केरल विधानसभा में खिलने को तैयार कमल, इतिहास रचने की ओर भाजपा
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत केरल

केरल विधानसभा में खिलने को तैयार कमल, इतिहास रचने की ओर भाजपा

पलक्कड़ और चेलक्कारा विधानसभा उपचुनावों में भाजपा केरल विधानसभा में अपना खाता खोलने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है

Written byअभय कुमारअभय कुमार
Nov 5, 2024, 03:32 pm IST
inकेरल
भाजपा

भाजपा

केरल विधानसभा में कमल दोबारा खिलने के मुहाने पर खड़ा है। वर्तमान में केरल विधानसभा में भाजपा का फिलहाल कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। बड़े राज्यों में केरल ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां भाजपा का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं है। लेकिन पलक्कड़ और चेलक्कारा विधानसभा उपचुनावों में भाजपा केरल विधानसभा में अपना खाता खोलने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। भाजपा ने 2024 में त्रिशूर लोकसभा सीट जीतकर केरल से लोकसभा में पहली बार उपस्थिति दर्ज की है।

भाजपा केरल में लंबे समय तक न तो विधानसभा और न ही लोकसभा में जीत दर्ज कर पाई थी। यह भाजपा के लिए सबसे कमजोर राज्यों में से एक था। इसका मुख्य कारण केरल का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य है। केरल में दो गठबंधनों द्वारा 1982 के उपरांत सत्ता की अदला-बदली में नए वो छोटे दल को हाशिये पर रहने की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। भाजपा का जन्म ही 1980 में हुआ, उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन दोनों गठबंधनों में बीच अपने लिए मुकाम तलाशना बहुत ही कठिन कार्य था। 1982 के बाद केरल में माकपा के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच द्वि-ध्रुवीय राजनीति अभी तक चली आ रही है। मगर अब भाजपा भी मजबूती से इन दोनों गठबंधनों के बीच अपने लिए राजनितिक स्थान बनाते हुए पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा के तर्ज पर आगे बढ़ती जा रही है।

भाजपा की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर काफी मजबूत पकड़ थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा तिरुवनंतपुरम सीट महज 15000 वोटों के मामूली अंतर से हार गई थी। भाजपा ने तिरुवनंतपुरम सीट पर 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी एलडीएफ को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी के थरूर को कांटे की टककर दी, मगर भाजपा अभी भी इस सीट पर जीत दर्ज करने से एक कदम दूर खड़ी है।

2016 के केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार नेमोम विधानसभा सीट जीतकर राज्य विधानसभा में प्रवेश किया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मामूली वोटों के अंतर से यह सीट हार गई थी । मगर वर्तमान में पलक्कड़ और चेलक्कारा दोनों विधानसभा उपचुनावों में भाजपा अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुकी है। राजनीतिक समीकरणों के अनुसार भाजपा दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जहां भाजपा ने पिछले 2021 के विधानसभा चुनाव में पलक्कड़ विधानसभा सीट 3859 वोटों के मामूली अंतर से हारी थी, वहीं पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा 2016 के विधानसभा चुनाव में भी उपविजेता रही थी।

वर्तमान राजनीतिक हालात में भाजपा पलक्कड़ विधानसभा सीट जीतने के दहलीज पर खड़ी है। भाजपा 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के शफी परम्बिल से हारी थी। भाजपा की यह हार कांग्रेस पार्टी के बजाय शफी परम्बिल से व्यक्तिगत हार थी। शफी के 2024 में वटकारा लोकसभा सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण अब इस सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित दिख रही है। शफी परम्बिल तीन बार से इस सीट से चुनाव जीत रहे थे। इस सीट पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की दावेदारी बेहद कमजोर है। एलडीएफ इस सीट पर केवल सांकेतिक लड़ाई लड़ रहा है क्योंकि इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। कांग्रेस व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को हराना एलडीएफ के मतदाताओं का पहला प्रयास इस सीट पर होगा।

केंद्र में भाजपा नीत एनडीए के आसीन होने के बाद केरल में एक नई राजनीतिक संस्कृति विकसित हुई है, जिसमें लोकसभा में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की हिस्सेदारी मजबूत रहती है, जबकि विधानसभा चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट कांग्रेस नीट यूडीएफ पर भारी पड़ती आ रही है । इसलिए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी की दावेदारी पहले से ही कमजोर हो गई है। राहुल गांधी द्वारा वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देकर रायबरेली से अपनी सांसदी को बनाये रखने से केरल में कांग्रेस पार्टी के मतदाता पहले से ही निराश हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार ने चुनाव कार्यक्रम का फायदा उठाया। वायनाड में दूसरे चरण में मतदान था, जबकि रायबरेली में पांचवें चरण में। वायनाड में मतदान के बाद रायबरेली की सीट के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। वायनाड में दूसरे चरण के मतदान से पहले तक राहुल गांधी ने किसी अन्य सीट अमेठी, रायबरेली अथवा किसी अन्य से चुनाव लड़ने के अपने इरादे का संकेत भी नहीं दिया था। यह केरल की जनता के साथ धोखा के समान था। नरेंद्र मोदी ने 2014 में वाराणसी व वड़ोदरा लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा और इस तथ्य से दोनों सीटों के लोग भली-भांति अवगत थे।

भाजपा की पलक्कड़ विधानसभा सीट जीतने की संभावना इसलिए भी अधिक है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा कांग्रेस पार्टी के बाद दूसरे स्थान पर थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के महज 9707 वोटो से पीछे रही थी। चेलक्कारा विधानसभा सीट पर मौजूदा माकपा विधायक के राधाकृष्णन के अलाथुर लोकसभा सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण उपचुनाव आहूत हैं । इस सीट पर भी माकपा को भाजपा कड़ी टक्कर दे रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी इस सीट पर केवल सांकेतिक मुकाबले में है।

केरल में 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के राज्य की राजनीति के बाद कांग्रेस पार्टी राज्य में कमजोर ही हुयी है। कांग्रेस पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव में केरल में सत्ता में वापसी नहीं कर पाई और 1982 के केरल विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का 2021 में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। 2021 के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच 1982 के विधानसभा चुनाव के बाद से केरल में शासन बदलने की परंपरा भी टूट गई और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने लगातार दूसरी बार केरल की सत्ता में वापसी की।

आश्चर्य की बात रही कि 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी केरल विधानसभा चुनाव में कोई मजबूत लड़ाई भी नहीं लड़ सकी। कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट गठबंधन के अंतर्गत 93 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 21 सीटें ही जीत सकी, जबकि इस गठबंधन में दूसरे पायदान की पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 25 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी और 15 सीटें जीतीं। यहां तक ​​कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के भीतर भी कांग्रेस का आईयूएमएल से कड़ा मुकाबला होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। आगामी विधानसभा चुनाव में आईयूएमएल कांग्रेस पार्टी से बढ़-चढ़कर सीटों की मांग करके कांग्रेस को असहज भी कर सकती है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां 11 विधानसभा की सीटों पर वोटों के हिसाब से प्रथम पायदान और 9 सीटों पर दूसरे पायदान पर आकर राज्य की राजनीती में मजबूत व लम्बी पारी खेलने का इरादा जाता चुकी है, वहीं केरल राजनीति के बदलते हालातों को देखते हुए दोबारा केरल विधानसभा में प्रवेश के लिए मजबूत होती दिख रही है।

 

Topics: भाजपाविधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनाव
अभय कुमार
अभय कुमार
अभय कुमार, सीएसडीएस (CSDS ), इप्सोस (IPSOS) सहित कई रिसर्च और मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। भारतीय राजनीति सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय मामलो से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है और इसके लिए लिखते रहते हैं। [Read more]
Share1
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन

‘कपड़े फाड़े, दुपट्टा खींचा’, झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का पुलिस पर गंभीर आरोप

वंदे मातरम गायन के दौरान असहज हुईं सोनिया गांधी

क्या पूरा ‘वंदे मातरम’ गाए जाने पर असहज हुईं सोनिया गांधी? खरगे के साथ बातचीत का Video वायरल, BJP हमलावर

झारखंड में छात्रों पर बर्बरता पर विपक्ष खामोश

‘अब कोई लोकतंत्र खतरे में नहीं, कोई हैशटैग नहीं’, झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर भाजपा ने वामपंथियों को घेरा

महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के पैतृक घर में बना दिया सार्वजनिक शौचालय, TMC के समय नहीं सहेजी गई ऐतिहासिक धरोहर

सुरक्षाकर्मियों पर हमला करते सीजेपी के कथित समर्थक

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच पुलिसकर्मी, RAF जवान की लिंचिंग की कोशिश, भाजपा नेताओं ने खौफनाक वीडियो साझा किया

कर्नाटक में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा

कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा गिरफ्तार, फर्जी पहचान से बनवाए राशन कार्ड और वोटर आईडी

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : विरोधिनोऽपि श्रोतव्यम् आत्मनीनतया मतम्।

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए बन रहे सफलता और धन लाभ के योग, जानें अपना शुभ अंक

23 अगस्त का पंचांग

आज का पंचांग: रविवार को बन रहे खास योग, जानें ग्रह स्थिति, लग्नारंभ समय, दिशाशूल

आज का इतिहास

23 अगस्त का इतिहास: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से मोबाइल सेवा की शुरुआत तक, जानें इस दिन की प्रमुख घटनाएं

रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सुनवाई 23 सितंबर को

जनसांख्यिकी परिवर्तन (चित्र प्रतीकात्मक)

यूरोप का जनसांख्यिकीय चौराहा: आंकड़ों के पीछे छिपता जनसांख्यिकीय परिवर्तन

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

हिमाचल: कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय से जुड़े मामले पर नहीं बुलाई बैठक,  हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, 5 लाख का जुर्माना

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन

‘कपड़े फाड़े, दुपट्टा खींचा’, झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का पुलिस पर गंभीर आरोप

Rahul Gandhi

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों को पैसे बांटने का आरोप, मुख्यमंत्री ने कहा-छानबीन की जाएगी

बहुआयामी वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर की लिपि-दृष्टि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies