मध्य प्रदेश के माथे पर सजा मुकुट
July 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मध्य प्रदेश के माथे पर सजा मुकुट

मांधाता पर्वत पर विकसित होने वाला ‘एकात्म धाम’ आदिगुरु शंकराचार्य को समर्पित होगा। इस परियोजना में ‘अद्वैत लोक’, शोध केंद्र के अतिरिक्त एक संग्रहालय का निर्माण भी शामिल है, जिसमें अद्वैत वेदांत के संदेशों को दर्शाते हुए आदिगुरु के जीवन और दर्शन को प्रदर्शित किया जाएगा

Written byविजय मनोहर तिवारीविजय मनोहर तिवारी
Oct 4, 2023, 06:47 pm IST
in भारत, धर्म-संस्कृति, मध्य प्रदेश

आचार्य शंकर, जिन्हें भारतीय परंपरा में आदिगुरु शंकराचार्य के नाम से पहचाना जाता है। गुरुकुल परंपरा में उन्हें श्रद्धा से भगवान् भाष्यकार भी कहते हैं।

‘एकात्म धाम’ का निर्माण मध्य प्रदेश के माथे पर सजाया गया एक मुकुट है। यह किसी तीर्थ क्षेत्र के परंपरागत विकास जैसा प्रकल्प नहीं है। आजादी के अमृतकाल में भारत ने अपने विस्मृत नायकों का स्मरण किया। ‘एकात्म धाम’ भी भारतीय संस्कृति के एक विस्मृत नायक का पुण्य स्मरण है। यह सनातन का सम्मान करने वालों की ओर से एक कृतज्ञता ज्ञापन है। इसके केंद्र बिंदु हैं आचार्य शंकर, जिन्हें भारतीय परंपरा में आदिगुरु शंकराचार्य के नाम से पहचाना जाता है। गुरुकुल परंपरा में उन्हें श्रद्धा से भगवान् भाष्यकार भी कहते हैं।

एकात्म धाम एक विराट स्वप्न है, जो शिल्प में उतर रहा है। अष्टधातु की 108 फीट ऊंची आचार्य शंकर की प्रतिमा की स्थापना इस स्वप्न का प्रथम चरण ही है, किन्तु अपने आकार के कारण यह अभी से ही देश-दुनिया की दृष्टि में आ गया है। हजारों वर्षों के समृद्ध अतीत में भारत में जाने कितने महान राजवंश और कितने यशस्वी सम्राट हुए। भारत का आकाश अनगिनत जगमगाते नक्षत्रों से भरा है।

भारत की सभ्यता-संस्कृति पर अतीत में अनगिनत आघात हुए, इसके बावजूद न केवल संस्कृति अक्षुण्ण रही, बल्कि अध्यात्म की जीवंत धारा वैदिक युग से निरंतर प्रवाहमान रही है। संसार की अनेक सभ्यताएं वक्त के अंधड़ों में खो गईं, या खंडहर में बदल गईं, किन्तु भारत ने अपने हिस्से की हर अमावस को सुरक्षित पार किया। ऐसे ही एक कठिन दौर में देश के दक्षिणी राज्य केरल के कालड़ी में आचार्य शंकर के रूप में एक तेजस्वी बालक ने जन्म लिया था। महज आठ वर्ष की छोटी उम्र में मां से संन्यास की आज्ञा लेकर गुरु की खोज में वह ओंकारेश्वर आए। यहां उन्हें गुरु गोविंदपाद मिले, जो अपने समय के अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रतिष्ठित विद्वान थे।

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि कहते हैं, ‘‘मध्य प्रदेश गुरुओं की भूमि है। यहां भगवान को भी गुरु मिले। भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि से शिक्षा ली और आचार्य शंकर ओंकारेश्वर आए।’’ जब आचार्य शंकर यहां आए थे, तब उनके पास समय कम था और उन्हें जो करना था, उसकी राह में पर्वत जैसी चुनौती थी। सदियों के दोष गंभीर रोग की तरह भारत की चेतना में समाए हुए थे। सनातन धर्म और महान सांस्कृतिक विरासत का ह्रास हो रहा था और हजारों वर्ष की सभ्यता और संस्कृति के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था। सब कुछ बिखरा हुआ था। भारत भयंकर बाहरी भटकाव और आंतरिक टकराव से जूझ रहा था। ऐसी विकट परिस्थिति में आचार्य शंकर के पास साधन भी नहीं थे और उन्हें राष्ट्र की सोई हुई शक्ति को जाग्रत और संगठित भी करना था। मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में आचार्य शंकर ने देश को असीमित आध्यामिक बल और आत्मविश्वास से सराबोर कर दिया था।

आदिगुरु शंकराचार्य ऐसे समय में अवतरित हुए, जब भारत पर बर्बर इस्लामी आक्रमण शुरू हुए थे, जो भारत को एक गहरे अंधकार की ओर धकेल रहे थे। 1,000 वर्ष तक भारत भूमि पर हमले कर आततायी बहुमूल्य संपदा को लूटते रहे और यहां की ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कृति को मिटाते रहे। सनातन की बहती धारा को सुखाने के तमाम प्रयास हुए, लेकिन आचार्य शंकर के अद्वैत का विचार भीतर-भीतर प्रवाहमान रहा। दक्षिण भारत के एक अत्यंत साधारण परिवार में उनका जन्म हुआ था।

उन्होंने न तो अधर्म के विरुद्ध अस्त्र-शस्त्र उठाए और न ही सत्य की खोज में संसार से विमुख हुए। गुरु से ज्ञान प्राप्त करने के लिए वे मध्य भारत में आए और उत्तर भारत में ब्रह्मसूत्र, गीता और उपनिषदों पर अमूल्य भाष्य लिखे। वे लगातार देशाटन करते रहे और सनातन धर्म की रक्षा के लिए देश के चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की। वह एक सक्रिय संन्यासी थे और भविष्य के भारत के लिए एक सुदृढ़ आधार निर्मित कर रहे थे। आज भारत में यदि परंपराएं जीवंत हैं, तो इसके मूल में आचार्य शंकर ही हैं। भारत के पर्वतों, वनों, ग्रामों और दूरस्थ अंचलों में निरंतर भ्रमण करने वाले लाखों दस नामधारी संन्यासी उन्हीं के उत्तराधिकारी हैं और शताब्दियों से जीवंत गुरु-शिष्य परंपरा में उन्हें हृदय की गहराई से स्मरण करते हैं।

सर्वज्ञ पीठ खंडहर रूप में आज मुजफ्फराबाद के पास नीलम नदी की घाटी में पड़ती है, जहां शास्त्रार्थ में विजयी होने पर आदिगुरु शंकराचार्य के लिए दक्षिण का द्वार खोला गया था। ओंकारेश्वर में एकात्मधाम भारत की कोख से जन्मे अपने उसी महान सपूत की अमर स्मृतियों को समर्पित समाज का एक विनम्र प्रयास है। यह भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की वेला में मध्य प्रदेश की ओर से भेंट स्वरूप स्मृतियों की एक स्वर्णिम शिला है। 

2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में एक धर्मसभा में एकात्म धाम की स्थापना का विचार व्यक्त किया था। आज वह विचार साकार स्वरूप ले रहा है। एकात्म धाम में दिव्य अद्वैत लोक, अंतरराष्ट्रीय स्तर का अद्वैत वेदांत संस्थान भी होगा, जिसमें पांडुलिपियों और पुस्तकों के आधुनिक और प्रेरक संदर्भ होंगे। इसका हर कोना हर आयुवर्ग के पर्यटकों, जिज्ञासुओं और श्रद्धालुओं को संबोधित होगा। इस धाम के हर कोने में देश में हजारों वर्षों के दौरान विकसित स्थापत्य परंपराओं की झलक दिखाई देगी।

पाक अधिक्रांत कश्मीर में आचार्य शंकर से संबंधित सर्वज्ञ पीठ की प्रतिकृति का निर्माण भी इस प्रकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सर्वज्ञ पीठ खंडहर रूप में आज मुजफ्फराबाद के पास नीलम नदी की घाटी में पड़ती है, जहां शास्त्रार्थ में विजयी होने पर आदिगुरु शंकराचार्य के लिए दक्षिण का द्वार खोला गया था। ओंकारेश्वर में एकात्मधाम भारत की कोख से जन्मे अपने उसी महान सपूत की अमर स्मृतियों को समर्पित समाज का एक विनम्र प्रयास है। यह भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की वेला में मध्य प्रदेश की ओर से भेंट स्वरूप स्मृतियों की एक स्वर्णिम शिला है।

Topics: गुरुकुल परंपराभगवान् भाष्यकारभारतीय संस्कृतिओंकारेश्वर‘एकात्म धामआदिगुरु शंकराचार्य
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर (5) : निबंधकार और कृतिशील समाज-सुधारक

एक दंपति को सम्मानित करते कुछ वरिष्ठ जन

परिवार बचाने की पहल

छत्रपति शिवाजी महाराज

हिन्दवी स्वराज्य से हिन्दू पद पादशाही तक : छत्रपति शिवाजी महाराज का अद्वितीय अभियान

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

rashtra sevika samiti gujarat prant varg shanta akka address

“भारतीय संस्कृति एक पुण्य प्रवाह है”: राष्ट्र सेविका समिति के वर्ग में शांता अक्का जी ने दिया राष्ट्र रक्षा का मंत्र

मातृ परंपरा

भारत की मातृ परंपरा : जहां पश्चिम ने दिवस बनाया, भारत ने ‘मातृदेवो भवः’ अपनाया

Load More

ताज़ा समाचार

Supreme Court Cast Census

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: EC शंकास्पद नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से हटा सकता है, लेकिन नागरिकता तय नहीं कर सकता

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

खाड़ी युद्ध: ट्रंप ईरान पर लगातार कर रहे हमले, फिर भी आम अमेरिकियों ने उन्हें दिया झटका

क्या आप जानते हैं किस पर टिका है हमारा अस्तित्व ? पढ़ें ऋग्वेद का यह अद्भुत श्लोक

आज का राशिफल

Today Horoscope: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का भविष्यफल

आज का इतिहास

18 जुलाई का इतिहास: भारत के लिए गर्व और उपलब्धियों से भरा रहा यह दिन

CM Yogi Adityanath Ghaziabad Speech Kawwar Yatra Ban SP Congress Development Projects Rajpal Tyagi

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी: बोले- बम बनाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ

PM Modi Jalandhar Punjab Visit Jalandhar Cantt Station Sant रविदास Express Law and Order Rally

पंजाब में कानून व्यवस्था बदहाल, कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कुछ नहीं मालूम : पीएम मोदी

'सतलुज' पर सरकार का बड़ा फैसला

Diljit Dosanjh की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, OTT पर दोबारा दिखाने वाली याचिका खारिज!

CM Yogi Adityanath Kairana Shamli Speech Jinna Followers Demography Change SP Congress Development Projects

कैराना में गरजे सीएम योगी: बोले- शामली की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक, अपराधियों को मिलेगी सिर्फ दो जगह!

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, ऐपण कला और आधुनिकता का बेजोड़ संगम

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies