मनु स्मृति पर बोलने वाले राहुल गांधी 'मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' पर बात क्यों नहीं करते?
July 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मनु स्मृति पर बोलने वाले राहुल गांधी ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ पर बात क्यों नहीं करते?

भारत की संसद में संविधान पर हुई बहस के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुओं को निशाने पर लिया।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Dec 16, 2024, 09:30 pm IST
in भारत

भारत की संसद में संविधान पर हुई बहस के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुओं को निशाने पर लिया। उन्होंने हमेशा की तरह एक हाथ में संविधान की प्रति पकड़ी और दूसरे हाथ में इस बार मनु स्मृति की प्रति पकड़ कर कहा कि देश मनु स्मृति से नहीं चल सकता। उन्होंने हाथरस मामले का हवाला देकर कहा कि बलात्कारी खुले घूमें, यह संविधान में नहीं लिखा, मगर मनुस्मृति में लिखा है।

वैसे तो राहुल गांधी को यह पता ही नहीं है कि मनु स्मृति है क्या या फिर स्मृतियां क्या होती हैं? कोई भी स्मृति एक निश्चित काल के लिए होती है। एक नहीं बल्कि कई स्मृतियां हैं। राहुल गांधी को हिंदुओं और हिंदुओं के ग्रंथों से इस सीमा तक घृणा है कि वे समाचारों पर दृष्टि ही नहीं डालते। बेटी का दुष्कर्म करने वाले पिता को वर्ष 2019 में उज्जैन में पॉक्सो अधिनियम में विशेष न्यायाधीश ने सजा सुनाते समय मनुस्मृति का श्लोक पढ़ा था। वह श्लोक है

पिताचार्य: सुह्न्माताभार्यापुत्र: पुरोहित:।

नादण्डयोनामरोज्ञास्ति य: स्वधर्मे न तिष्ठति।।

अर्थात, जो भी अपराध करे, वह अवश्य दंडनीय है। चाहे वह पिता, माता, गुरु पत्नी, मित्र या पुरोहित ही क्यों न हो? न्यायाधीश ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

मनु स्मृति को लेकर तमाम बातें बार-बार कही जाती हैं। मगर यह भी बात सत्य है कि मनुस्मृति किसी भी हिन्दू परिवार के घर पर शायद ही मिले और न ही हिंदू समाज किसी नियम से बंधकर रहता है। मनु स्मृति में उस समय के अनुसार दंड विधान हैं। इस पुस्तक में दुराचारियों को लेकर कठोर से कठोर दंड की बात की गई है।

मनु स्मृति में कहां पर यह लिखा है कि बलात्कारियों को खुला घूमना चाहिए? राहुल गांधी को पढ़ना चाहिए पढ़ते नहीं हैं, यदि वे पढ़ते तो पता चलता कि बलात्कार को लेकर अत्यंत कठोर दंड मनुस्मृति में वर्णित है। पर-स्त्री गमन पर दंड है, अनिच्छुक स्त्री के साथ संबंध बनाने पर दंड है और यहां तक कि यदि कोई लड़की ही किसी लड़की को किसी भी प्रकार से दूषित करे, उसे लेकर भी दंड है।

मनु स्मृति के आठवें अध्याय में एक समलैंगिक लड़की के द्वारा यदि लड़की का शीलभंग किया जाता है तो उसे लेकर भी दंड है। श्लोक संख्या 369 में लिखा है कि यदि कोई कन्या ही दूसरी कन्या को दूषित करती है तो राजा कन्यात्व नष्ट करने वाली उस कन्या को 200 पण से दंडित करे, दुगुना (400 पण) उस दूषित कन्या के पिता से दिलवाए या दश कोड़े या बेंत से उसे दंडित करे।

मगर राहुल गांधी को शायद पढ़ने की आदत नहीं है। उन्हें यह भी नहीं पता है कि हिन्दू समाज निरंतर स्वयं को परिष्कृत करता रहता है। वह एक काल खंड के कानूनों को काल के अनुसार परिवर्तित करता है। जो अच्छा होता है, उसे सहेजता है और जो त्याज्य होता है उसे त्याग देता है, तभी हिंदुओं में एक ही विषय को लेकर तमाम ग्रंथ होते हैं। संवाद ही हिन्दू धर्म की मुख्य विशेषता है। मनुस्मृति की अच्छी बातें सहेज ली गई हैं और जो कुछ भी काल के अनुसार त्याज्य था, वह त्याग दिया गया है।

एक ही किताब से चलने वाला जड़ समाज हिन्दू समाज नहीं है। और हिन्दू समाज के लिए तो संविधान ने तमाम व्यक्तिगत और उन मामलों के लिए भी नियम बना रखे हैं, जो दूसरे समुदायों के लिए नहीं हैं। हिंदुओं को तमाम धार्मिक अधिकारों से वंचित रखा गया है।

राहुल गांधी कभी भी मुस्लिम पर्सनल लॉ के विषय में बात क्यों नहीं करते हैं, जो अपने मजहबी मामलों में संविधान की नहीं सुनता है? चार निकाह जहां पर जायज है, जबकि हिन्दू पुरुष के लिए एक ही विवाह संविधान ने तय कर रखा है। तीन तलाक, हलाला आदि मामलों पर राहुल गांधी चुप क्यों रहते हैं? यहां तक कि मुस्लिम समुदाय में जिस प्रकार से एक जाति से बाहर निकाह करने पर लड़कियों की हत्याएं होती हैं, राहुल उन सभी मामलों में चुप रहते हैं।

जब संविधान के अनुसार लड़की के विवाह की उम्र 18 वर्ष है, तो वहीं मुस्लिम पर्सनल कानून के अनुसार मुस्लिम लड़की की शादी 15 वर्ष पर हो सकती है। उत्तराधिकार, तलाक आदि के मामले संविधान के अनुसार तय न होकर मुस्लिम पर्सनल लॉ के अंतर्गत निर्धारित होते हैं। राहुल गांधी से यह प्रश्न पूछना ही चाहिए कि आखिर वे इस पर क्यों कुछ नहीं कहते हैं कि इस देश में संविधान और मुस्लिमों का विधान दोनों एक साथ कैसे चल सकते हैं? मुस्लिमों के लिए उनके मामलों के लिए उनका कानून और हिंदुओं के लिए संविधान? हिन्दू अपने विवाह जैसे धार्मिक मामलों के लिए भी संविधान पर विश्वास करता है और उसी हिन्दू समाज को लेकर राहुल गांधी मनुस्मृति दिखाकर अपमानित करते हैं?

हिन्दू समाज ने ही संविधान के प्रति अपनी अगाध आस्था का प्रदर्शन बार-बार किया है, फिर चाहे वह मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण हो, या फिर विवाह और उत्तराधिकार कानून। प्रश्न दूसरा है और दूसरा ही होना चाहिए कि भारत में एक संविधान होते हुए भी मुस्लिम पर्सनल लॉ क्यों?

राहुल गांधी को मनु स्मृति को हाथ लेकर नहीं बल्कि मुस्लिम पर्सनल लॉ हाथ में लेकर प्रश्न करना चाहिए कि इस देश के मुस्लिमों की लड़कियों के साथ संविधान के अनुसार व्यवहार होना चाहिए अर्थात उनकी शादी 18 वर्ष पर होनी चाहिए या फिर 15 साल पर? आखिर उस समाज की लड़कियां हलाला जैसी कुरीतियों से कब आजाद होंगी? कई मुस्लिम लड़कियां इसे लेकर अपनी आवाज उठा रही हैं, राहुल गांधी उनके लिए कब आवाज उठाएंगे?

हाथरस वाले मामले पर निर्णय न्यायालय से आया है और उसमें दोषी को सजा भी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा इस मामले पर राजनीति करने से एक प्रश्न फिर उठता है कि क्या उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर विश्वास नही है?

Topics: Hinduराहुल गांधीमुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्डMuslim Personal Law Boardमनु स्मृतिCongress
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Rahul Gandhi

‘राहुल गांधी ‘अंधे’ और जीतू पटवारी ‘घोटालेबाज’..’ यह कहकर कांग्रेस के इस नेता ने छोड़ी पार्टी

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी का लेख मुस्लिम तुष्टिकरण और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति नफरत की परिणति?

PM मोदी ने कहा-संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

राज्यसभा क्रॉस-वोटिंग मामला: विधानसभा अध्यक्ष ने बीजद-कांग्रेस की 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिकाएं खारिज कीं

नीट परीक्षार्थियों को गुमराह करने का खेल: राहुल गांधी के झूठ पर सरकार का पलटवार

Load More

ताज़ा समाचार

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को सेशंस कोर्ट से बड़ा झटका: PM डिग्री विवाद मानहानि केस में अर्जी खारिज, बढ़ी मुश्किलें!

pojk activist mahmood kashmiri slams pakistan at bradford literature festival uk

ब्रिटेन में पाकिस्तानी राजनयिक पर बरसे PoJK कार्यकर्ता महमूद कश्मीरी, बोले- “दमन बंद करो, PoJK छोड़े पाकिस्तानी सेना”

MP Waqf board

मध्य प्रदेश बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार 2 हिंदू सदस्य

isro successfully tests solve solid motor for gaganyaan mission sriharikota

गगनयान मिशन के लिए ISRO की एक और बड़ी कामयाबी: श्रीहरिकोटा में विशेष ‘SOLVE’ रॉकेट प्रणाली का पहला सफल परीक्षण

china releases underground church pastor ezra jin mingri after trump intervention

चीन के अंडरग्राउंड चर्च के मशहूर पादरी एज्रा जिन मिंगरी रिहा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर मिली आजादी

आयरन डोम बैटरी

ईरान युद्ध के दौरान यूएई में तैनात की गई थी आयरन डोम बैटरी : इजरायल

बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल

डोनाल्ड ट्रंप ही इजरायल के अकेले पक्के दोस्त नहीं, भारत समेत कई देश हमारे महत्वपूर्ण मित्र : बेंजामिन नेतन्याहू

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का सपत्नीक पूजन करते मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का किया दर्शन, कहा – 23 साल पुराना संकल्प पूरा हुआ

अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : दो वर्षीय आधिकारिक समारोह का होगा शुभारंभ, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : भारत के राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के सूत्रधार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies