वैश्विक खेल मंचों पर सफलता की कहानी लिख रहा भारत, युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और जुनून पैदा करने की जरूरत
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम खेल

वैश्विक खेल मंचों पर सफलता की कहानी लिख रहा भारत, युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और जुनून पैदा करने की जरूरत

'राष्ट्रीय खेल दिवस' हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Written byयोगेश कुमार गोयलयोगेश कुमार गोयल
Aug 28, 2024, 04:22 pm IST
in खेल

‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। वास्तव में ‘हॉकी के जादूगर’ के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर यह दिन मनाने का सबसे प्रमुख उद्देश्य अनुशासन, दृढ़ता, खिलाड़ी भावना, टीम वर्क इत्यादि खेलों के मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व इसलिए भी बहुत ज्यादा है क्योंकि इसी महीने कुछ भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत की विजय पताका फहराकर लौटे हैं। यह गर्व का विषय है कि भारतीय खिलाड़ी अब क्रिकेट हो या निशानेबाजी, बैंडमिंटन हो या टेबल टेनिस, भारोत्तोलन हो या कुश्ती, हॉकी हो या भाला फैंक, तमाम खेल स्पर्धाओं में वैश्विक मंचों पर सफलता की इबारत लिख रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में भले ही भारत के पदकों की संख्या इस बार पिछली बार से कम रही लेकिन छह खिलाड़ियों ने पदक जीतकर और कुछ ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया। मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले, नीरज चोपड़ा, अमन सहरावत तथा भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने तो ओलंपिक में पदक जीतकर देश में जश्न का माहौल बना दिया। ऐसे में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर ओलंपिक विजेताओं के प्रदर्शन पर चर्चा करना जरूरी है।

भारत को पेरिस ओलंपिक में सबसे पहली जीत दिलाई थी मनु भाकर ने, जिन्होंने ऐसा कमाल कर दिखाया था, जो 1904 के बाद से किसी भी ओलंपिक में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था। पहला कांस्य पदक जीतने के साथ ही वह ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई और उस पदक के साथ ही मनु ने शूटिंग में भारत के पदक के 12 वर्ष के सूखे को भी खत्म किया। ओलंपिक के 124 वर्ष के इतिहास में मनु से पहले भारत को शूटिंग में केवल 4 पदक ही नसीब हुए थे जबकि भारत केवल पेरिस ओलंपिक में ही मनु के दो पदकों सहित कुल 3 पदक जीतने में सफल हुआ। मनु ने अपना पहला पदक 28 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के महिला वर्ग में जीता और दो ही दिन बाद 30 जुलाई को सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में एक और कांस्य पदक जीता।

वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। निशानेबाज सरबजोत सिंह ने 30 जुलाई को मनु के साथ मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल का कांस्य पदक जीता था। सरबजोत के लिए यह पदक इसलिए बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि वह अपने पहले ओलंपिक में भाग ले रहे थे। सरबजोत ने इससे पहले 2023 में भोपाल में आयोजित हुए आईएसएसएफ विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्पर्ण पदक जीता था तथा दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई 15वीं एशियाई शूटिंग चौंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। ओलंपिक में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया।

1 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए तीसरा पदक जीता महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने। किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक के इस इवेंट में पहली बार कोई पदक जीता। स्वप्निल वैसे तो 2012 से ही अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल रहे हैं लेकिन ओलंपिक में भाग लेने के लिए उन्हें 12 वर्ष लंबा इंतजार करना पड़ा और अपने पहले ही ओलंपिक में उन्होंने भारत को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। वह 2022 के एशियाई खेलों की टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल रहे थे। ओलंपिक में भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में मिली जीत के दृष्टिगत 8 अगस्त का दिन तो भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, जब भारत हॉकी में लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफल हुआ। भारतीय हॉकी टीम ने 41 वर्षों के बेहद लंबे सूखे के बाद 2020 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और इस बार भी कांस्य जीतकर टीम पेरिस में भारत का झंडा बुलंद करने में सफल हुई। भारत के लिए हॉकी में मिली जीत इसीलिए बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि 1980 के मॉस्को ओलंपिक के बाद से भारत को अब तक केवल दो बार ही ओलंपिक में पदक जीतने का मौका मिला है।

पेरिस ओलंपिक में भारत को यदि स्वर्ण पदक जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद किसी खिलाड़ी से थी तो वह थे भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा। भले ही नीरज को चांदी से संतोष करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वे देश के सबसे सफल ओलंपियन बन गए। वह भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अगले ओलंपिक में भी एक और पदक जीता। नीरज ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। इससे पहले नीरज ने 7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था और पिछली तमाम अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में वह जिस प्रकार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में उनसे इस बार भी समस्त देशवासियों को पूरी उम्मीद थी कि वह गोल्ड जीतकर ‘विश्व विजेता’ बनेंगे लेकिन वह चांदी पर ही निशाना लगाने में सफल हो सके।

हालांकि वह भले ही ‘गोल्ड’ से चूक गए लेकिन वह ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत का एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स) में पदक जीतने का 121 साल लंबा इंतजार खत्म कराया था। ओलंपिक में कुश्ती में भारत का परचम लहराया पहलवान अमन सहरावत ने, जिन्होंने प्यूर्टो रिको के डरलिन तुई क्रूज को एकतरफा मुकाबले में हराकर कांस्य पदक जीता और इस प्रकार कुश्ती में भारत लगातार पांचवें ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचने में सफल हुआ। अमन पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होने वाले भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे और उन्होंने जीत के साथ 140 करोड़ भारतीयों में जोश भर दिया। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट हैं।

बहरहाल, इन ओलंपिक विजेताओं से प्रेरणा लेते हुए युवाओं में खेलों के प्रति ऐसा जोश और जज्बा पैदा करने की अब सख्त जरूरत है, जिससे भारत अन्य प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं के अलावा ओलंपिक में भी तहलका मचा दे। भारत ने मेजर ध्यानचंद के अलावा सचिन तेंदुलकर, पीटी उषा जैसे अनेक ऐसे खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जो न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल बने हैं। जरूरत है, उभरती खेल प्रतिभाओं के टैलेंट को पहचानकर उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराते हुए तराशने की, ताकि भारत आने वाले वर्षों में खेलों की दुनिया में अपना परचम लहरा सके।

Topics: National Sports Day 2024 dateNational Sports Day 2024 historyNational Sports Day 2024 themeमेजर ध्यानचंदपेरिस ओलंपिकराष्ट्रीय खेल दिवसNational Sports DayNational Sports Day 2024
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कार्यक्रम

उत्तराखंड में खेलों का नया युग, मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान और खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के प्रांगण में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल चित्र) (दाएं) प्रदर्शनी मैच से पूर्व, केन्द्रीय मंत्रियों, किरेन रिजेजू और डाॅ़ मांडविया के साथ खिलाड़ी

हाॅकी@100 : भारत में निखरे हॉकी के हीरे

मेजर ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद: ‘मैंने भारत का नमक खाया है, मै भारतीय हूं और भारत के लिए ही खेलूंगा’

पेरिस ओलंपिक में इटली की महिला मुक्केबाज एंजेला कैरिनी और ईमान खलीफ के बीच हुआ था मुकाबला।

ईमान खलीफ ने महिला बनकर किया छल, वह लॉबी कहां गई जो कह रही थी मुस्लिम है इसलिए हो रहा अन्याय

Trance Women medals

पुरुष से महिला बनी ट्रांस वुमन ने छीनीं महिलाओं से जीत और मेडल्स: लगभग 900 मेडल्स छिन गए महिला खिलाड़ियों से

पैरालंपिक खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत !

Load More

ताज़ा समाचार

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

pithoragarh yakshavati river rejuvenation plantation drive 130 ta eco kumaon

विश्व पर्यावरण सप्ताह : सेना की इको टास्क फोर्स ने शुरू किया यक्षवती नदी पुनर्जीवन, नागरिकों ने दिखाई एकजुटता

न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने तोड़ी परंपरा! इजरायल डे परेड का किया बहिष्कार, लोगों ने कहा- ‘चला रहे हैं इस्लामिक एजेंडा’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies