हमें आगे बढ़कर दुनिया का नेतृत्व करना है, भारत इस दिशा में आगे बढ़ निकला है : डॉ. मोहन भागवत
August 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम संघ @100

हमें आगे बढ़कर दुनिया का नेतृत्व करना है, भारत इस दिशा में आगे बढ़ निकला है : डॉ. मोहन भागवत

भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ लोकमंथन-2024 का भव्य समापन

Written byPanchjanyaPanchjanya
Nov 25, 2024, 12:21 am IST
inसंघ @100, तेलंगाना
Dr. Mohan Bhagwat

डॉ मोहन भागवत जी

हैदराबाद, (हि.स.)। भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ लोक मंथन-2024 कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। यह चार दिवसीय ग्लोबल सांस्कृतिक महोत्सव हैदराबाद के शिल्पकला वेदिका में आयोजित किया गया। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत, केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी मौजूद रहे। अयोध्या स्थित सिद्धपीठ हनुमत निवास के श्रीमहंत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी का आशीर्वचन हुआ। चौथे लोकमंथन के चार दिवसीय कार्यक्रम का समेकित वृत प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार ने प्रस्तुत किया।

लोकमंथन के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने भारत के राष्ट्रीय जागरण के निमित्त जनमानस के बीच एकता और समरसता पर केन्द्रित व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति समावेशी है। कोई हमारा शत्रु नहीं है। हम भी किसी के शत्रु नहीं हैं। कुछ लोग जो हमें ऐसा मानते हैं उनका मानस परिष्कार करना है। संघ प्रमुख ने कहा कि सनातन जीवन मूल्यों को सदियों से जीने के चलते दुनिया के लोग आशाभरी नजरों से हमारी ओर देख रहे हैं। हमें आगे बढ़कर दुनिया का नेतृत्व करना है। भारत इस दिशा में आगे बढ़ निकला है।

डॉ भागवत ने कहा कि स्वस्थ विमर्श के लिए लोकमंथन जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम गांवों और जंगलों में जाकर छोटे-छोटे समूहों के बीच करने की जरूरत है। हमें तन्मय होना है और तन्मयता आत्मीयता से आती है। इसके लिए हमें अपने स्वार्थों की होली जलाकर विष को पीना होगा। सबको साथ लेकर चलना होगा, तभी हम भारत को फिर से विश्वगुरु का स्थान दिला पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत का तत्वज्ञान विज्ञान सम्मत है, हमे ये देखना है कि विज्ञान धर्मसम्मत है या नहीं।

डॉ. भागवत ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की नैतिकता और मानव मस्तिष्क एवं हृदय पर इसके उपयोग की विधि पर चर्चा जारी है। ये भारतीय संस्कृति ही है जो अच्छा दिल और दिमाग देती है, हम किसी के दुश्मन नहीं, हमें दुश्मन किसने बनाया। सैकड़ों साल पहले हमारे पूर्वजों ने कहा था कि ख़ुशी बाहर ढूंढी जाती है, लेकिन यह हमारे भीतर ही है। हमारा भारत सनातन देश है। हम सभी को धर्म के बारे में सोचना चाहिए और उसके लिए अपनी विज्ञान पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए!

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट के एक वकील से उनकी बातचीत हुई थी। उन्होंने पूछा कि कानून का शासन कहां से आया। विदेशी और अंग्रेज हमारे देश में आए और हमारी संस्कृति को नष्ट कर दिया। चाहे भौतिक जीवन कैसा भी चले, हमारे पूर्वजों ने एक बार कहा था कि यदि हम आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण करेंगे, तो धर्म कायम रहेगा। हमारे पूर्वज सृष्टि के नियमों का पालन करते थे। अब ऐसा नहीं है, हम धर्म से अधिक अधर्म कर रहे हैं इसका कारण स्वार्थ है। स्वार्थ बढ़ने से पुण्य क्षीण हो जाता है।

भारत की प्राचीन परंपरा है लोकमंथन : निर्मला सीतारमण

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोकमंथन भारत की प्राचीन परंपरा है। कांचीमठ के स्वामीजी सदियों पूर्व ऐसे वैश्विक आयोजन करते रहते थे, जहां अनेक देशों से धर्माचार्य आते और अपनी बात रखते थे। वित्तमंत्री ने कहा कि दुनिया के अनेक देशों का इतिहास हिंसा और आतंक से भरा है। जहां बाहरी लोगों ने हमले कर वहां के मूलवासियों को नष्ट-भ्रष्ट और मटियामेट करने का काम किया। लेकिन भारत इकलौता ऐसा देश है कि यहां के शहरों, गांवों और जंगलों में रहने वाले लोगों के बीच आपस में कभी संघर्ष नहीं हुआ। यहां भारतीयता के प्रगाढ़ बंधनों के चलते गिरिजन हों या आदिवासी उनसे किसी अन्य समाज के लोगों ने कभी भेदभाव नहीं किया। हमारे समाज में कभी विभाजन था हीं नहीं। हम एक दूसरे के यहां आते-जाते रहे। दुनिया में ऐसी समरसता का उदाहरण मिलना मुश्किल है।

आइडिया ऑफ इंडिया का विचार लोकप्रिय हो रहा

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और जी. किशन रेड्डी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से आइडिया ऑफ इंडिया का विचार दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। अपनी सांस्कृतिक शक्ति के बल पर भारत विश्वगुरु बनने की राह पर आगे निकल चुका है। दोनों मंत्रियों ने लोकमंथन के आयोजन को उभरते और बदलते भारत की तस्वीर के तौर पर पेश किया।

भारतीय समाज सबको समाहित करता है 

अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि अयोध्या और श्रीराम के बिना भारत के लोकमंगल की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि लोक का अर्थ ही है, जिसमें वनस्पति से वृहस्पति तक समाहित हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय समाज में सबको समाहित करने और सामंजस्य से चलने का मूल तत्व है। यहां के समाज में कभी विभाजन और अलगाव रहा ही नहीं। इस तरह की बात करने वाले समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने प्रभुश्रीराम के लोकाभिराम स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि उनके संपर्क में जो भी आया वह उनके प्रेम और स्नेह से उनका होकर रह गया। वे श्रीलंका गये तो अय़ोध्या से सेना लेकर नहीं गये, वरन वन्य जीवों और वनवासियों को साथ लेकर रावण का संहार किया।

संस्कार भारती के अखिल भारतीय प्रमुख अभिजीत गोखले ने लोकमंथन के दस संकल्प सूत्रों का वाचन किया। वरिष्ठ पत्रकार और ऑरगेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने अंतिम सत्र का संचालन किया। वंदे मातरम के साथ चार दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ।

लोकमंथन भाग्यनगर रहा ऐतिहासिकः नंदकुमार

समारोह के दौरान प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक जे. नंद कुमार ने समग्र कार्यक्रमों का वृत प्रस्तुत करते हुए कई मामलों में लोकमंथन भाग्यनगर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के 13 देशों के प्रतिनिधियों समेत भारत के लगभग सभी राज्यों से 1502 प्रतिनिधि वैचारिक सत्रों में शामिल होने आए। उन्होंने बताया कि 74 अखिल भारतीय दायित्व वाले अधिकारी आए और 40 विशिष्ट अतिथियों का आगमन और संबोधन हुआ जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पूर्व उपराष्ट्रपति, दो राज्यों के राज्यपाल, पांच केन्द्रीय मंत्री, 16 कुलपति, 11 पद्म पुरस्कार विजेता और 24 विशिष्ट वक्ता शामिल रहे। नंदकुमार जी के मुताबिक शिल्परामम् में 150 तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें 1568 कलाकारों की भागीदारी रही। 87 पैवेलियन लगे थे जहां अलग-अलग कला, खेल, प्राचीन परंपराओं और विशिष्ट व्यंजनों का लोगों ने आनंद उठाया। प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 2 लाख 10 हजार विजिटर्स आए, जिसमें हैदराबाद के स्थानीय लोगों सहित तीन सौ अधिक स्कूल-कॉलेज के छात्र भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि देश भर में 200 से अधिक प्री-लोकमंथन इवेंट हुए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Topics: भाग्यनगर लोकमंथनसरसंघचालकमोहन भागवतहैदराबाद समाचारआरएसएसजे. नंदकुमारलोकमंथन
Share7
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

दीप प्रज्ज्वलित कर प्रबोधन बैठक के समापन सत्र का शुभारंभ करते श्री मोहनराव भागवत। साथ में हैं आचार्य स्वामी जीतेंद्रनाथ जी और विश्वमांगल्य सभा की अन्य पदाधिकारी

‘परिवार व्यवस्था को मजबूत करना समय की आवश्यकता’

गुरु पूर्णिमा पर विशेष : ऐसे शुरू हुई गुरु दक्षिणा की परंपरा

तीजन बाई : भारतीय लोकचेतना की अमर स्वर-साधिका

Social worker Nand kishore Goynka passes away

प्रसिद्ध समाजसेवी नंदकिशोर गोयंका का 96 वर्ष की आयु में निधन, RSS ने जताया शोक

RSS अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक-2026 बेलगावी में संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में शुरू

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : कायेन मनसा वाचा धनेनापि जनेन च।

रणधीर जायसवाल

मक्का रक्षा समझौते का हो रहा विश्लेषण, भारत अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य और अभिन्न अंग, यह स्वयंसिद्ध और निर्विवाद वास्तविकता है : विदेश मंत्रालय

कन्वर्जन (प्रतीकात्मक चित्र)

पुणे : जबरन ईसाई कन्वर्जन के आरोप में ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस की गिरफ्त में आए ये चारों साइबर अपराधी

साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा गैंग का मास्टरमाइंड जहुरुल अंसारी गिरफ्तार, हजारों लोगों को बनाया निशाना

विशाल जनभागीदारी-हजारों की संख्या में रत्नागिरि के नागरिक, छात्र और ‘जेन-जी’ युवा पदयात्रा में शामिल हुए

राष्ट्रहित में मौन हुंकार

कार्यक्रम को संबोधित करते श्री अतुल लिमये

देश सर्वोपरि की भावना के साथ आगे बढ़ें युवा : अतुल लिमये

बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार, पिछले साल के मुकाबले 4.68 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अस्पताल

निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा अस्पताल का कमरा, संसदीय समिति ने की सिफारिश

विभाजन की विभीषिका? भारत ने खोया मुल्तान स्थित प्रह्लादपुरी मंदिर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies