कनाडा में फिर खालिस्तानी समर्थक हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसको लेकर भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थकों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि खालिस्तानी समर्थक कनाडा के सरे में हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में परेशानी पैदा करना चाहते हैं। सांसद आर्य ने कनाडाई अधिकारियों से तुरंत और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
https://twitter.com/AryaCanada/status/1726642274379915312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726642274379915312%7Ctwgr%5E9273510de4701bc6e2f6b67d19721dd26f40680d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fworld-hindi%2Findia-canada-row-khalistani-supporters-publicly-threat-to-hindu-temple-in-surrey-canada-6519761%2F
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि पिछले हफ्ते खालिस्तान समर्थकों ने सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर एक सिख परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया था। अब ऐसा लगता है कि वही खालिस्तान समूह सरे में हिंदू लक्ष्मी-नारायण मंदिर में परेशानी पैदा करना चाहता है।
सांसद चंद्र आर्य ने यह भी लिखा है कि ये सब भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किया जा रहा है। मैं फिर से कनाडाई अधिकारियों से इसमें कदम उठाने और कार्रवाई करने के लिए कह रहा हूं। इस बात पर जोर देते हुए कि पिछले सालों में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। सांसद आर्य ने कहा कि हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ घृणा अपराध किए जा रहे हैं।
सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि इस प्रकार से कोई वीडियो खुलेआम और सार्वजनिक रूप से जारी रखने की इजाजत देना स्वीकार्य नहीं है। बीते अगस्त माह में कनाडा में कट्टरपंथियों ने खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर के साथ एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की थी।

















