अयोध्या दीपोत्सव :‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय’
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

अयोध्या दीपोत्सव :‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय’

त्रेतायुग में जिस तरह 14 वर्ष के वनवास और लंका विजय के पश्चात् भगवान राम के माता सीता एवं लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था, इस दीपावली पर अयोध्या नगरी वैसी ही जगमगाई

Written byलखनऊ ब्यूरोलखनऊ ब्यूरो
Nov 17, 2023, 11:55 pm IST
in भारत, उत्तर प्रदेश, धर्म-संस्कृति

दीपोत्सव पर सरयू नदी के घाट पर 22.23 लाख दीये जलाए गए। राम की पैड़ी पर भी नया रिकॉर्ड बना। कई राज्यों और शहरों से आए श्रद्धालु इस भव्य आयोजन

इस बार अयोध्या में 7वां दीपोत्सव शानदार अंदाज में मनाया गया। दीपोत्सव पर सरयू नदी के घाट पर 22.23 लाख दीये जलाए गए। राम की पैड़ी पर भी नया रिकॉर्ड बना। कई राज्यों और शहरों से आए श्रद्धालु इस भव्य आयोजन के गवाह बने। कार्यक्रम के आखिर में सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी की गई, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च हुए। इस भव्य आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय! लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्रीराम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें। जय सियाराम!’’

रामनगरी के लिए यह दीपावली बहुत खास रही, क्योंकि 22 जनवरी, 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इसलिए दीप पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरी अयोध्या को नव वधु की तरह सजाया गया था। जिस तरह त्रेतायुग में 14 वर्ष के वनवास और लंका विजय के पश्चात् अयोध्या वापस आने पर भगवान राम का भव्य स्वागत किया गया था, वैसी ही तैयारियां की गई थीं। श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जब पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क में उतरे, तब हेलिकॉप्टर से पूरी नगरी में पुष्पवर्षा की गई। यह दृश्य भाव-विभोर करने वाला था। 9 से 11 नवंबर तक चले दीपोत्सव में 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों के मन को मोहा।

इस दौरान भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिरला धर्मशाला, रामघाट और रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपावली के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिस रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण सवार थे, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खींच रहे थे।

‘समूचे हिन्दुस्थान का सौभाग्य है अयोध्या’

-जयवीर सिंह, संस्कृति मंत्री

जयवीर सिंह, संस्कृति मंत्री

अयोध्या की जिस धरती से प्रकाश पर्व शुरू हुआ था, उस अयोध्या के गौरव और दीपोत्सव को आज पूरा विश्व देख रहा है। पाञ्चजन्य के लखनऊ ब्यूरो प्रभारी सुनील राय ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से बातचीत की। प्रस्तुत हैं उसी वार्त्ता के अंश-

प्रकाश पर्व अयोध्या की धरती से शुरू हुआ, लेकिन वहीं यह उपेक्षित रहा। आज पूरे विश्व में दीपोत्सव का संदेश जा रहा है। इस पर आप क्या कहेंगे?
इस दीपोत्सव की महत्वपूर्ण बात यह थी कि इसमें 54 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहे। यह दीपोत्सव सभी को त्रेता युग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत-सत्कार किया था, वैसा ही स्वागत अब देखने को मिला। यह अयोध्या, पूरे हिन्दुस्थान का सौभाग्य है। भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर पहुंच चुका है। पहले विपक्ष के लोग व्यंग्य करते हुए मंदिर बनने की तारीख पूछते थे। हमने मंदिर की तारीख भी बता दी और मंदिर भी बना दिया है।

अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाने के संकल्प पर कितना आगे बढ़ पाए हैं?
आने वाले दिनों में अयोध्या विकास की धुरी बनेगी। अयोध्यावासियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने के बाद श्रद्धालु सीधे अयोध्या पहुंचेंगे। पर्यटन, परिवहन एवं होटल आदि के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। होटल क्षेत्र में बड़े-बड़े समूह निवेश करना चाहते हैं। सरकार इस बात की भी चिंता करेगी कि अत्यंत साधारण व्यक्ति को भी श्रीरामलला के दर्शन में कोई असुविधा न होने पाए।

आज अयोध्या में इतनी संभावनाएं हैं, फिर यह इतने वर्षों तक उपेक्षित क्यों रही?
पिछली सरकारों के नेता अयोध्या का नाम लेने से डरते थे। उन्हें डर था कि अयोध्या का नाम लेंगे, तो मुसलमान नाराज हो जाएंगे। इसी डर से वे लोग कभी अयोध्या नहीं गए। उन्होंने अयोध्या का विकास नहीं किया। आज केंद्र और प्रदेश की सरकार अयोध्या को विश्व पटल पर लेकर जा रही हैं। श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, जापान सहित विश्व के कई देशों में हमारे देवी-देवताओं की पूजा होती है। जापान यात्रा के दौरान मैंने देखा कि वहां पूजे जाने वाले सात देवताओं में से चार देवता सनातन धर्म के हैं। इससे स्पष्ट है कि सनातन धर्म विश्वव्यापी है।

 ‘‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय! लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्रीराम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें। जय सियाराम!’’ -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं, ‘‘मुख्यमंत्री बनने के बाद मुझे यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि अयोध्या की धरती पर दीपावली पर कोई विशेष आयोजन नहीं होता। इसलिए 2017 में दीपोत्सव के आयोजन का लक्ष्य तय किया गया। तब से अयोध्या में दीपोत्सव का लगातार भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। प्रत्येक वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। आज से छह वर्ष पहले क्या कोई सोचता था कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन पाएगा। यह एक सपना था, लेकिन आज राम मंदिर निर्माण के साथ रामलला के विराजमान होने की तिथि भी तय हो गई है। हमारा दायित्व है कि हम 22 जनवरी के एक सप्ताह पहले से ही राम नाम के संकीर्तन और अखंड रामायण पाठ के साथ अपने-अपने घरों से जुड़ें। भगवान श्रीरामलला के विराजमान होने के 500 वर्षों की प्रतीक्षा को याद कर अपने-अपने घरों पर पांच-पांच दीपक प्रज्वलित करें। श्रीरामलला के विराजमान होने का वह क्षण अद्भुत होगा। यह दुनिया को यह बताने का अवसर होगा कि हम शांति से भी और क्रांति से भी अपना हक लेने का सामर्थ्य रखते हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन इसका उदाहरण है। आज भव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है।’’

अयोध्या में 30,500 करोड़ रुपये की 178 विकास परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। अगर निजी क्षेत्र की भी भागीदारी जोड़ लें, तो आने वाले समय में यहां 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं मूर्त रूप लेती दिखेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की प्रिय नगरी है और इसे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। आज अयोध्या में जितने श्रद्धालु आ रहे हैं, उससे 10 गुना अधिक श्रद्धालु आगामी मकर संक्रांति और 22 जनवरी, 2024 को भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आने लगेंगे। इसलिए अयोध्यावासी अभी से ‘अतिथि देवो भव’ के संकल्प के साथ जुड़ जाएं। हम सब नई अयोध्या को बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में 30,500 करोड़ रुपये की 178 विकास परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। अगर निजी क्षेत्र की भी भागीदारी जोड़ लें, तो आने वाले समय में यहां 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं मूर्त रूप लेती दिखेंगी। इससे लाखों की संख्या में रोजगार का सृजन होगा। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां कभी अराजकता फैली रहती थी।’’

जैसे-जैसे अयोध्या का विकास हो रहा है, यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। अयोध्या को चार व छह मार्ग की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाईअड्डा और रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। रामनगरी को सोलर सिटी बनाया जा रहा है, जहां सब कुछ सौर ऊर्जा से संचालित होगा।

Topics: भव्य राम मंदिरदीपोत्सव पर सरयू नदीजय सियारामAtithi Devo Bhavagrand Ram templeSaryu river on DeepotsavJai Siyaram‘अतिथि देवो भव’अयोध्या नगरीAyodhya cityManas
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश : ‘सामने खर-दूषण हों तो शस्त्र भी उठाना होगा!’

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

‘बड़ा मंगल’ का बड़ा संदेश

धर्म ध्वजा को नमन करते (बाएं से) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रा.स्व.संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

धर्मध्वजा : सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक

शिखर पर भगवा

सनातन दर्शन की प्रेरणास्रोत है पुण्य नगरी अयोध्या

बाली द्वीप के एक भित्ति चित्र में राम और सीता

जित देखें तित राम

Load More

ताज़ा समाचार

बंगाल: हर परिणाम से बड़ी वन्देमातरम् की घड़ी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एफआईएच प्रो लीग : हॉकी में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

UCC : मप्र में 90 फीसद से अधिक नागरिक यूसीसी के पक्ष में, अल्पसंख्यक समुदाय का भी बड़ी संख्या में समर्थन

देवेंद्र फडणवीस

UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद महाराष्ट्र में भी लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का करारा जवाब, PoJK का जिक्र कर लगाई लताड़

आप विधायक चैतर बसावा

गुजरात: AAP विधायक को 7 साल की सजा, बने कैदी नंबर 90888, नहीं लड़ पाएंगे 6 साल तक चुनाव

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान के वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए 10 लाख रुपए में बनी थी फोरेंसिक रिपोर्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमयी मौत की अबूझ पहेली

गिरफ्तारी, अत्याचार और भय के माहौल में गुजरती थी रातें – hitler gandhi

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies