कांग्रेसी कारखाने के जहरीले उत्पाद
August 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कांग्रेसी कारखाने के जहरीले उत्पाद

राहुल गांधी केवल तात्कालिक चेहरा हैं। हिंदुओं से ‘नफरत’ की इस मुहिम का एक लंबा इतिहास है। सोनिया गांधी के रिमोट कंट्रोल वाली मनमोहन सरकार के समय भी कांग्रेस ने ‘हिंदू आतंकवाद’ या ‘भगवा आतंकवाद’ की अवधारणा को स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया था।

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Jul 7, 2024, 06:44 am IST
in भारत, सम्पादकीय

क्या आपने मनोहर मलगांवकर की पुस्तक ‘द मैन हू किल्ड गांधी’ पढ़ी है!
इसमें जिक्र है कि एल.बी. भोपतकर से बातचीत में तत्कालीन विधि मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर ने स्वयं बताया था कि कहीं कोई सबूत नहीं होने के बाद भी नेहरू किसी भी कीमत पर सावरकर को गांधी हत्याकांड से जोड़ना चाहते थे।

यानी, यह गांधी से प्रेम नहीं बल्कि सावरकर से भय का प्रश्न था कि नेहरू उन्हें किसी भी प्रकार लांछित करने का षड्यंत्र रच रहे थे।
आज झूठ, नफरत और जिद की वही परिवारवादी राजनीति एक और कदम फलांग गई है।
हिंदू को लांछित करने की जिद जो अब हद से आगे बढ़ गई है।

पहले राहुल गांधी ने कहा था कि ‘जो लोग मंदिर जाते हैं, वही लड़कियों-महिलाओं को छेड़ते हैं।’
अब उनका कहना है ‘जो अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा, हिंसा, हिंसा की बात करते हैं।’
यह किसी से प्रेम नहीं बल्कि द्वेष और उन्माद है। इस देश की संस्कृति से भय और सहिष्णु हिन्दू समाज पर उंगली उठाने की कुचेष्टा।
आज कांग्रेस पूरे हिन्दू समाज को निशाने पर लेने का फंदा फेंक रही है।

तब निशाने पर व्यक्ति साफ देखा जा सकता था– सावरकर।
आज घृणा के निशाने पर इस राष्ट्र का विचार है-हिंदुत्व।
भारतीय राजनीति में हिंदुत्व पर कांग्रेस के हमले कोई नई बात नहीं हैं।
मत भूलिए, इस्लामी कट्टरता पर सदा आंखें मूंदने वालों के लिए हिन्दू को हिंसक, और तो और आतंकी ठहराने की ‘थ्योरी’ इसी कांग्रेसी कारखाने से निकली थी।

दिग्विजय सिंह के गढ़े ‘हिंदू आतंकवाद’, ‘भगवा आतंकवाद’ के झूठ को स्थापित करने के तहत कांग्रेस ने अजीज बर्नी से बाकायदा किताब लिखवाई, उसका विमोचन किया और पारितोषिक के रूप में अल्पसंख्यक मंत्रालय का सलाहकार बना दिया था।

इसलिए संसद में कांग्रेस द्वारा हाल ही में सीधे-सीधे ‘हिन्दू’ को हिंसा और नफरत से जोड़ने को, मात्र नासमझी भरा बयान नहीं समझना चाहिए। बल्कि इसे हिन्दू समाज की संगठित शक्ति से राजनैतिक घृणा और हिन्दू समाज के विरुद्ध क्रमिक रूप से बढ़ते दुस्साहस के रूप में देखना चाहिए।

वैसे भी, अंग्रेजों के बांटो और राज करो की तर्ज पर देश को हिन्दू-मुस्लिम में बांट देने वाली कांग्रेस हिन्दू समाज को बांटकर ही चलती रही है।

‘यह हिन्दू’ और ‘वह हिन्द’, हिंदू और हिंदुत्व के बीच अंतर…. यह सारे प्रयास भी कांग्रेस की उसी एक रणनीति का हिस्सा
रहे हैं।

राहुल गांधी केवल तात्कालिक चेहरा हैं। हिंदुओं से ‘नफरत’ की इस मुहिम का एक लंबा इतिहास है। सोनिया गांधी के रिमोट कंट्रोल वाली मनमोहन सरकार के समय भी कांग्रेस ने ‘हिंदू आतंकवाद’ या ‘भगवा आतंकवाद’ की अवधारणा को स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया था। गृह मंत्रियों सुशील कुमार शिंदे और पी. चिदंबरम ने इस्लामिक आतंकवाद को ढांपने और हिंदुओं को ‘आतंकी’ ठहराने के लिए पूरा जोर लगाया था।

‘भगवा आतंक’ का हौवा हो या मालेगांव विस्फोट मामले में गवाहों पर दबाव बनाने का खुलासा, हर घटना बताती थी कि तत्कालीन सरकार ‘हिन्दू विचार’ और संगठनों को निशाना बनाने के लिए तड़प रही थी।
कांग्रेस की ओर से यह लगातार जारी रहने वाला आक्रमण है।

यानी हिंदुत्व के विरुद्ध नफरत का ऐसा हल्लाबोल है, जिसका बीड़ा बार-बार अलग क्षत्रप उठाता है किंतु सबका लक्ष्य वही रहता है।
कहने की बात नहीं कि हिंदुत्व से घृणा की इस राजनीति ने देश में कटुता और साम्प्रदायिता का विषैला वातावरण तैयार किया है। तथ्य यह भी है कि हिंदू आस्था, परंपरा और संस्कृति के विरुद्ध दुनियाभर में लंबे समय से ऐसे आयोजन हो रहे हैं। भारत में इस घृणा अभियान का नेतृत्व कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार कर रहा है। इस मुहिम में कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेता और अकादमिक संस्थाओं का प्रपंची नेटवर्क भी जुड़ा है।

– हिंदुत्व की विचारधारा को विभाजक और असहिष्णु मानते मनमोहन
– रामचरित मानस के विरुद्ध मुहिम चलाते सपा नेता
-हिन्दू और सनातन शब्द को ‘गन्दा’ मानते कर्नाटक कांग्रेस के नेता…
इस कुचक्र की कड़ियां बहुत हैं और इनका विस्तार देश से बाहर तक है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनार और सम्मेलन में कट्टरपंथी मत पंथों और आतंकवाद की स्पष्ट घटनाओं और प्रेरणाओं से कन्नी काटते हुए हिंदुत्व को निशाने पर लेने का ‘खेल’ होता है। देसी-विदेशी नेता और आंदोलनकारी बुद्धिजीवियों के रूप में शामिल होते हैं। विदेशी संगठन और संस्थान मंच सजाते हैं। सबका उद्देश्य बस एक- भारतीय समाज में विभाजन और असहिष्णुता को बढ़ावा।

हाल के कुछ उदाहरण याद कीजिए, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक सेमिनार आयोजित किया था, जिसका विषय था- ‘हिंदुत्व और भारतीय लोकतंत्र’। इसमें हिंदुत्व की विचारधारा और इसके राजनीतिक प्रभावों पर चर्चा की गई। कॉमनवेल्थ के सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन में ‘भारतीय राजनीति में धर्म’ पर चर्चा के बहाने हिंदुत्व को निशाने पर रखा गया। एल्सवर्थ कांग्रेस का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो या एशिया सोसाइटी इंडिया की गोष्ठी, इनमें भी हिंदुत्व की राजनीति के नकारात्मक प्रभावों पर बात की गई।

बर्कले सेंटर फॉर रिलीजन, पीस एंड वर्ल्ड अफेयर्स, आक्सफोर्ड इंडिया सोसाइटी, यूनेस्को के सेमिनार-सम्मेलन और एशिया सोसाइटी की गोष्ठी में भी हिंदुत्व और इसकी विचारधारा को विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया कि यह भारतीय समाज, भारतीय राजनीति और लोकतंत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है।

कोई आश्चर्य नहीं कि 2014 के बाद से हिंदुत्व, हिंदू आस्था, परंपरा और संस्कृति पर हमले बढ़े हैं। यह हिंदुत्व की वास्तविकता को विकृत करने के सतत और सुनियोजित प्रयास का हिस्सा है, जो भारतीय समाज और उसकी विविधता के लिए खतरा है।

कांग्रेस का हिंदुत्व पर हमला और राहुल गांधी के बयान तात्कालिक घटना भर नहीं बल्कि सतत अभियान है। केवल वर्तमान में नहीं बल्कि नेहरू काल से ही चला आ रहा है। हिंदुत्व के प्रति कांग्रेस का दुराग्रह और इसे अपराधबोध में डालने की कोशिशें जारी हैं। पूरे समाज को इस षड्यंत्र को समझने और इसके खिलाफ सतर्क रहने की आवश्यकता है। हिंदुत्व की सर्वसमन्वयकारी सोच और इसकी समस्याओं के समाधान की दृष्टि को समझकर ही हम इसे सशक्त बना सकते हैं।

कभी भगवा को आतंक बताने का षड्यंत्र तो कभी हिन्दू को हिंसा का पैरोकार बताने का दुस्साहस… सनातन को निशाना बनाने की हर चाल, आका और मोहरों को भारी पड़ेगी
@hiteshshankar

Topics: हिंदू आतंकवादभगवा आतंकवादSaffron Terrorismहिन्दू समाजहिंदुत्व और भारतीय लोकतंत्रhindu societyHindu ideologyहिन्दू विचारHindutva and Indian democracyhindu-muslimभारतीय राजनीतिindian politicsहिन्दू-मुस्लिमHindu Terrorism
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share15TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

छत्रपति शिवाजी महाराज

हिन्दवी स्वराज्य से हिन्दू पद पादशाही तक : छत्रपति शिवाजी महाराज का अद्वितीय अभियान

दत्तात्रेय होसबाले जी, सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्रवादी मुस्लिम नेताओं को हाशिए पर धकेलता है इकोसिस्टम: दत्तात्रेय होसबाले ने बताया विभाजन के बाद कैसे बदली राजनीति

RSS Sah Prachar Pramukh Narendra Thakur addressing Media in Lucknow

RSS शताब्दी वर्ष : लखनऊ में पत्रकारों से बोले नरेंद्र ठाकुर – ‘हिंदू समाज से भेदभाव मिटाना ही संघ का लक्ष्य’

बलबीर पुंज जी नहीं रहे

लेखन को साधना मानने वाले बलबीर पुंज का निधन विचारधारा की एक बड़ी क्षति

Women’s Reservation Bill : संविधान संशोधन बिल गिरने पर पीएम मोदी बोले- विपक्ष ने की रिफॉर्म की भ्रूण हत्या

Load More

ताज़ा समाचार

Sangamner FDA Raid Made in Pakistan Cosmetics Gori Cream Seized Ahilyanagar Panchjanya

अहिल्यानगर के गोल्डन मार्केट से ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान और खतरनाक गोरी क्रीम बरामद, शाहिद रियाज शेख गिरफ्तार

Sheikh Hasina Press Conference Delhi

“5 अगस्त को पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना”: दिल्ली में बांग्लादेश वापसी की रणनीति पर होंगे बड़े ऐलान!

Bangladesh Army New Cantonment Naikhongchhari Silkhali Base India Mizoram Border General Waker Uz Zaman Turkey Drone Panchjanya

भारत सीमा पर बांग्लादेश की बड़ी सैन्य घेराबंदी: नाइखोंगछारी में बना रहा छावनी, तैनात किए तुर्की से लिए हथियार!

British Museum 11th Century Maa Saraswati Vagdevi Idol Return Bhojshala Dhar Haryana Saraswati Board Panchjanya

लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस आएगी 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्रतिमा, भोजशाला से जुड़ा है इतिहास!

CM Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt Dehradun Dayitvdhari Meeting Panchjanya

देहरादून में बोले CM धामी- ‘दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच सेतु’, समस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका!

VHP International Joint General Secretary Dr Surendra Jain Jodhpur Press Conference Waqf Board Scam Panchjanya

“सीमांत अतिक्रमण हटाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी”: VHP ने की राजस्थान वक्फ बोर्ड CEO को हटाने की मांग, जानिए कारण

Ratnagiri Silent March Gen Z Samvidhan Samman Manch Maruti Mandir Ambedkar Statue

सनातन और सेना के अपमान पर भड़का आक्रोश: रत्नागिरी में Gen Z युवाओं ने निकाली विशाल ‘राष्ट्र रक्षा मौन पदयात्रा’!

Dattatreya Hosabale RSS General Secretary NSE Mumbai Viksit Bharat Education Seminar Panchjanya

हम कोई फैक्ट्री नहीं, सभ्यता बना रहे हैं: मुंबई में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने दिया विकसित भारत पर बड़ा संदेश

3 अगस्त का पंचांग

3 अगस्त का पंचांग: जानें ग्रह स्थिति, तिथि, नक्षत्र और शुभ समय

विचार के नाम पर खाली, होठों पर बस गाली

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies