पीएम मोदी ने देश के सबसे विशाल 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो' का उद्घाटन किया, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति रहे मौजूद
October 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत गुजरात

पीएम मोदी ने देश के सबसे विशाल ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति रहे मौजूद

प्रधानमंत्री ने ‘द समिट ऑफ सक्सेस टुवर्ड्स रियलाइजेशन ऑफ फुलेस्ट पोटेंशियल ऑफ गुजरात’ नामक ई-कॉफी टेबल बुक लॉन्च की

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jan 9, 2024, 08:55 pm IST
inगुजरात, बिजनेस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो' का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो' का उद्घाटन किया

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2024 के अंतर्गत गांधीनगर में देश के सबसे विशाल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2024 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी, तिमोर लेस्टे के राष्ट्रपति जोस मैन्युअल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में स्विच ऑन करके तथा तख्ती का अनावरण कर ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘द समिट ऑफ सक्सेस टुवर्ड्स रियलाइजेशन ऑफ फुलेस्ट पोटेंशियल ऑफ गुजरात’ नामक ई-कॉफी टेबल बुक लॉन्च की। प्रधानमत्री द्वारा वाइब्रेंट गुजरात 2024 अमृतकाल की प्रथम समिट की स्मृति में स्मारक सिक्के तथा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के सफलतापूर्वक 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मारक स्टाम्प का अनावरण भी किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के 20 वर्ष के प्रभाव पर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा तैयार की गई अनुसंधान रिपोर्ट का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री मोदी सहित अतिथियों ने ग्लोबल ट्रेड शो में इंटरनेशनल पवेलियन, ई-मोबिलिटी, आत्मनिर्भर गुजरात, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन टेकेड सहित विभिन्न पवेलियनों पर जाकर एग्जीबिटर्स के साथ संवाद किया तथा जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक सहित देश-विदेश के अग्रणी उद्योगपति उपस्थित रहे।

दो लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में एग्जीबिशन और स्टॉल हेलिपैड ग्राउंड, गांधीनगर में दो लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में एग्जीबिशन तथा स्टॉल वाला देश का यह सबसे बड़ा ग्लोबल ट्रेड शो 10 से 11 जनवरी तक बिजनेस विजिटर्स के लिए, जबकि 12 से 13 जनवरी तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के समय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ब्रास बैंड तथा गुजरात पुलिस के पाइप बैंड ने संगीत की धुनों से प्रधानमंत्री सहित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 10वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के अंतर्गत आयोजित हो रहे इस ग्लोबल ट्रेड-शो में ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, एस्टोनिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), जर्मनी, नार्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड, रशिया, रवांडा, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम सहित कुल 20 देश अपने-अपने देशों के उद्योगों की जानकारी प्रदर्शित करेंगे। इस प्रदर्शनी में अनुसंधान क्षेत्र के लगभग 1000 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अनुसंधान और नवाचार को प्रदर्शित करेंगे। ट्रेड शो में अतिथि के रूप में 100 देश जबकि 34 देश पार्टनर कंट्री के रूप में हिस्सा ले रहे हैं।

एक ही जगह सभी सेक्टर

इस ट्रेड शो में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल और ऑटो कम्पोनेंट्स, सिरामिक्स, केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स, जेम्स एंड ज्वैलरी, फार्मास्युटिकल्स तथा पोर्ट और मरीन जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पादनों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया गया है। टेक्सटाइल और गारमेंट, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन हाइड्रोजन, एयर क्राफ्ट और अनुषांगिक उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), फिनटेक, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग सहित अन्य उद्योग आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इसके अलावा, ट्रेड शो के तहत कुल 13 हॉल में ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न 13 थीमें तय की गई हैं। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए लगभग 450 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां इस ट्रेड शो में सहभागी हो रही हैं, जिसके तहत महिला सशक्तिकरण, एमएसएमई विकास, नई टेक्नोलॉजी, ग्रीन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और टिकाऊ ऊर्जा आदि पर इस प्रदर्शनी में विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संबद्ध सेवाओं (आईटी और आईटीईएस) स्टार्टअप्स एवं उनके नवीन उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए ‘टेकेड’ पैवेलियन तैयार किया गया है। ट्रेड शो के दौरान रिवर्स बायर सेलर मीट और वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्य पवेलियन में कई आकर्षण

इस ट्रेड शो के मुख्य पैवेलियन में नई टेक्नोलॉजी, ग्रीन एवं स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सस्टेनेबल एनर्जी सहित आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जोर दिया गया है। ट्रेड शो में अंतरराष्ट्रीय एवं थीम पवेलियन, टेकेड पवेलियनः इनोवेशन टेकेड पवेलियन, गुजरात एक्सपीरियंस जोन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप एवं महिला उद्यमी, ई-मोबिलिटी, ब्लू इकोनॉमी, नॉलेज इकोनॉमी और स्टार्टअप्स, मेक इन गुजरात और आत्मनिर्भर गुजरात, आत्मनिर्भर भारत, सस्टेनेबिलिटी और जलवायु परिवर्तन पैवेलियन, हाइड्रोजन ईंधन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्ट्रेटेजिक नेटवर्किंग के अवसरों सहित अन्य पवेलियन शामिल हैं।

ट्रेड शो में 11 और 12 जनवरी के लिए सुनिश्चित रिवर्स बायर सेलर मीट विभिन्न श्रेणियों में सप्लायरों की तलाश करने वाले 100 से अधिक देशों के विदेशी खरीदारों को आकर्षित करेगी। इनमें फार्मास्युटिकल्स और केमिकल्स, सिरामिक्स और टाइल्स, फूड एंड प्रोसेसिंग तथा उससे संबद्ध क्षेत्र, कपड़ा एवं परिधान, ऑटोमोबाइल एवं इंजीनियरिंग आदि शामिल हैं।

Topics: वाइब्रेंट गुजरातपीएम मोदी
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर (फोटो साभार- गुजरात पर्यटन)

1000 साल पुराना मोढेरा सूर्य मंदिर: इस्लामी आक्रमणों के दंश से लेकर ‘सौर ग्राम’ बनने तक की यात्रा

PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमानजी ने बचा लिया, जब भी दर्द में होता हूं ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ता हूं

PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार के बातचीत का VIDEO देखिये

PM मोदी ने की कैप्टन मच्छार के परिवार से बात, बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा- उनके साहस ने सैकड़ों की जान बचाई

जाकिर नाइक

भगोड़े जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर भारत से हुई चर्चा, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

क्या भारत, चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को नया रूप दे सकते हैं? ब्रिक्स से कितना बदलेगा शक्ति संतुलन

Load More

ताज़ा समाचार

Ashok Singhal Tribute Hukkeri Karnataka

“अशोक सिंहल का त्याग व सेवा पथ सदैव प्रेरणादायी”: कर्नाटक के हुकेरी में संतों के सानिध्य में गूंजा रामभक्ति का संदेश

भारतीय रेलवे (प्रतीकात्मक चित्र)

कुम्भ से पहले हरिद्वार को तीन नयी रेल सेवाएं, बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार

भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में महिला कारीगरों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

भदोही जिले का नाम बदलेगा, फिर से होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने की घोषणा

RSS Massive Cleanliness Campaign Varanasi Kashi Prant Krishna Mohan Volunteers

स्वच्छता संस्कार और नागरिक कर्तव्य”: वाराणसी में RSS का वृहद स्वच्छता अभियान; शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

प्रतीकात्मक चित्र

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, AK 47, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निकाली गई विशाल रैली

हरिद्वार : नशे के खिलाफ गूंजा ‘व्यसन छोड़ें-सृजन से जुड़ें’ का संदेश

जनजातीय कल्याण केंद्र महाकोशल को 11वां ‘संत ईश्वर सम्मान’: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया सम्मानित

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

सीमान्त क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की पहली बैठक, 24 प्रस्ताव पर चर्चा, युवाओं का कौशल बढ़ाने को 200 करोड़ की योजना

ABVP Itanagar Meet Captain Smit Machhar Ashok Chakra

“कैप्टन स्मित मच्छार को मिले अशोक चक्र”: ईटानगर में ABVP की राष्ट्रीय बैठक में उठी पुरजोर मांग

अजन्मी बेटियों के लिए काशी में किया गया पिंडदान

काशी के दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies