कर्नाटक

वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़काने वाला कर्नाटक का कांग्रेस नेता कबीर खान गिरफ्तार

वीडियो में कबीर खान युवाओं से सड़कों पर उतरने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और “जान की कुर्बानी” देने जैसे भड़काऊ मैसेज दे रहा था

Published by
Panchjanya

अजमेर, (हि.स.)। कर्नाटक में वक्फ कानून को लेकर वीडियो जारी कर हिंसा भड़काने वाला कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी वंदिता राणा ने बताया कि कर्नाटक पुलिस को आरोपी कबीर खान के अजमेर में होने का इनपुट मिला था। अजमेर पुलिस की सहायता से उसे आदर्श नगर क्षेत्र से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद कबीर खान का हाल ही में पारित वक्फ विधेयक 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था।

वीडियो में खान युवाओं से सड़कों पर उतरने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और यहां तक ​​कि कानून का विरोध करने के लिए “जान की कुर्बानी” देने जैसे भड़काऊ मैसेज दे रहा था।

ये भी पढ़ें – मुर्शिदाबाद हिंसा: वक्फ कानून के विरोध में तैमूर की छाया?

Share

Recent News