नई दिल्ली: कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। ED ने जारकीहोली के साथ-साथ उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली और उनके साले मंजूनाथ के ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। कई बार को अवैध रूप से लाइसेंस देने के मामले में यह छापेमारी हुई है।
ईडी की टीमों ने बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच छापेमारी शुरू की। बेंगलुरु शहर के 5 मुख्य ठिकानों के अलावा बेलगावी और महाराष्ट्र में स्थित मंत्री और उनके साले मंजूनाथ के घर और दफ्तरों की भी तलाशी ली जा रही है और वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्ति के कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है।
Bihar Floods: बिहार में बाढ़ से ‘हाहाकार’…36 लाख लोग प्रभावित; 14 जिले चपेट में
आबकारी विभाग में हुई अनियमितताओं से जुड़े मामलों में यह छापेमारी हुई है। आरोप है कि सतीश जारकीहोली ने अपने मंत्री पद के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए लगभग 18 बार को नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से लाइसेंस दिलाए। ईडी की टीम इन जगहों पर दस्तावेजों और अन्य संभावित सबूतों की जांच कर रही है। ईडी की कार्रवाई सतीश जारकीहोली की बेटी प्रियंका जारकीहोली तक भी पहुंची है। प्रियंका जारकीहोली चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

















