'कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप'
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप’

दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म को फिर से रिलीज कर रहा इंडी गठबंधन

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 6, 2024, 05:45 pm IST
inभारत, उत्तर प्रदेश

सहारनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा है कि शक्ति उपासना हमारी स्वाभाविक आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, मगर इंडी एलायंस के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। उन्हें शायद नहीं पता कि जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने प्रयास किया है, उनका क्या हाल हुआ है वो इतिहास और पुराणों में अंकित है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच पर मुस्लिम लीग और वामपंथी हावी हो चुके हैं। भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों पहले ही खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सहारनपुर से बीजेपी उम्मीदवार राघव लखन पाल और कैराना से उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के लिए जनता से रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीत दिलाने की अपील की।

भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। हमारे लिए देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं बल्कि मिशन है। जबकि, कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी एलांएंस कमीशन के लिए है और एनडीए व मोदी सरकार मिशन के लिए है।

लाभार्थियों को उसका हक मिलना ही सच्चा सेक्युलरिज्म

मोदी ने बताया कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा मिशन था। इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु श्रीराम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। ये हमारी पीढ़ी के लिए कितने बड़ा गौरव है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना हमारा मिशन रहा है। ये मिशन भी पूरा हो चुका है। कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे वो सारे पत्थर जुटाकर मोदी उन्हीं से विकसित जम्मू कश्मीर का निर्माण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंचे। लाभार्थियों को उसका हक मिलना ही सच्चा सेक्युलरिज्म और सामाजिक न्याय है।

मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा का अंत करके करोड़ों मुस्लिम बहनों के हित में काम किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी मुस्लिम महिला किसी की बेटी और किसी की बहन होती है। जब मां बाप बेटी को ब्याह करके भेजते हैं तो भी मन में चिंता रहती थी कि कहीं दामाद तीन तलाक बोलकर वापस न भेज दे। इसलिए तीन तलाक के कानून की परंपरा को खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिला ही नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम परिवार को बचाने का काम किया है। ये एक काम इतना बड़ा किया गया है कि आने वाली कई सदियों तक मुस्लिम बेटियां मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी।

योगी जी ने सुरक्षा के साथ साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे योगी जी कानून व्यवस्था के विषय में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले। भाजपा ने अपराधियों दंगाइयों को काबू किया है। सुरक्षा के साथ साथ निवेश के लिए भी माहौल बनाया है। ये क्षेत्र अपने कृषि उत्पादों के लिए भी जाना जाता है। हमारी सरकार 10 साल से किसान भाइयों के लिए काम कर रही है। किसान की छोटी-छोटी जरूरत को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है। देश में छोटे किसानों को पीएम किसान निधि के जरिए मदद की जा रही है। अकेले सहारनपुर में तीन लाख किसानों के खाते में 860 करोड़ रुपये सीधे भेजे जा चुके हैं।

इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं मगर विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश का पहला चुनाव है जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा। बल्कि विपक्ष सिर्फ इसलिए चुनाव लड़ रहा है कि भाजपा की सीटें 370 से कम और एनडीए की 400 से कम की जा सके। सपा को तो यहां हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं और कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी वहां भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही। हालत ये है कि जिसे उन्होंने टिकट दिया उसने दूसरे दिन अपना इस्तीफा दे दिया। इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। इसलिए देश उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यूपी के लोग बहुत जानकार और समझदार हैं। यहां दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है उसे इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है। पीएम ने कहा कि काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी और देश के दिग्गज नेता कांग्रेस के साथ जुड़े थे, मगर आज देश एक स्वर से कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वो कांग्रेस दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है उसके पास न देशहित के लिए नीतियां हैं, न राष्ट्र निर्माण का विजन। कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह से कट चुकी है। उसके घोषणा पत्र में वही सोच झलक रही है, जो सोच आजादी के वक्त मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। इस घोषणापत्र में जो कुछ हिस्सा बचा रह गया उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कुल मिलकार कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक नहीं दिखाई पड़ रही। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती।

आपका सपना ही मोदी का संकल्प है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने मेरा काम देखा है, जोकि हर पल देश के नाम है। ये 24X7 फॉर 2047 है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता के बेहतर भविष्य के लिए ही भ्रष्टाचार पर आज कड़ा प्रहार किया जा रहा है। ये भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं, आपके अधिकारों को लूटते हैं। आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। आपका बेटा या बेटी नौकरी के लिए योग्य है, मगर किसी और को नौकरी दे दी जाए तो आपके बेटे बेटी का भविष्य का क्या होगा। आपके बेटे बेटी के भविष्य को बचाने के लिए मोदी इतनी गालियां खा रहा है। ये भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मगर हमारा मिशन साफ है, भ्रष्टाचार हटाओ, उनका कमिशन साफ है ‘भ्रष्टाचारी बचाओ’। लेकिन, ये मोदी है जो पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी ये मोदी की गारंटी है।

अभी तो बस ये ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में जो हुआ है, उसकी सराहना आज बच्चा बच्चा कर रहा है। मगर मोदी के मन में जो सपना है उस हिसाब से ये काम अभी ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है और देश को अभी बहुत आगे लेकर जाना है। वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। ऐसे विराट संकल्पों के लिए मोदी को आशीर्वाद चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, सांसद व कैराना से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

Topics: Lok Sabha Elections 2024उत्तर प्रदेश समाचारकांग्रेस का घोषणा पत्रUttar Pradesh NewsCongress ManifestoNational Newsसहारनपुर में पीएम मोदीराष्ट्रीय समाचारPM Modi in Saharanpurपीएम मोदी का संबोधननरेंद्र मोदीमुस्लिम लीगPM Modi's addressNarendra ModiMuslim Leagueलोकसभा चुनाव 2024
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राहत शिविर में भोजन करते लोग

विभाजन की विभीषिका : लकीर खिंची, लाखों उजड़ गए

Nitin Nabeen Uttarakhand visit

कांग्रेस ने किया ‘वंदे मातरम’ का संस्थागत अपमान, नितिन नबीन बोले-‘ये असली मुस्लिम लीग’

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर खंगाले जा रहे दस्तावेज

सुशासन, संस्कार और विकास पर बोले CM भजनलाल शर्मा, पाञ्चजन्य को बताया राष्ट्र चेतना की सशक्त आवाज

सौरव दास

Fact Check: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान को CJP के सौरव दास ने भ्रामक तरीके से पेश किया

1947 की एक बैठक के दौरान जवाहर लाल नेहरू, लार्ड माउंटबेटन और मोहम्मद अली जिन्ना

विभाजन की विभीषिका : षड्यंत्र का परिणाम पाकिस्तान

Load More

ताज़ा समाचार

बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज

बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, चीन के 20 नागरिकों समेत 24 क्रू मेंबर थे सवार

राखी का वो इतिहास जो कम लोग जानते हैं: जब एक धागे ने पूरे बंगाल को जोड़ा

Gold Silver Price Today

Gold Rate Today: सोने में फिर आया जबरदस्त उछाल, 19 हजार रुपये महंगा हुआ भाव

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा गायत्री परिवार का विराट समारोह, 31 अक्टूबर से शुरू होगा 3 दिवसीय आयोजन

लातूर के उर्दू स्कूल में पहुंचे अभिजीत दिपके, छात्रों से पूछे कई सवाल; शिक्षिका की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

Aadhaar card update

बच्चे का Aadhaar बना है तो अभी कर लें ये काम, 30 सितंबर के बाद लग सकता है चार्ज

प्रतीकात्मक चित्र

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव मिले, हत्या का आरोप

स्वाइन फ्लू

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि

भारत ने बना डाली पहली 100% स्वदेशी AK-203, ‘शेर’ ने पास किया फायरिंग टेस्ट

कीर्ति आजाद

तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला, सीआइडी जांच शुरू

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies