गोला गोकर्णनाथ का त्रेतायुगीन शिव मंदिर जहां औरंगजेब को मुंह की खानी पड़ी
August 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

गोला गोकर्णनाथ का त्रेतायुगीन शिव मंदिर जहां औरंगजेब को मुंह की खानी पड़ी

शिवभक्त कांवरियों के ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले के श्रद्धासिक्त जयघोषों से सतत गुंजायमान हो रही है।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Jul 30, 2024, 12:59 pm IST
inभारत, विश्लेषण, उत्तर प्रदेश, धर्म-संस्कृति

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ नगरी इन दिनों शिवभक्त कांवरियों के ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले के श्रद्धासिक्त जयघोषों से सतत गुंजायमान हो रही है। हो भी क्यों न! आखिर भोलेनाथ का प्रिय श्रावण मास जो चल रहा है। जानना दिलचस्प हो कि लखीमपुर-खीरी जिले की यह पुरायुगीन नगरी श्रद्धालुओं के मध्य सूबे की ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात है। यहां के पौराणिक शिव मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहन आस्था है। यही वजह है कि महादेव के इस युग प्राचीन मंदिर में स्थापित अद्भुत शिवलिंग का जलाभिषेक करने प्रति वर्ष श्रावण मास में लाखों शिवभक्त व कांवरिये यहां आते हैं।

गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर में देवाधिदेव की श्रंगार पूजा कराने वाले मुख्य पुरोहित पंडित दिनेश मिश्र के मुताबिक यह सिद्ध शिव मंदिर त्रेता युग का माना जाता है। इसके पौराणिक महात्म्य का वर्णन शिव पुराण, वामन पुराण, कूर्म पुराण, पद्म पुराण और स्कंद पुराण जैसे ग्रंथों में मिलता है। वैद्यनाथ धाम की भांति इस युग प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की कथा भी शिवभक्त राक्षसराज रावण के देवाधिदेव को पार्थिव लिंग स्वरूप में कैलाश से लंका ले जाने से जुड़ी है।

कथा है कि महादेव इस शर्त पर उसके साथ जाने को तैयार हुए कि मध्य मार्ग में यदि उसने कहीं पर भी उनके शिवलिंग को कंधे से उतारा तो वे वहीं स्थापित हो जाएंगे। कैलाश को अपने हाथों से उठा लेने के अहंकार से भरा रावण इस शर्त पर सहर्ष तैयार हो गया। कहते हैं कि गंतव्य की ओर चलते समय रावण जब इस गोकर्ण क्षेत्र से होकर गुजरा तो इस क्षेत्र की दिव्य ऊर्जा ने महादेव के मन में यहीं स्थापित हो जाने की इच्छा जगा दी। फलस्वरूप उनकी माया से रावण को लघुशंका की तीव्र आवश्कता प्रतीत होने लगी और वेग को नियंत्रित करने में असफल रावण कोई और युक्ति न देख पास में गायें चरा रहे एक ग्वाले को कुछ देर के लिये उस शिवलिंग को थमाकर लघुशंका से निवृत होने चला गया।

उधर अचानक उस शिवलिंग का भार अप्रत्याशित रूप से बढ़ने से उसे सँभालने में असफल ग्वाले ने उसे वहीं भूमि पर रख दिया। वापस लौट जब रावण ने शिवलिंग को भूमि पर रखा देखा तो वह अत्यधिक क्रोधित हुआ और उसने उस शिवलिंग उठाने का अथक प्रयास किया; लेकिन पूरी तरह असफल रहा। तब रावण उस ग्वाले को मारने दौड़ा किन्तु जान बचाने के लिए भागते समय वह ग्वाला एक कुएं में गिरकर मर गया। तब थका हारा क्रोधित रावण अपने अंगूठे के दबाब से उस शिवलिंग को वहीं भूमि में दबाकर रीते हाथ लंका लौट गया। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रावण के अंगूठे का निशाना आज भी विद्यमान है। सरायन नदी और उल्ल नदी के बीच गाय के कान के समान आकृति के कारण इस पुण्य क्षेत्र का गोकर्ण तीर्थ के नाम से उल्लेख पुराणों में भी मिलता है।

यही नहीं, मध्ययुग की एक ऐतिहासिक किवदंती भी इस प्राचीन शिवतीर्थ की महिमा का यशोगान करती है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि बताते हैं कि मुगलों के शासनकाल में क्रूर, आतातायी व धर्मान्ध बादशाह औरंगजेब ने इस मंदिर पर आक्रमण किया था; मगर जैसे ही औरंगजेब ने अपनी सेना के साथ गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग को नष्ट करने का प्रयास किया कि अचानक मंदिर के समीप के एक विशाल वृक्ष के पीछे से भगवान शिव के रौद्र अवतार भैरव बाबा की एक बड़ी सेना ने निकलकर मुगल सेना पर इतना जोरदार हमला बोला कि औरंगजेब को मैदान छोड़ जान बचाकर भागना पड़ा। उक्त घटना के बाद श्रद्धालुओं शिव मंदिर के पीछे भैरव बाबा का मंदिर बनवा दिया। आज भी यहां आने वाले भक्त शिव मंदिर में पूजन के बाद भैरो बाबा को शीश अवश्य नवाते हैं। जानकार बताते हैं कि लगभग 150 वर्ष पहले जूना अखाड़ा के नागा साधु इस शिव मंदिर की देखरेख करते थे।

गोला शिव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े कांवरिये

गौरतलब हो कि गोला गोकर्णनाथ के इस प्राचीन शिव मंदिर के सामने चबूतरे पर कई शिवलिंगों के बीच एक पारद शिवलिंग भी स्थापित है जो अत्यंत ही दुर्लभ माना गया है। धर्मग्रंथों में पारद शिवलिंग की पूजा अर्चना को अक्षय फल प्रदान करने वाला बताया गया है। एक लोकप्रिय दैनिक से संबद्ध गोला क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रहे सुधीर सक्सेना की मानें तो इस पारद शिवलिंग की स्थापना वर्ष 2001 में की गयी थी। वर्तमान मंदिर का क्षेत्रफल करीब 5000 वर्ग मीटर का है। इस शिवमंदिर के तीन द्वार हैं तथा धरातल से गर्भ गृह की गहराई नौ फीट है। मंदिर के अष्टकोणीय गर्भगृह में शिवलिंग डेढ़ फीट गहराई में स्थापित है।

इसी तरह गोला नगर के स्थानीय निवासी अभिनव सक्सेना इस गोकर्ण तीर्थ से जुड़ी एक अन्य रोचक जानकारी देते हुए बताते हैं कि वह कुआं जिसमें गिरकर शिवलिंग को थामने वाला ग्वाले की जान गयी थी, आज भूतनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। किवदंती है कि रावण के जाने के बाद भगवान शिव ने उस ग्वाले की आत्मा को बुलाकर कहा था कि आज के बाद संसार तुम्हें भूतनाथ के नाम से जानेगा तथा मेरे दर्शनों के उपरांत तुम्हारे दर्शन करने वाले भक्तों को विशेष पुण्यलाभ होगा। तभी से यहां हर साल चैत्र और सावन मास में विशाल मेला लगता है और गोला गोकर्ण नाथ तीर्थ में भगवान शिव के दर्शनों को आने वाले लाखों भक्त शिवलिंग के दर्शनों के बाद बाबा भूतनाथ के दर्शन भी अवश्य करते हैं।

 

Topics: सिद्ध शिव मंदिर त्रेता युगशिवलिंग का जलाभिषेकभगवान शिव के रौद्र अवतार भैरव बाबागोला गोकर्ण नाथ'Bam Bam Bhole'Siddha Shiva Temple Treta YugaWater Abhishek of Shiva Linga‘हर हर महादेव’Lord Shiva's fierce incarnation Bhairav ​​Baba‘बम बम भोले’Gola Gokarna NathHar Har Mahadevपाञ्चजन्य विशेष
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रा.स्व. संघ, राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक श्री रमेश चंद्र अग्रवाल। साथ में हैं (बाएं से) भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक
श्री अरुण कुमार गोयल, आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर एवं भारत प्रकाशन के निदेशक श्री बृज बिहारी गुप्ता।

सुशासन से सुराज, सुराज से राष्ट्र निर्माण

आज का श्लोक : विरोधिनोऽपि श्रोतव्यम् आत्मनीनतया मतम्।

बहुआयामी वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर की लिपि-दृष्टि

विभाजन की विभीषिका : पूर्वोत्तर पर बंटवारे की चोट

सारनाथ में उत्खनन में मिले अवशेष

#सारनाथ : पहचान की नई उड़ान

जोगिंदर सिंह ओबरॉय
मूल निवासी: रावलपिंडी, पाकिस्तान

विभाजन की विभीषिका : पिता को अंतिम विदाई भी न दे सके

Load More

ताज़ा समाचार

आज का मौसम

Noida Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, नोएडा में तेज बारिश से दिन में छाया अंधेरा

Rahul Gandhi

राहुल गांधी के निशाने पर क्यों हैं भारतीय परिवार?

बहावलपुर में जैश का ठिकाना फिर तैयार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर से तैयार हुआ जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर हेडक्वार्टर, तस्वीरें आईं सामने

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रा.स्व. संघ, राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक श्री रमेश चंद्र अग्रवाल। साथ में हैं (बाएं से) भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक
श्री अरुण कुमार गोयल, आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर एवं भारत प्रकाशन के निदेशक श्री बृज बिहारी गुप्ता।

सुशासन से सुराज, सुराज से राष्ट्र निर्माण

बांग्लादेश: पहले हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, फिर आरोपियों ने उसी घर में आराम से नहाया और खाना खाया

चंडीगढ़ में बब्बर खालसा के 3 आतंकी गिरफ्तार, 5 किलो जिलेटिन व हथियार बरामद; अमृतसर में ड्रोन से आई 10 पिस्तौलें जब्त

आज का मौसम

Today Weather: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन राज्यों में बढ़ी चिंता

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान मक्का रक्षा समझौता: ईरान को भी मिला शामिल होने का न्योता

हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड: गोल्डी बरार ने स्वीकारा अपना हाथ, ड्रग तस्करी और गैंगवार की भी बात

नशामुक्त युवा और सजग नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला : डॉ. शैलेंद्र

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies