ओलंपिक में बजेगा भारत का डंका : महासिंह राव
June 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

ओलंपिक में बजेगा भारत का डंका : महासिंह राव

जॉर्डन के अम्मान में 14-20 अगस्त तक आयोजित 20 साल से कम आयु वर्ग की विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने सर्वाधिक 10 पदक जीत कर इतिहास रचा।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Aug 29, 2023, 11:52 am IST
in भारत, साक्षात्कार, खेल
अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप ट्रॉफी के साथ महासिंह राव

अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप ट्रॉफी के साथ महासिंह राव

जॉर्डन के अम्मान में 14-20 अगस्त तक आयोजित 20 साल से कम आयु वर्ग की विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने सर्वाधिक 10 पदक जीत कर इतिहास रचा। इनमें 7 पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य) महिला पहलवानों ने जीते हैं। अंतिम पंघाल दो बार अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं। महिला पहलवानों के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए ओलंपिक में इनसे पदक की उम्मीद बनी है। भारतीय कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महासिंह राव गर्व से कहते हैं कि देश में महिला पहलवानों की जो नई पौध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को सच करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भारतीय महिला पहलवान टीम की सफलता पर प्रवीण सिन्हा ने महासिंह राव से बातचीत की। प्रस्तुत हैं उस वार्ता के  मुख्य अंश- 

भारतीय महिला पहलवानों ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक 7 पदक जीतकर स्पर्धा अपने नाम की। आप इस सफलता के सूत्रधार रहे हैं। कैसा लग रहा है? 
सबसे पहले भारतीय महिला पहलवानों पर विश्वास बनाए रखने व आशीर्वाद के लिए सभी खेल प्रेमियों का धन्यवाद। यह प्रतियोगिता भारतीय महिला कुश्ती जगत की दशा और दिशा बदलने वाली साबित होगी। हम 10 फ्रीस्टाइल पहलवानों का दल लेकर अम्मान गए थे। भारतीय कुश्ती जगत में जो विपरीत परिस्थितियां बनी हुई थीं, उसके बीच हमने पहलवानों को सिर्फ  तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने और हर पहलवान के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखा था। प्रशिक्षण शिविर में युवा पहलवानों ने जिस तरह से कड़ी मेहनत की, उससे भरोसा हो गया था कि टीम में शामिल सभी 10 पहलवान पदक जीतकर ही लौटेंगी। अंतत: 7 पहलवानों का पोडियम फिनिश करना यह साबित करने के लिए काफी है कि भविष्य की स्टार महिला पहलवानों ने दिग्गज देशों को कड़ी चुनौती देने के लिए कमर कस ली है।

भारत की शानदार सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अंतिम पंघाल के बारे में आपकी क्या राय है? 
अंतिम पंघाल युवा पहलवान है। उसके जैसी मेहनती और प्रतिभाशाली पहलवान विरले ही देखने को मिलती है। वह पूरे जी-जान से लड़ती है। शारीरिक दमखम के साथ उसमें जीत की भूख है, जो उसे विश्व की अन्य पहलवानों से अलग और विशेष बनाती है। कुश्ती एक शारीरिक दमखम वाला खेल है, लेकिन इसमें वही पहलवान आगे जाती है जिसमें तकनीकी और मानसिक तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने का माद्दा हो। अंतिम अपने नाम को सार्थक सिद्ध करते हुए कई बार कुश्ती रिंग में अचानक चाल बदलते हुए विपक्षी पर दांव लगाती है। भारतीय शैली के दांव-पेचों में माहिर होने के अलावा वह विदेशी पहलवानों को उन्हीं के दांव में फंसाकर बाजी मार लेती है। अगले माह होने वाले एशियाई खेलों को लेकर वह ऊहापोह में थी, लेकिन उसने एकाग्रता नहीं खोई। वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती है और पदक जीतने के लिए अथक प्रयास करती है। यही वजह है कि जिस महिला विश्व चैम्पियनशिप में भारत को कभी पदकों के लिए तरसना पड़ता था, उसमें लगातार दो बार स्वर्ण जीतने वाली वह पहली भारतीय पहलवान बनी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक खेलों में शामिल होने से पहले हर खिलाड़ी से मिलकर उसे आशीर्वाद देते हैं। शायद ही किसी देश के प्रधानमंत्री ऐसा करते होंगे। यही नहीं, विश्व मंच पर खिलाड़ी सफलता हासिल करता है तो पहला ट्वीट प्रधानमंत्री का आता है, ऐसा पहले कब देखा था हमने? प्रतियोगिता की समाप्ति पर पदक विजेता या पदक से चूकने वाले हर खिलाड़ी को प्रधानमंत्री का बधाई देना और हौसला बढ़ाना खिलाड़ियों के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा देता है। 

भारतीय महिला पहलवानों की जो एक नई पौध तैयार हो रही है, उससे आपको कितनी उम्मीद है?

अतिश्योक्ति न मानें, तो ये युवा महिला पहलवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को सच करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सरकार से युवा पहलवानों को जो प्रेरणा और सुविधाएं मिल रही हैं, उसका पूरा लाभ उठाते हुए ये पहलवान खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के अलावा तकनीकी दृष्टि से भी खुद को निरंतर मजबूत करने में लगी रहती हैं। अंतिम पंघाल, सविता, प्रिया मलिक, अंतिम हुड्डा और प्रियांशी प्रजापति जैसी युवा पहलवानों में प्रतिभा के साथ-साथ जीत की जिजीविषा है, जो इन्हें संपूर्ण पहलवान बनाती है। इन जूनियर पहलवानों में देश की वरिष्ठ और विश्व स्तरीय पहलवानों को हराने की अद्भुत ललक है। इनकी इच्छाशक्ति इनकी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा पूरा विश्वास है कि जिस तरह से ये पहलवान तैयारियों में जुटी हुई हैं और विश्व स्तर पर सफलताएं अर्जित कर रही हैं, अगले ओलंपिक में 3-4 महिला पहलवानों से आप पदक की उम्मीद कर सकते हैं। मैं यह दावा युवा महिला पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए नहीं, बल्कि उनकी क्षमता के आधार पर कर रहा हूं। साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने भारतीय महिला पहलवानों की जिस स्वस्थ परंपरा की शुरुआत की है, जूनियर पहलवान उसे आगे बढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

अंडर-20 जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में (बाएं से चौथी) अंतिम पंघाल (53 किग्रा), सविता मलिक (62 किग्रा) और प्रिया मलिक (73 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतेआपने कहा कि जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों की सफलता भारतीय कुश्ती जगत की दशा और दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है। ऐसा कहने के पीछे क्या आधार है?
किसी भी देश में खेल की स्थिति का आकलन ओलंपिक खेलों में मिली सफलताओं से किया जाता है। भारत भी पिछले सात ओलंपिक खेलों में लगातार पदक जीतता आ रहा है। हमें सर्वाधिक व्यक्तिगत पदक कुश्ती में मिले हैं। इससे भारतीय पहलवानों में यह विश्वास जागा है कि ओलंपिक में पदक हमारी पहुंच से दूर नहीं है। इस विश्वास और खिलाड़ियों के जोश को बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने उनके हित में जितनी योजनाएं बनाईं, उनसे देश में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक खेलों में शामिल होने से पहले हर खिलाड़ी से मिलकर उसे आशीर्वाद देते हैं। शायद ही किसी देश के प्रधानमंत्री ऐसा करते होंगे। यही नहीं, विश्व मंच पर खिलाड़ी सफलता हासिल करता है तो पहला ट्वीट प्रधानमंत्री का आता है, ऐसा पहले कब देखा था हमने? प्रतियोगिता की समाप्ति पर पदक विजेता या पदक से चूकने वाले हर खिलाड़ी को प्रधानमंत्री का बधाई देना और हौसला बढ़ाना खिलाड़ियों के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा देता है।
आज हर युवा खिलाड़ी देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को आतुर दिखता है, क्योंकि उन्हें सरकार से प्रोत्साहन, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलने की पूरी गारंटी दिखती है। इसलिए यह तय है कि युवा महिला पहलवानों का बढ़ा हुआ मनोबल, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी सफलता हासिल करने की गति व दर, सीनियर खिलाड़ियों को मात देने की क्षमता और भविष्य के लिए खुद को मजबूती से तैयार करने की इच्छाशक्ति महिला कुश्ती को एक नई दिशा और दशा देगी।

Topics: भारतीय कुश्ती जगतविश्व चैम्पियनशिपWrestling RingFirst Indian WrestlerIndian Wrestling WorldWorld ChampionshipIndia's Sting in Olympicsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीPrime Minister Narendra Modiकुश्ती रिंगपहली भारतीय पहलवान
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

नेहरू का टूटता रिकॉर्ड और भारतीय सांस्कृतिक पुनर्स्थापना

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: महिला नेतृत्व वाली 52 फीसदी पंचायतों को मिला सम्मान

इटली के चित्रकार ने पीएम मोदी को भेंट की पेंटिंग

‘रोम में काशी की झलक’, इटली के चित्रकार को गीता, महाभारत और रामायण से मिली प्रेरणा

पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की

PM मोदी ने इटली PM को दी चॉकलेट, सोशल मीडिया पर छाया “Melody Moment”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

विदेश जाने पर रोक और टैक्स की खबरें ‘फेक न्यूज’, प्रधानमंत्री मोदी ने अफवाहों से बचने को कहा

PM Narendra Modi petrol diesal crisis

आर्थिक संकट के दौर में प्रधानमंत्री का ‘स्वर्ण’ संदेश, आखिर एक साल तक क्यों नहीं खरीदें सोना?

Load More

ताज़ा समाचार

Vidya Bharti Training Camp Ranchi Concludes RSS Gopal Sharma Ramavatar Narsaria

रांची में विद्या भारती प्रशिक्षण वर्ग का समापन, गोपाल शर्मा ने कहा- “आचार्य केवल शिक्षक नहीं, समाज का मार्गदर्शक है”

देहरादून: बैरागीवाला में मुस्लिमों ने की बीजेपी कार्यकर्ता विनोद की हत्या, फैला तनाव, आरोपी के घर में लगाई आग

Mega Science vision -2035

Explainer: मेगा साइंस विज़न-2035: क्या भारत विज्ञान की अगली महाशक्ति बनने के लिए तैयार है?

Karnataka news, Karnataka Crime, Crime in Karnataka, Mysuru news, Father murder son, Father killed son, Murder over mobile

नैनीताल: कैंची धाम मेले में युवती से छेड़छाड़, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Congress election strategy in Uttar Pradesh targeting Akhilesh Yadav Samajwadi Party for 2027

ममता बनर्जी के बाद अब कांग्रेस के निशाने पर अखिलेश यादव ?

love jihad and conversion leftist prpaganda

उत्तराखंड लव जिहाद: अरमान मंसूरी ने हिन्दू युवती को फंसाया, अनुचित दवाइयों के सेवन से गर्भ में ही 6 माह के शिशु की मौत

PM Modi France visit Airport honour

Explainer: फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, जानिए 6 दिन की विदेश यात्रा का पूरा शेड्यूल और उससे भारत को क्या होगा हासिल?

प्रतीकात्मक तस्वीर

NEET पेपर दोबारा लीक होने की अफवाह, PIB Fact Check ने किया खारिज

Gulf crisis Air traffic

खाड़ी संकट से बुरी तरह प्रभावित एयर ट्रैफिक: IATA ने घटाई ग्रोथ उम्मीद, RPK सिर्फ 2.1%

Uttarakhand CM Dhami boat ride

CM पुष्कर सिंह धामी ने हरीपुर जलाशय में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies