संसद सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे “लापता”, “भाग गए” और “भगोड़ा” जैसे आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह लगातार संसद आ रहे हैं और अपने चेंबर में मौजूद रहते हैं, लेकिन विपक्ष ही सदन नहीं चलने दे रहा। मंत्री ने कहा कि NEET आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सरकार हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि दोपहर 3 बजे तक स्पीकर को पत्र दे दिया जाए तो सरकार 24 घंटे तक चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है और वह सदन में बैठकर सभी सवालों के जवाब देने को तैयार हैं।

















