कृषि शिक्षा में क्रांति के लिए तैयार है कृषि प्रधान प्रदेश : उदय प्रताप सिंह
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कृषि शिक्षा में क्रांति के लिए तैयार है कृषि प्रधान प्रदेश : उदय प्रताप सिंह

कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने "नींव नए भारत की" विषय पर पाञ्चजन्य के साथ किया सुशासन संवाद

Written byShivam DixitShivam Dixit
Aug 24, 2024, 04:25 pm IST
in भारत, मध्य प्रदेश

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित पाञ्चजन्य के सुशासन संवाद कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री, उदय प्रताप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की नीतियों और दृष्टिकोण पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने अपने अनुभवों और सरकार के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रयोग होते रहे हैं। इनमें से कुछ सफल हुए और लाभप्रद साबित हुए, वहीं कुछ असफल भी हुए जिससे नुकसान उठाना पड़ा। शिक्षा मंत्री बनने के बाद, उन्होंने शिक्षा प्रणाली में बिना किसी अनावश्यक छेड़छाड़ के काम करने का फैसला लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को बिना किसी अनावश्यक हस्तक्षेप के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जबकि माता-पिता को भी इस बात की चिंता न हो कि उनकी संतान की शिक्षा के लिए उन पर वित्तीय दबाव डाला जाए।

मंत्री ने कहा कि पहले से बने कानूनों का सही ढंग से क्रियान्वयन करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का स्पष्ट निर्देश था कि बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए कुछ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य के 97% से अधिक निजी स्कूलों ने सरकार के प्रयासों का समर्थन किया, जिससे बच्चों की शिक्षा के खर्च में कमी आई है।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को सस्ता और उचित पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। शिक्षा को व्यवसाय के रूप में देखने के बजाय इसे सेवा के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उदय प्रताप सिंह ने सरकारी स्कूलों की चुनौतियों पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गुणवत्ता और संख्या में सुधार की आवश्यकता है। साथ ही, निजी स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए सरकारी स्कूलों को अपनी शिक्षा प्रणाली में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार 4000 सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं की शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने कृषि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाने की योजना का खुलासा किया। इसके तहत, उन सरकारी स्कूलों में कृषि शिक्षा दी जाएगी, जिनके पास तीन एकड़ या उससे अधिक भूमि उपलब्ध है। इससे न केवल छात्रों का कृषि के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि उन्हें खेती के आधुनिक और लाभप्रद तरीकों की जानकारी भी मिलेगी।

उदय प्रताप सिंह ने अंत में यह भी कहा कि समाज और संस्कृति से जुड़े रहना हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मैकाले की शिक्षण व्यवस्था को किनारे कर नई शिक्षा निति लागू करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है, जो भारत की शिक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा कदम है। देश में जब नई शिक्षा नीति पूरी तरह से लागू हो जाएगी, तब यह दुनिया की सबसे आदर्श शिक्षण व्यवस्था साबित होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह नीति न केवल शिक्षण व्यवस्था को सुधारने में सहायक होगी, बल्कि भारतीय संस्कृति को संरक्षित और सुरक्षित रखते हुए समाज को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इसे व्यापक रूप से मनाया गया। मंत्री ने कहा कि हमारे समाज में गुरु का महत्व अति उच्च है और बच्चों को यह समझाने की आवश्यकता है कि उनके माता-पिता और शिक्षक उनके जीवन के सबसे बड़े गुरु होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार ने यह निर्णय लिया कि राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थानों में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि जब सरकार ने शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाला, तब विभाग के विभिन्न पहलुओं का गहन समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान पता चला कि कुछ स्थानों पर अनियमितताएं थीं। विशेष रूप से, मदरसों में कई ऐसी गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं जो पंजीकरण और अनुदान के मानकों का पालन नहीं कर रही थीं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद लगभग 56 मदरसे बंद कर दिए गए, क्योंकि वे शिक्षा प्रदान करने के बजाय अन्य गतिविधियों में लिप्त थे। मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि सरकार की परमिशन केवल शिक्षण कार्यों के लिए दी जाती है और इसका किसी अन्य उद्देश्य के लिए दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की समाज विरोधी गतिविधि शैक्षणिक केंद्रों से संचालित नहीं हो सकती और सरकार इस मामले में बेहद सख्त कदम उठा रही है। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सरकार दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने को एक बड़ी चुनौती बताते हुए आगे कहा कि एनईपी का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली स्थापित करना है, जिसमें सिलेबस से लेकर शिक्षा के तरीके तक एकरूपता लाई जा सके। हालांकि, राज्यों को अपनी स्थानीय भाषाओं और परिवेश के अनुसार कुछ बदलाव करने की अनुमति दी गई है, जिस पर राज्य का शिक्षा विभाग काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हायर एजुकेशन पर पहले से ही काम हो रहा है और स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी धीरे-धीरे बदलाव किए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा में बदलाव तुरंत नहीं किए जा सकते, खासकर छोटे बच्चों के लिए। सिलेबस में परिवर्तन धीरे-धीरे और बहुत सोच-समझकर किए जाएंगे ताकि बच्चों की शिक्षा पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति में रोजगार मूलक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा और बच्चों को नर्सरी से ही पढ़ाई में लगाया जाएगा।

मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार नर्सरी एजुकेशन के लिए ऐसे स्कूलों की स्थापना कर रही है, जो छोटे बच्चों के लिए सुविधाजनक हों और प्राइवेट स्कूलों से बेहतर साबित हों। उन्होंने बताया कि फिलहाल लगभग 600 स्कूलों पर काम चल रहा है, जिनमें डिजिटल शिक्षा और हाईटेक सिस्टम्स का उपयोग किया जाएगा। इन स्कूलों में चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर बेहतर परिणाम प्राप्त करने की योजना है।

नर्मदा पुरम में सीएम राइस स्कूल का उदाहरण देते हुए मंत्री ने बताया कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर इस सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं, तो समाज उसे स्वीकार करेगा और जब परिणाम दिखने लगेंगे, तो और भी लोग आकर्षित होंगे।

मंत्री ने यह भी बताया कि आने वाले पांच से सात वर्षों में मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति की 80 से 85 फीसदी अपेक्षाओं को पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नई शिक्षा व्यवस्था में ढालने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है और इसके लिए राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर आवश्यक बदलाव करने के लिए प्रयासरत है।

रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए, मंत्री ने बताया कि 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए जर्मन और जापानी भाषाओं को सिखाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि वे देश और विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

रक्षाबंधन के अवसर पर एक मिशनरी स्कूल में राखी बंधवाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की समस्याओं को भी शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि बच्चों को अपनी परंपराओं और मान्यताओं का महत्व समझ में आ सके।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता होते हैं, तो बड़े बदलाव करना आसान हो जाता है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

Topics: मध्य प्रदेश शिक्षा सुधारnursery in government schoolsउदय प्रताप सिंह शिक्षा मंत्रीagriculture based educationनिजी स्कूल फीस नियंत्रणMadhya Pradesh government school reformसरकारी स्कूलों में नर्सरीartificial intelligence in educationकृषि आधारित शिक्षाBhopal Kushabhau Thackeray Hall programमध्य प्रदेश सरकारी स्कूल सुधारशिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसMadhya Pradesh education reformPanchjanya good governance dialogueपाञ्चजन्य विशेषUday Pratap Singh education ministerपाञ्चजन्य “सुशासन संवादprivate school fee control
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

‘महंगाई काबू में और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में’- प्रो. गौरव वल्लभ

तराई में कन्वर्जन कराने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते उधम सिंह नगर प्रशासन के अधिकारी

उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट : तराई में कन्वर्जन की छाया

आज का श्लोक : शनैः पन्थाः शनैः कन्था शनैःपर्वतलंधनम्।

विशेष रिपोर्ट : अभेद्य द्वार, निर्णायक वार

साक्षात्कार: कन्वर्ट हुए लोगों को न मिले दोहरा लाभ – डॉ. राजकिशोर हांसदा

Load More

ताज़ा समाचार

देहरादून FRI रेंजर्स कॉलोनी की भूमि बना दी मजार, वक्फ में भी दर्ज किया पर दस्तावेज नहीं दिखा सके

US Cloude Mythos

Anthropic ने चुनिंदा भारतीय कंपनियों को Claude Mythos AI मॉडल का एक्सेस दिया, क्या होंगे फायदे?

कॉर्पोरेट जिहाद: विप्रो में भी TCS वाला पैटर्न, हिंदू महिला का इस्लामिक कन्वर्जन और ‘शेख’ से संबंध बनाने का दबाव

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: महिला नेतृत्व वाली 52 फीसदी पंचायतों को मिला सम्मान

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी

अलर्ट! मां के गर्भ तक पहुंच रही है ‘जहरीली हवा’, शिशु के विकास को कर सकती है प्रभावित

तिलक कुमार चक्रवर्ती, पूर्व टीएमसी विधायक

पूर्व तृणमूल विधायक तिलक कुमार चक्रवर्ती गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Lahore High court french women gangrape case

फ्रांसीसी महिला से गैंगरेप मामले में आबिद-शफाकत को फांसी की सजा

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा

भांगर बम विस्फोट: पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

Ghaziabad Dasna Madarsa Buldozed

गाजियाबाद: डासना में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, कोर्ट ने ठोंका 1.23 करोड़ का जुर्माना

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies