मार दिया मैदान, लहरा दिया तिरंगा
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मार दिया मैदान, लहरा दिया तिरंगा

पेरिस पैरालंपिक खेलों में 7 स्वर्ण सहित कुल 29 पदक जीत कर भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों ने एक इतिहास रच दिया। ‘खेलो इंडिया’ योजना ने ऐसे-ऐसे हीरे ढूंढकर निखारे कि आज हमारे युवा खिलाड़ियों के हौसले आसमान छू रहे हैं। पेरिस पैरालंपिक ने दिखाया कि आने वाले समय में इन प्रतियोगिताओं में भी भारत की धमक और प्रखरता के साथ गूंजेगी

Written byप्रवीण सिन्हाप्रवीण सिन्हा
Sep 15, 2024, 08:34 am IST
in भारत, विश्लेषण, खेल

एक मशहूर फिल्म में एक संवाद था-‘मेरे पास मां है, तुम्हारे पास क्या है?’ अभी तक कुछ ऐसा ही सवाल भारतीय खेल जगत के बारे में उठाया जाता रहा था कि गर्व करने के लिए ‘खेलों में तुम्हारे पास क्या है’। आज हमारे पास इस सवाल का सटीक जवाब है। भारत के दिव्यांग बेटे-बेटियों ने गत 8 सितंबर को सम्पन्न हुए पेरिस पैरालंपिक में ऐतिहासिक सफलताएं अर्जित करके हमें जश्न मनाने का एक अवसर प्रदान किया है। पेरिस पैरालंपिक में हमारे युवा दिव्यांग खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि उनके पास ऊंची उड़ान भरने की भरपूर क्षमता, पदक जीतने की इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास है। देश खेल की दिशा में तेजी से तरक्की कर रहा है, इसके पक्ष-विपक्ष में चर्चाओं का दौर भले जारी हो, लेकिन सच यह है कि पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख भारतीय खेलप्रेमियों में अपार आनंद का भाव है।

पैरालंपिक खेलों में भारत के खाते में 1968 से लेकर पेरिस पैरालंपिक 2024 से पहले तक, 9 स्वर्ण पदकों सहित कुल 31 पदक थे, जबकि सिर्फ पेरिस पैरालंपिक में भारत ने 7 स्वर्ण, 9 रजत व 13 कांस्य पदक यानी कुल 29 पदक जीत कर तहलका मचा दिया है। सच है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक की थीम ‘गेम्स वाइड ओपन’ को सार्थक करके दिखाया है। भारत ने इस बार इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग और तीरंदाजी की स्पर्धाओं में देश को एक खेल महाशक्ति के रूप में भी स्थापित किया है।

पेरिस में देश के 29 पदक विजेताओं में से महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने लगभग बराबर सफलताएं हासिल कीं। 84 सदस्यीय एथलीटों के दल में 32 महिला खिलाड़ी थीं जिन्होंने कुल 29 में से 10 पदक जीते। लेकिन उनमें से शीतल देवी की अगुआई में उन महिला खिलाड़ियों की तारीफ तो करनी ही पड़ेगी, जिन्होंने पहली बार इन खेलों में भाग लेते हुए, महिलाओं के कुल 10 पदकों में से 7 पदक जीते। यह खेलों में देश के सुनहरे भविष्य की ओर एक संकेत है कि सीमित संसाधनों के साथ किसी भी देश में 17 से 22 साल की उम्र के खिलाड़ी अगर खेलों के महाकुंभ में पदक जीत रहे हैं। ऐसे में अगले 10-12 वर्ष में पदकों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ जाए तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। दिव्यांगता के कारण जिंदगी की तमाम बाधाओं को पार करते हुए लंबे संघर्ष के बाद पेरिस पैरालंपिक के महामंच पर पहुंचने वाला हमारा हर खिलाड़ी महानायक का दर्जा हासिल कर चुका है। इन सबने संघर्षों से लड़कर साबित किया है कि-हार के आगे जीत है।

शीतल ने दिखा दिया कि इरादा पक्का हो तो कोई बाधा आड़े नहीं आती

अचूक निशाना शीतल का

दोनों हाथ न होने के बाद भी तीरंदाजी में माहिर विश्व की अपनी तरह की इकलौती खिलाड़ी 17 वर्षीया शीतल देवी ने पेरिस में महिलाओं के कम्पाउंड तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में पिछले विश्व (698) और पैरालंपिक रिकॉर्ड (694) को पीछे छोड़ते हुए 703 अंक अर्जित किए। हालांकि फाइनल में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और वे पदक की दौड़ से बाहर हो गई। लेकिन शीतल को इस बात से बड़ी संतुष्टि मिली कि वे 704 अंकों के वर्तमान पैरालंपिक व विश्व रिकॉर्ड से महज एक अंक दूर हैं। जन्म से ही ‘फोको मेलिया’ नामक बीमारी से ग्रसित शीतल जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक छोटे से किसान परिवार में पैदा हुई थीं। दोनों बांहें न होने के बावजूद शीतल ने हार नहीं मानी और कोई 15 साल की उम्र में पैर से तीरंदाजी करना शुरू किया। जहां चाह वहां राह वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए शीतल ने 16 साल की उम्र में ही एशियाई पैरालंपिक में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर विश्व तीरंदाजी जगत में सनसनी मचा दी थी। शीतल को अब भी भरोसा है कि वे अगले पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में सफल होंगी।

लक्ष्य भेद दिया अवनी ने

लगातार दो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी अवनी लेखरा ने पेरिस में पैरालंपिक रिकॉर्ड सहित महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा जीत यह साबित कर दिया कि उनके जैसा कोई नहीं है। वैसे भी निशानेबाजी में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। इस परंपरा को जयपुर की 19 वर्षीया अवनी लेखरा ने जारी रखा। 2012 में अवनी को एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। लेकिन उसने अपने दर्द को कभी भी अपने सपने पर हावी नहीं होने दिया। उसने कड़ी मेहनत करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में तोक्यो व पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीते। अवनी भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं जिन्होंने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता है।

दो पदक विजेता निशानेबाज-मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा

नवदीप का बढ़ा कद

हरियाणा के पानीपत जिले के नवदीप सिंह के लिए अपने नाटा (4 फीट 4 इंच) होने की वजह से लोगों का उन्हें हैरत भरी निगाहों से देखना, ताने सुनना कोई नई बात नहीं थी। 23 वर्षीय नवदीप शायद हर दिन आत्मसम्मान पाने व अपनी पहचान बनाने के लिए जूझते रहे। लेकिन पेरिस पैरालंपिक खेलों में कदम रखते ही उन्होंने तमाम बाधाओं को भुलाते हुए वह कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका था। नवदीप पुरुषों की भाला फेंक एफ41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जैसे अंदाज में भाला फेंकने वाले नवदीप ने 47.32 मी. दूर तक भाला फेंक अचानक अपना कद पहाड़ जैसा ऊंचा कर लिया। स्वर्ण जीतने के बाद नवदीप ने कहा-‘मैं भी किसी सामान्य खिलाड़ी की तरह सम्मान पाने का हकदार बन गया। मैंने भी देश का झंडा बुलंद किया। समाज को समझना चाहिए कि नाटे लोगों का भी इस दुनिया में अस्तित्व है, हमें हर समय मजाक का पात्र नहीं समझना चाहिए।’ महज 10 साल की उम्र से भाला फेंक खेल का अनवरत प्रयास करते हुए ओलंपिक पोडियम पर भारतीय तिरंगा फहराने वाले नवदीप को उम्मीद है कि समाज और खेल जगत से मिलने वाले उलाहनों और उपेक्षाओं का दौर अब खत्म होगा। नि:संदेह आज पूरा देश नवदीप पर गर्व कर रहा है।

नवदीप ने भाला फेंक प्रतियोगिता में दिलाया भारत को स्वर्ण

मरियप्पन ने लांघी नई ऊंचाई

तमिलनाडु के सालेम जिले में एक बेहद गरीब और समस्याओं से त्रस्त परिवार में जन्मे मरियप्पन थंगवेलू का सपना था, देश का नाम रोशन करना है। नाटे कद के 26 वर्षीय मरियप्पन ने नित नई ऊंचाइयां लांघते हुए पैरालंपिक खेलों में एक स्वर्ण (रियो 2016), एक रजत (तोक्यो 2020) और एक कांस्य पदक (पेरिस 2024) जीत कर इतिहास रच दिया है। महज 5 साल की उम्र में स्कूल जा रहे मरियप्पन को नशे में धुत एक बस ड्राइवर ने लगभग कुचल ही दिया था। उस दुर्घटना में उनका दायां पैर घुटने के नीचे से हमेशा-हमेशा के लिए कट गया। इधर पिता ने छह बच्चों सहित उनकी मां को छोड़ दिया था। मां ने शुरू में ईंटें ढोने का काम किया। फिर परिवार को चलाने के लिए सड़क किनारे सब्जी बेचने लगीं। तिस पर बेटे मरियप्पन का एक पांव छिन चुका था। मां के अलावा परिवार में कमाई करने वाला कोई नहीं था। ऐसी परिस्थिति में कई बार दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होती थी। लेकिन मरियप्पन ने हार नहीं मानी। उन्होंने न केवल पढ़ाई-लिखाई जारी रखी, बल्कि एक टांग के सहारे ऐसी ऊंचाई लांघी कि दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया।

ऊंची कूद में मरियप्पन का प्रदर्शन अचम्भित कर गया

होकातो का प्रेरक प्रदर्शन

नागालैंड के 40 वर्षीय होकातो होतोझे सेमा ने पुरुषों की गोला फेंक एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है। भारतीय सेना की असम रेजिमेंट में हवलदार के पद पर नियुक्ति के बाद, 2002 में जम्मू-कश्मीर की सीमा पर बारूदी सुरंग धमाके में सेमा ने अपना बायां पैर गंवा दिया था। लेकिन सेना की बहादुरी और त्याग की कहानियों ने उनमें ऐसा जोश भरा कि वे सेना में भर्ती हो गए। पैर गंवाने के बाद भी होकातो सेमा ने हिम्मत नहीं हारी। पैरालंपिक के इतिहास में सेमा ने भारतीय दल के सबसे बड़ी उम्र का पदक विजेता बन अनूठा गौरव हासिल किया है। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के ऐसे शानदार प्रदर्शन को देख जहां हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है तो वहीं भारतवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तत्काल फोन करके बधाई दी और भविष्य के लिए सबकी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस सफलता पर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। इसमें संदेह नहीं कि भारत की ‘खेलो इंडिया’ योजना इन युवा खिलाड़ियों और छुपी प्रतिभाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिनकी तरफ किसी की नजर तक नहीं जाती थी। पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली मनु भाकर ने तो कैमरे के सामने स्वीकार किया था कि उनकी सफलता के पीछे ‘खेलो इंडिया’ का बहुत बड़ा हाथ है।

आज भारत के गांवों, कस्बों, यहां तक कि जनजातीय क्षेत्रों से अनोखी खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। केन्द्र सरकार और स्वयं व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री मोदी खेलों को पर्याप्त महत्व देते हुए खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की चिंता कर रहे हैं। यह देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले समय में भारत खेलों में भी एक ‘महाशक्ति’ बनेगा।

Topics: पाञ्चजन्य विशेषमहाशक्तिअचूक निशानाSuperpowerAccurate shotIndian sports worldप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीPrime Minister Narendra Modiखेलो इंडियाKhelo Indiaभारतीय खेल जगत
प्रवीण सिन्हा
प्रवीण सिन्हा
वरिष्ठ खेल पत्रकार। साढ़े तीन दशक का अनुभव [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

लोकतंत्र सेनानी कमला शंकर पांडेय

मोदी-योगी को गाली देने वाले संविधान की बात करते हैं, वे इमरजेंसी का समय कैसे भूल सकते हैं

लाठियां लेकर परिक्रमा करते श्रद्धालु

शौर्य की प्रतीक अनूठी विरासत

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

Load More

ताज़ा समाचार

Explainer। मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश ‘नमो भारत कॉरिडोर’ को समझिये, दिल्ली से 180 मिनट में गंगा स्नान…

फेक न्यूज और भ्रम की दुनिया से बचना है तो पढ़ें आज का श्लोक

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies