पेरिस ओलंपिक: 'जैविक पुरुष' से हारकर रोने लगी महिला बॉक्सर, खुद को महिला मानने वाले पुरुषों की महिलाओं से प्रतिस्पर्धा?
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

पेरिस ओलंपिक: ‘जैविक पुरुष’ से हारकर रोने लगी महिला बॉक्सर, खुद को महिला मानने वाले पुरुषों की महिलाओं से प्रतिस्पर्धा?

लाल जर्सी में खुद को महिला मानने वाली इमेन खेलिफ़ ने एंजेला कैरिनी के चेहरे पर इतनी तेज मारा कि एंजेला का ओलंपिक्स का सपना बिखर गया।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Aug 2, 2024, 10:13 am IST
in विश्लेषण
Paris Olympics transgender women

पेरिस में चल रहे ओलंपिक्स आयोजन में एक विवाद तब और जुड़ गया, जब इटली की एंजेला कैरिनी ने केवल 46 सेकंड में ही खेलने से इनकार कर दिया और फिर फूट-फूट कर रोने लगी। यह आँसू हार के आँसू नहीं थे, ये आँसू किसी भी विफलता के आँसू नहीं थे, मगर ये आँसू उस छल के आँसू थे जो महिला खिलाड़ियों के साथ इन दिनों हो रहा है। लाल जर्सी में विजेता दिख रही महिला दरअसल जैविक रूप से पुरुष है, और खुद को महिला मानती है और कुछ हार्मोनल उपचारों के बाद उसे महिला मानते हुए महिला खेलों में उसे महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा में उतारा गया है।

लाल जर्सी में खुद को महिला मानने वाली इमेन खेलिफ़ ने एंजेला कैरिनी के चेहरे पर इतनी तेज मारा कि एंजेला का ओलंपिक्स का सपना बिखर गया। कोई कितना भी समानता की बात कहे, यह पूरी तरह से सत्य है कि महिला और पुरुष दो अलग-अलग श्रेणियाँ होती हैं और यदि कोई तीसरी श्रेणी का है अर्थात खुद को महिला मानने वाला या खुद को पुरुष मानने वाला, तो उनकी अलग श्रेणी बनाई जा सकती है। परंतु इस प्रकार जैविक रूप से महिलाओं के साथ जैविक रूप से पुरुषों की भिड़ंत बहुत ही भयावह है।

यह उन आंसुओं में देखी जा सकती है, जो इटली की एंजेला कैरिनी की आँखों से उस पराजय के बाद बह रहे थे, जब उन्होनें 46 सेकंड के बाद खेलने से इनकार करके पराजय स्वीकार कर ली थी। मगर इससे भी भयावह और भी चीजें हैं। ओली लंदन नामक यूजर ने एक वीडियो साझा किया। जिसमें जैविक पुरुष और खुद को महिला माँने वाला इमेन खेलिफ़ एंजेला कैरिस को “पराजित” करने के बाद उसके वक्षस्थल को छू रहा है।

कैरिनी ने खेलिफ़ के साथ हाथ भी मिलाने से इनकार कर दिया था और उसके बाद वे जमीन पर बैठ कर फूट फूट कर रोने लगी थीं। उन्होनें पत्रकारों से बात करते हुए कहा “मैं टूट चुकी हूँ। मैं अपने पिता का मान रखने के लिए रिंग में गई थी। मुझे कई बार बताया गया कि मैं एक योद्धा ऊन, मगर मैं अपनी सेहत को लेकर रुक गई थी। मैंने ऐसा “पंच” आज तक नहीं देखा था!”

यह कल्पना ही नहीं की जा सकती है कि एक ऐसा व्यक्ति जिसकी शारीरिक कद काठी एवं ताकत पूरी तरह से पुरुषों की हो, मगर वह खुद को महिला मानता है और कुछ उपचारों के आधार पर उसे महिला घोषित कर दिया जाए, वह महिलाओं के साथ ऐसी प्रतिस्पर्धा में भाग ले? मगर ओलंपिक्स समिति के अनुसार “सभी को बिना किसी भेदभाव के खेलों को खेलने का अधिकार है!”

परंतु वे कथित महिलाएं, जिनमें अभी तक पुरुषों की ही जेनेटिक खूबियाँ हैं, क्या उन्हें महिला खिलाड़ियों के खिलाफ रिंग में उतारना चाहिए? यह ऐसा प्रश्न है जो अनेक महिला खिलाड़ियों के सामने आएगा, जब भी उनके सामने देह से आदमी मगर मन से महिला खिलाड़ी सामने आएगी। एंजेला ने भी कहा कि “वे खिलाड़ी, जिनमें पुरुष जेनेटिक विशेषताएं हैं, उन्हें महिला प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।“

मगर इन दिनों ऐसा कहना अपराध है कि खुद को महिला मानने वाले लोग महिला श्रेणी से अलग रहें। यह उनकी स्वतंत्रता और निजता पर हमला माना जा सकता है। एक ऐसा विमर्श बना दिया गया है कि वही लोग सामान्य हैं, जिनके भीतर यह असामान्यता है। हाल ही में एलन मस्क का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होनें कहा था कि वोक विचारधारा ने उनसे उनका बेटा छीन लिया। दरअसल उनका एक बेटा भी लड़की बन गया है और इसी को लेकर वे दुखी हैं।

वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जहां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक्स समिति ने खेलिफ़ को ओलंपिक्स में खेलने की अनुमति दी है, तो वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन, जो ऐसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करती है, उसने खेलिफ़ को अपात्र घोषित किया था और एथलीटो को टेस्टोस्टेरोन जांच का सामना नहीं करना पड़ा था, बल्कि उनकी एक एक अलग और मान्यता प्राप्त जांच की गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार एसोसिएशन ने कहा कि जांच और बारीकियाँ गोपनीय थीं और वे “निर्णायक रूप से यह संकेत दे रही थीं कि दोनों एथलीट आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते थे और उन्हें अन्य महिला प्रतियोगियों की तुलना में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त था।

अर्थात जांच में यह पाया गया कि फीमेल प्रतिस्पर्धियों की तुलना में वे बहुत लाभदायक स्थिति में थे। खेलिफ को पिछले ओलंपिक्स में अपात्र घोषित कर दिया गया था। मगर इसे लेकर भी ओलंपिक्स समिति का कहना है कि वह अचानक और अन्यायपूर्ण निर्णय था और उन्होंने पेरिस में खेलने के अधिकार की रक्षा की है। पूरी दुनिया से यह प्रश्न उठ रहे हैं कि आखिर जैविक रूप से पुरुषों को महिलाओं के साथ कैसे खिलाया जा सकता है? सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की जा रही हैं। मगर आज जब फेमिनिस्ट कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक आवश्यकता है कि वे महिला खेलों पर मंडरा रहे इस खतरे का विरोध करें, तो वे गायब हैं।

क्या यह महिला खेलों पर या महिला प्रतिभागिता पर हमला नहीं है कि महिलाओं के खेलों में जैविक पुरुषों अर्थात देह से पुरुष और मन से महिला, वाले वर्ग का कब्जा हो जाए और महिलाएं इन खेलों से बाहर ही हो जाएं? यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है और यह ऐसे छद्म रूप में आया है, जिसका विरोध करने का अर्थ है वोक अर्थात कथित प्रगतिशील वर्ग के कोप का शिकार बनना कि “समानता के अधिकारों के दुश्मन” ऐसी बात कर सकते हैं।

परंतु क्या यही समानता है? क्या इस कथित समानता के साए में उन सभी लोगों के अधिकारों को दबाया जा सकता है, जो महिला श्रेणी में खेल रही हैं? जब एंजेला की यह रोती हुई तस्वीर वायरल हो रही थी, तो उसी समय एक और समाचार सुर्खियों में आया और इसमें 17 वर्षीय वालीबॉल खिलाड़ी पेटों मैकनैब की वह कहानी सामने आई, जिसमें “ट्रांसजेंडर” प्रतिस्पर्धी द्वारा की गई क्रूरता सम्मिलित थी।

17 वर्षीय वालीबॉल खिलाड़ी पेटों मैकनैब पर उनके पाँच फुट 11 इंच लंबे “ट्रांसजेंडर” महिला प्रतिस्पर्धी ने इस प्रकार वार करके जमीन पर गिराया था कि उनका खिलाड़ी बनने का सपना हमेशा के लिए टूट गया। उनका बायाँ आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। पेटों मैकनैब भी इस बात को लेकर बहुत गुस्सा हैं कि कैसे ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के साथ खिलाया जा रहा है।

यह महिलाओं के अस्तित्व पर सबसे बड़ा हमला है और उन्हें हर प्रतिस्पर्धा, हर क्षेत्र से बाहर निकालकर उसी अंधे कोने में धकेलने की योजना है, जिसमें अब्राहमिक जगत उन्हें रखना चाहता है।

ओलंपिक गेम्स 2024 – वीडियो

Topics: Sportsखेलपेरिस ओलंपिकParis Olympicsओलंपिक बॉक्सिंगओलंपिक ट्रांसजेंडरजैविक पुरुष से हारकर रोने लगी महिलाOlympic boxingOlympic transgenderwoman started crying after losing to biological man
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास: सबसे तेज 5000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया- एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 17 देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग

Rohit Sharma hit a century in Cuttuck against englad

कटक में दिखा रोहित शर्मा का जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, सीरीज जीती, कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त

National Sports Award

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: शूटर मनु भाकर, चेस मास्टर डी गुकेश समेत 4 को खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड का शुभांकर, जर्सी हुई लॉन्च, मशाल रवाना

पेरिस ओलंपिक में इटली की महिला मुक्केबाज एंजेला कैरिनी और ईमान खलीफ के बीच हुआ था मुकाबला।

ईमान खलीफ ने महिला बनकर किया छल, वह लॉबी कहां गई जो कह रही थी मुस्लिम है इसलिए हो रहा अन्याय

Load More

ताज़ा समाचार

कोच्चि IPL विवाद: ललित मोदी बोले-‘मिला था सोनिया गांधी का संरक्षण’

केरल में ‘ओनली फॉर मुस्लिम’ जिम पर बवाल: हिजाब में वर्कआउट, शरीयत कानून और इस्लामिक ड्रेस…

Thiland Pattaya Indian army beaten by trans pib fact check

थाईलैंड में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल को पीटने का वीडियो वायरल: PIB Fact check ने बताया फर्जी

हर बार आग नई, लापरवाही की कहानी वही, ऐसी ही लपटों में दर्ज है ‘अशोक वडेरा’ की बलिदान गाथा

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

प्रतीकात्मक तस्वीर

बुलंदशहर: हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

डॉ. चिन्मय पण्ड्या कनाडा के ओंटारियो संसद द्वारा सम्मानित, शांतिकुंज की वैश्विक पहुंच बढ़ी

Dehradun police Encounter

देहरादून: नाकेबंदी के दौरान Swift कार से बैरियर तोड़ा, पुलिस पर फायरिंग; रिंकू मीणा गोली लगने से घायल, एक गिरफ्तार

Love Jihad Islamic conversion Bhopal

भोपाल में फिर ‘लव जिहाद’: नाबालिग किशोरियों का अपहरण, दुष्कर्म और इस्लामिक कन्वर्जन का दबाव, 3 आरोपी गिरफ्तार

केरलम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, मरीज के सर्जिकल घाव में रेंगते मिले कीड़े

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies