मोटापे की समस्या गंभीर, 10 प्रतिशत कम करें खाद्य तेल का उपयोग, मन की बात में प्रधानमंत्री ने की अपील
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

 मोटापे की समस्या गंभीर, 10 प्रतिशत कम करें खाद्य तेल का उपयोग, मन की बात में प्रधानमंत्री ने की अपील

महिला दिवस पर एक दिन के लिए महिलाओं के हवाले करेंगे सोशल मीडिया अकाउंट, विज्ञान दिवस पर एक दिन वैज्ञानिक बनकर गुजारें, बढ़ायें इसके प्रति अपनी जिज्ञासा

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 23, 2025, 02:31 pm IST
inभारत

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आधुनिक जीवन शैली से बढ़ती जा रही स्वास्थ्य समस्या के तौर पर मोटापे का विषय उठाया। उन्होंने इस संबंध में आमजन से अपने भोजन में खाद्य तेल के उपयोग में 10 प्रतिशत की कमी लाने की अपील की। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जागरूकता पैदा करने के माध्यम के तौर पर 10 लोगों को खाद्य तेल में कटौती से जुड़ी चुनौती देने की बात भी कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में आज मोटापे के विषय पर ओलंपिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, निखत जरीन तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी से हुई बातचीत सुनाई। उन्होंने कहा कि खाने में तेल के कम उपयोग और मोटापे से निपटना केवल व्यक्तिगत विषय नहीं है बल्कि यह परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खानपान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारियों, शुगर और उक्त रक्तचाप जैसी ढेर सारी बीमारियों की वजह बनता है। उन्होंने कहा कि खानपान में छोटे-छोटे बदलाव से हम हमारे भविष्य को मजबूत, सशक्त और रोग मुक्त बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, “आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10 प्रतिशत तेल कम उपयोग करेंगे। आप तेल की खरीद में 10 प्रतिशत की कमी लायेंगे। यह मोटापा कम करने की दिशा में अहम कदम होगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ में पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण जैसे विषयों को लगातार उठाते रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने भारत के जीवंत पारिस्थितिक तंत्र की बात की। उन्होंने उन परंपराओं की जानकारी दी जिसके जुड़कर लोग वन्य जीवन और प्रकृति के संरक्षण को प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई शेर, हंगुल, पिग्मी हॉग और शेर-पूंछ वाला मकाक सारी दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते, यह सिर्फ हमारे देश में ही पाए जाते हैं। हमारे यहां वनस्पति और जीव-जंतुओं का एक बहुत ही जीवंत इको-सिस्टम है और ये हमारे यहां के जीव-जंतु, हमारे इतिहास और संस्कृति में रचे-बसे हैं।

हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री ने खेलों को प्रोत्साहित करते हुए ‘मन की बात’ में इस क्षेत्र में भारत के बढ़ते कद का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक खेल पावर हाउस बनने जा रहा है और इसमें हमारे खिलाड़ियों और खेलो इंडिया जैसे अभियान की बड़ी भूमिका है। इस संबंध में उन्होंने नए उभरते खिलाड़ियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बार के राष्ट्रीय खेलों में किशोर चैंपियन की संख्या हैरान करने वाली है। उन्हें खुशी है कि भारत का युवा एथलीट समर्पण और अनुशासन के साथ भारत को वैश्विक स्पोर्टिंग पावर हाउस बनाने में तेजी से बढ़ रहा है।

हर बार की तरह इस बार भी ‘नारी शक्ति’ को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि आने वाले महिला दिवस पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (एक्स, इंस्टा, फेसबुक एवं अन्य) को देश की कुछ प्रेरणादायक काम करने वाली कुछ महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपेंगे। 8 मार्च को ये महिलाएं अपने कार्य और अनुभव को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि यह मंच भले ही उनका होगा लेकिन इसमें बात उनके अनुभव, चुनौतियों और उपलब्धियों की होगी।

डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कहा कि भारत अब कृत्रिम मेधा में भी अपना एक स्थान बना रहा है। उन्होंने तेलंगाना के आदिलाबाद के सरकारी स्कूल के टीचर थोडासम कैलाश के जनजातीय भाषाओं को बचाने की दिशा में एआई के माध्यम से किए गए महत्वपूर्ण कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से उन्होंने कोलामी भाषा में गाना कंपोज कर कमाल कर दिया है। वह एआई का उपयोग कोलामी के अलावा भी कई भाषाओं में गीत तैयार करने के लिए कर रहे हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर लोगों से एक दिन वैजानिक की तरह बिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिता कर देखें। इसके लिए किसी भी दिन को चुना जा सकता है। उस दिन वह किसी शोध लैब, प्लैनेटेरियम या फिर स्पेस सेंटर में जा सकते हैं। इससे विज्ञान को लेकर उनकी जिज्ञासा और बढ़ेगी।

उन्होंने पिछले महीने इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग का भी कार्यक्रम में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसरो की सफलताओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बीते 10 वर्षों में करीब 407 सैटेलाइट लॉन्च की गई है। इसमें से बहुत से सैटेलाइट अन्य देशों के हैं। आज अंतरिक्ष क्षेत्र युवाओं के लिए पसंदीदा बन गया है। कुछ साल पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि स्टार्टअप और निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष से जुड़ी कंपनियां की संख्या सैकड़ों में हो जाएगी।

Topics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री मोदीनरेंद्र मोदीमन की बात
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मन की बात में बोले PM मोदी: सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल, अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि और सुंदरबन की महिलाओं की सराहना

pm narendra modi attends bhajan clubbing on pandit deendayal upadhyaya jayanti

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi

“योजनाओं की जमीनी डिलीवरी और परिणाम ही असली पैमाना”: चिंतन शिविर में मंत्रियों को पीएम मोदी की नसीहत!

परिंदु भगत (काकू भाई) प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ‘साबरमती संवाद’ के दौरान पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर से बातचीत

‘ऐसे शुरू हुआ गुजरात में संघ कार्य’

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ : 17 सितंबर से चलेगा ’सेवा संकल्प अभियान’

Load More

ताज़ा समाचार

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Launches Dnyaneshwari App Youtube Series Mumbai Ravindra Natya Mandir Panchjanya

“ज्ञानेश्वरी कल, आज और कल के लिए मार्गदर्शक”: मुंबई में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने लॉन्च किया ऐप, पढ़ें बड़ी बातें

Punjab ETT Teachers Protest Outside Manish Sisodia House Chandigarh Panchjanya News

पंजाब में ‘आधी सैलरी-पूरा धोखा’ : चंडीगढ़ में शिक्षकों का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया के घर के बाहर परिवार सहित दिया धरना

स्वार्थ की राजनीति: EVM और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा विपक्ष!

फ्रांस में सुधार को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा में बदल गया। (चित्र-एआई द्वारा निर्मित )

फ्रांस के स्कूलों में क्यों भड़की हिंसा? आगजनी और गिरफ्तारियों तक कैसे पहुंचा मामला

बांग्लादेश में अवामी लीग पर बड़ा दमनचक्र: नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे और गिरफ्तारियां, न्याय या राजनीतिक प्रतिशोध?

डॉ. भीमराव आम्बेडकर के आर्थिक विचार: कृषि, उद्योग और RBI से लेकर सामाजिक न्याय तक, आज क्यों प्रासंगिक हैं बाबा साहेब?

Asian Games 2026 India 6 Gold Medals Women Hockey Lovlina Borgohain Parveen Hooda Panchjanya Sports

2026 एशियाई खेल: स्वर्ण पदकों की लगी झड़ी, शान से लहराया तिरंगा, बेटियों ने हॉकी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में रचा इतिहास

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Statement Borivali Mumbai Rashtra And Dharm Panchjanya News

भारतीय ज्ञान संपदा की संपूर्ण विश्व को जरुरत: बोरीवली में बोले सरसंघचालक जी- ‘भारत की ओर उम्मीद से देख रही दुनिया’

कल का मौसम: 3 अक्टूबर को देश के किन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमानजी ने बचा लिया, जब भी दर्द में होता हूं ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ता हूं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies