लोकतंत्र किसी को डकैती डालने की छूट नहीं देता : योगी आदित्यनाथ
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

लोकतंत्र किसी को डकैती डालने की छूट नहीं देता : योगी आदित्यनाथ

यूपी सीएम ने कहा- मुख्यमंत्री राज्य का मालिक नहीं सेवक होता है, हम कानून से ऊपर नहीं। CAA से भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा होती है परिलक्षित होती

Written byPanchjanyaPanchjanya
Mar 23, 2024, 10:13 pm IST
inभारत, उत्तर प्रदेश
CM yogi aditynath sanatan religion

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सनातन ही एक मात्र धर्म

लखनऊ । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है इसीलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता। हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है। कोई भी, फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करूंगा तो मुझ पर भी देश का कानून लागू होगा। कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो ये गलत है। ईडी एक स्वतंत्र नियामक संस्था है और केजरीवाल का मामला कोर्ट में है, इसे अब कोर्ट ही तय करेगी। ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान कही।

उत्तर प्रदेश के बारे में आज देश और दुनिया की धारणा बदली है

उन्होंने कहा कि यूपी में जो भी परिवर्तन दिखाई देता है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी की जनता को दिया जाना चाहिए। प्रदेश के बारे में आज देश और दुनिया की धारणा बदली है। 2017 से पहले यहां लोगों के सामने पहचान का संकट था। हर दूसरे दिन दंगा होता था। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। सुरक्षा की स्थिति बदतर थी। प्रदेश में विकास का माहौल नहीं था। सरकारों ने अपने परिवार का विकास किया। जातीयता के नाम पर प्रदेश को विभाजित किया गया। मगर, आज ये नये भारत का नया यूपी है, जो देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। यहां सर्वाधिक निवेश को धरातल पर उतारने का कार्य हुआ है। यूपी आज इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की योजनाओं को सबसे तीव्रता के साथ आगे बढ़ाने वाला प्रदेश बन चुका है।

आज यूपी एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उनकी सरकार का सात साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। तीन साल सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। हमें चार वर्ष ही अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर उतारने का मौका मिला। इसके बावजूद हमें यूपी की जीडीपी को दोगुना करने में सफलता मिली। आज यूपी एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। 2017 से पहले हमें अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक का पैसा नहीं होता था। कोई बड़ा बैंक हमें पैसा नहीं देता था।

मुख्यमंत्री योगी मथुरा से शुरू करेंगे अपना चुनावी अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है,ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती। हम लोकआस्था का सम्मान करते हैं। हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गये हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया। यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सीएम ने बताया कि वे अपना चुनावी अभियान मथुरा में से आरंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना को वीभत्स बताया। उन्होंने कहा बुलडोजर अन्यायियों और अत्याचारियों के साथ साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए चलता है। सीएम ने प्रदेश में हुए एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस नियमानुसार अपना काम करती है। बेटी और व्यापारी को कोई भी परेशान करेगा तो कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी उपाय है, वह किया जाएगा।

भारत की मूल आत्मा है हिन्दू

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कहा कि हम हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए, इसलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए। हिन्दुस्थान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा। हिन्दू भारत की मूल आत्मा है। उसका अपमान नहीं किया जा सकता, जिसको गलतफहमी होगी कि हम इस भावना का अपमान करके राजनीति करेंगे, तो हम ऐसी राजनीति को ठोकर मारते हैं। हम देश की सुरक्षा और हिन्दू आस्था के सम्मान पर कोई समझौता नहीं कर सकते। ईश्वर की कृपा और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

आजम के कर्मों के कारण न्यायालय से सजा मिली है

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सख्त कार्रवाई की गई है। जो युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आजम खां के मामले में सीएम ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है। भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है।

सीएए भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा है

मुख्यमंत्री योगी ने सीएए के सवाल पर कहा कि भारत में मुस्लिमों की आबादी आजादी के बाद हिन्दुओं से कई गुना तेजी से बढ़ी है। मगर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दू आबादी कई गुना घटी है। अगर भारत सरकार यहां जन्मी सभी उपासना विधियों को मानने वाले शरणार्थियों को सीएए के माध्यम से भारत की नागरिकता दे रही है तो इसका स्वागत करना चाहिए था। इसके बदले अगर कोई हिंसा का रास्ता अख्तियार करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। सीएए भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा है।

शिक्षण व्यवस्था को एकरूपता देना हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने मदरसों के मॉर्डनाइजेशन के मामले पर कहा कि शरियत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है, मगर वह संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। हम मदरसों का मॉडर्नाइजेशन कर रहे हैं। हमें वैज्ञानिक, इंजीनियर, स्किल मैनपावॅर चाहिए। हमें अपने शिक्षण संस्थानों को उसी अनुरूप बनाना होगा। प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था को एकरूपता देना हमारी प्राथमिकता है।

चार जून को परिणाम आएंगे और मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे

मुख्यमंत्री योगी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि यह पहले भी हो चुका है। इन्हें प्रदेश की जनता ने अच्छे ढंग से सबक सिखा दिया था। यही कारण है कि राहुल और प्रियंका यूपी में आने का साहस नहीं दिखा पा रहे। अब आप झूठे वादे करके प्रदेश की जनता की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते। भाजपा अपने सहयोगियों के साथ यूपी में अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। यह पहला चुनाव होगा जिसके परिणाम के बारे में पूरा देश आश्वस्त है। मोदी की गारंटी पर देश का विश्वास है। चार जून को परिणाम आएंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

दक्षिण के राज्यों में बीजेपी को मिलेगी अच्छी सीटें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में पार्टी मजबूत स्थिति में है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में जहां बीजेपी कभी पीछे थी, वहां भी हम अच्छी सीटें लेकर आएंगे। सीएम ने बसपा के बारे में कहा कि उसका अपना वोटबैंक हैं। उसकी नेता मायावती तीन बार प्रदेश की सीएम रह चुकी हैं। बसपा कमजोर पड़ेगी तो उसका लाभ भाजपा को मिलेगा। 2019 में सपा और बसपा मिलकर अपनी ताकत आजमा चुके हैं। सीएम योगी ने इस बात के संकेत भी दिये कि इस बार भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी।

Topics: सीएएयूपी सीएमUP CMUP Newsयूपी न्यूज़अरविंद केजरीवालArvind Kejriwalउत्तर प्रदेशUttar PradeshCAA
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

रफीक ने परिवार संग अपनाया सनातन धर्म

घर वापसी: 20 साल बाद ‘रफीक’ ने पत्नी और 4 बच्चों संग अपनाया सनातन धर्म, जानिए क्या है पूरा मामला?

Ashok Singhal Foundation Ayodhya Karsevak Puram Camp Swami Varun Das Dinendra Das Panchjanya

अयोध्या में संतों ने सराहा अशोक सिंहल फाउंडेशन का सेवा कार्य: दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग व चश्मे, भावुक पल!

BJP National President Nitin Nabin Varanasi Rally Yogi Adityanath Himanta Biswa Sarma Panchjanya

काशी में BJP का महाजुटान: 7 अक्टूबर को वाराणसी में नितिन नबीन की रैली, मंच पर रहेंगे योगी और हिमंत बिस्वा शर्मा!

Varanasi Kashi IAF Air Show 2026 Domari Ghat Police Inspection Mohit Agarwal Panchjanya

Varanasi Kashi Air Show 2026: वाराणसी में 30 लाख लोग देखेंगे एयर शो, पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Varanasi Taksal Cinema Fine Garbage Pollution Himanshu Nagpal Panchjanya

वाराणसी में गंदगी और प्रदूषण फैलाने पर 4,000 रुपये का जुर्माना

Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti BJP Lucknow

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में BJP ने लिया अन्त्योदय का संकल्प, पंकज चौधरी बोले- मार्गदर्शक हैं विचार!

Load More

ताज़ा समाचार

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Launches Dnyaneshwari App Youtube Series Mumbai Ravindra Natya Mandir Panchjanya

“ज्ञानेश्वरी कल, आज और कल के लिए मार्गदर्शक”: मुंबई में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने लॉन्च किया ऐप, पढ़ें बड़ी बातें

Punjab ETT Teachers Protest Outside Manish Sisodia House Chandigarh Panchjanya News

पंजाब में ‘आधी सैलरी-पूरा धोखा’ : चंडीगढ़ में शिक्षकों का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया के घर के बाहर परिवार सहित दिया धरना

स्वार्थ की राजनीति: EVM और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा विपक्ष!

फ्रांस में सुधार को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा में बदल गया। (चित्र-एआई द्वारा निर्मित )

फ्रांस के स्कूलों में क्यों भड़की हिंसा? आगजनी और गिरफ्तारियों तक कैसे पहुंचा मामला

बांग्लादेश में अवामी लीग पर बड़ा दमनचक्र: नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे और गिरफ्तारियां, न्याय या राजनीतिक प्रतिशोध?

डॉ. भीमराव आम्बेडकर के आर्थिक विचार: कृषि, उद्योग और RBI से लेकर सामाजिक न्याय तक, आज क्यों प्रासंगिक हैं बाबा साहेब?

Asian Games 2026 India 6 Gold Medals Women Hockey Lovlina Borgohain Parveen Hooda Panchjanya Sports

2026 एशियाई खेल: स्वर्ण पदकों की लगी झड़ी, शान से लहराया तिरंगा, बेटियों ने हॉकी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी में रचा इतिहास

RSS Chief Dr Mohan Bhagwat Statement Borivali Mumbai Rashtra And Dharm Panchjanya News

भारतीय ज्ञान संपदा की संपूर्ण विश्व को जरुरत: बोरीवली में बोले सरसंघचालक जी- ‘भारत की ओर उम्मीद से देख रही दुनिया’

कल का मौसम: 3 अक्टूबर को देश के किन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमानजी ने बचा लिया, जब भी दर्द में होता हूं ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ता हूं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies