गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी स्थित ताज होटल में एक युवक द्वारा रोटी बनाने के दौरान थूक लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि,पाञ्चजन्य इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है लेकिन पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटियां सेंक रहा युवक
मोदीनगर क्षेत्र में कृष्णानगर के निकट नाज होटल का मामला pic.twitter.com/nQLfkm6Lhm— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) December 12, 2024
वीडियो में सामने आई गंदी करतूत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक तंदूर में रोटियां बना रहा है और हर रोटी पर थूक कर उसे तंदूर में डाल रहा है। यह वीडियो बहुत तेजी से फैल गया। कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो की जांच करने के बाद पुलिस ने पाया कि यह घटना कृष्णा कॉलोनी स्थित ताज होटल में घटी थी। तंदूर में रोटियां बनाने वाले व्यक्ति द्वारा थूक लगाने की यह गंदी करतूत होटल के कर्मचारियों से जुड़ी हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों की पहचान के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

















