Independence Day 2023: पीएम ने 10 साल का दिया हिसाब, हजार साल की रखी नींव, जानें 90 मिनट के संबोधन की बड़ी बातें
August 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

Independence Day 2023: पीएम ने 10 साल का दिया हिसाब, हजार साल की रखी नींव, जानें 90 मिनट के संबोधन की बड़ी बातें

Independence Day 2023: देशभर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Aug 15, 2023, 08:26 am IST
inभारत, दिल्ली

Independence Day 2023: आज के दिन साल 1947 में देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था। देशभर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त पर दिल्ली के लाल किले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े सात बजे तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लाल किले से 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस पर बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीटकर लिखा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!’

#WATCH स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#IndependenceDay pic.twitter.com/REq1Hh2cny

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं। इतना विशाल देश के हमारे परिवारजन आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं। कोटि-कोटि जनों को देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को मैं इस पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा, मेरे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में जिन लोगों ने बलिदान दिए, ऐसे अनगिनत वीरों को मैं नमन करता हूं। उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने अपना योगदान न दिया होगा। जिन-जिन ने योगदान दिया है, बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है। उन सभी को आदर पूर्वक मैं नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

#WATCH दिल्ली: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की। pic.twitter.com/FuYIYBwLTQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

‘देश मणिपुर के लोगों के साथ है’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। मां-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, लेकिन आज वहां स्थिति सामान्य हो रही। शांति लौट रही। केंद्र और राज्य सरकार शांति बहाली के लिए हर संभव काम कर रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है।

#WATCH कुछ दिनों से मणिपुर से लगातार शांति की खबर आ रही है,देश मणिपुर के लोगों के साथ है…समाधान केवल शांति से ही पाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी pic.twitter.com/nAWhY6ngX1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे पास जन सांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है, ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता की त्रिमूर्ति देश के सपनों को साकार करने की शक्ति रखती है।

‘इस युग के फैसले स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उन सभी बहादुर दिलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उन्होंने आगे कहा कि इस कालखंड के फैसले हजार साल के स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे।

#WATCH मैं पिछले 1000 वर्षों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है। अभी हम जिस युग में जी रहे हैं इस युग में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे और एक के बाद एक जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा… : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… pic.twitter.com/Go5jYcpka1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

‘मुझे युवा शक्ति पर भरोसा है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम जो भी फैसला करेंगे, वो 1000 साल तक हमारे भाग्य को लिखने वाला है। मैं देश के बेटे बेटियों को कहना चाहूंगा, जो सौभाग्य आज मिला है, शायद ही किसी का नसीब होता है, जिसे ये मिला हो। इसे गंवाना नहीं है। मुझे युवा शक्ति पर भरोसा है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में तीन पहले स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिला दिया है। दुनिया को भारत की इस ताकत को देखते हुए अचंभा हो रहा है। उन्होंने कहा भारत ने जो कमाल किया है, वो दिल्ली-मुंबई-चेन्नई तक सीमित नहीं है। टियर 2 और टियर 3 सिटी के नौजवान भी भाग्य गढ़ रहे हैं। देश का ये जो सामर्थ्य नजर आ रहा है। वो छोटे शहरों से बाहर आ रहा है।

‘आप जितने अवसर चाहेंगे, देश उतने अवसर देने में समर्थ’
77वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि अवसरों की कमी नहीं है। आप जितने अवसर चाहेंगे, देश उतने अवसर देने में समर्थ है। देश में विशेष शक्ति जुड़ रही है, माताओं-बहनों की शक्ति की। ये आप का ही परिश्रम है। किसानों की शक्ति जुड़ रही है, देश कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मैं मजदूरों, श्रमिकों का कोटि-कोटि अभिनंदन करना चाहता हूं।

‘कोरोना काल के बाद दुनिया नए सिरे से सोचने लगी’
उन्होंने आगे कहा कि भारत का सामर्थ्य और विश्वास नई बुलंदियों को पार करने वाली हैं। आज देश में जी-20 समिट की मेहमाननवाजी का मौका मिला। जी-20 के देशभर के कोने में अलग-अलग आयोजन हुए। इससे सामान्य मानवीय के सामर्थ्य का दुनिया के सामने परिचय हुआ है। भारत को जानने समझने की जरूरत बढ़ी है। भारत का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि भारत रुकने वाला नहीं है। कोरोना काल के बाद दुनिया नए सिरे से सोचने लगी है। मैं विश्वास से देख रहा हूं कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने जो आकार लिया था, कोरोना के बाद ग्लोबल ऑर्डर, नया पॉलिटिकल इक्वेशन आगे बढ़ रहा है। इसके जरिए परिभाषाएं बदल रही हैं। बदलते हुए विश्व को आकार देने में 140 करोड़ भारतीयों का सामर्थ्य नजर आ रहा है। आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं। कोरोना में लोगों ने आपके सामर्थ्य को पहचाना है। आज वर्ल्ड ऑर्डर तय करने में गेंद हमारे पाले में है। इस मौके को छोड़ना नहीं चाहिए।

‘हमारी सोच उस बदलाव को बढ़ावा देगी, जो हमारे भविष्य की रूपरेखा तय करेगी’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मजबूत सरकार बनाई। 2019 में आपने सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म की हिम्मत आई। जब मोदी ने रिफॉर्म किए, तो ब्योरोक्रेसी ने ट्रांसफोर्म करने के लिए परफॉर्म करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इससे जनता जनार्दन जुड़ गई। इससे ट्रांसफॉर्म भी नजर आ रहा है। ये भारत को गढ़ रहा है। हमारी सोच उस बदलाव को बढ़ावा देने के लिए है, जो 1000 साल तक हमारे भविष्य की रूपरेखा तय करेगी। हमारी युवा शक्ति न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया की जरूरत को पूरा करने में सफल होगी।

‘मैं तिरंगे के नीचे से 10 साल का हिसाब दे रहा हूं’
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया। आज योग और आयुष का अलग परचम लहरा रहा है। मत्स्य पालन हमारे कोटि-कोटि मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है, इसलिए हमने अलग मंत्रालय की रचना की, ताकि जो समाज के लोग पीछे रह गए, उन्हें भी साथ ले सकें। देश के कोने-कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया। ताकि गरीब से गरीब की सुनवाई वहां हो, ताकि वह भी राष्ट्र के योगदान में हिस्सा दे सकें, हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया है। हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं। भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए था। हमने ये सब बंद किया। मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई। गरीब कल्याण के लिए अधिक से अधिक धन खर्च करने की योजना बनाई। आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। पाई-पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है। मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं।

‘8 करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया’
पीएम मोदी ने कहा कि यूरिया सस्ती मिले, इसके लिए देश की सरकार 10 लाख करोड़ रुपये यूरिया में सब्सिडी दे रहा है। मुद्रा योजना 20 लाख करोड़ रुपये युवाओं को अपने कारोबार के लिए दिए हैं। 8 करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है। हर कारोबार ने 1-2 लोगों को रोजगार दिया है। MSMe को कोरोना के वक्त में भी डूबने नहीं दिया। वन रैंक वन पेंशन योजना सेना के नायिकों और उनके परिवार के जेबों में पहुंचा है। हर कैटेगरी में पहले की तुलना में अनेक गुणा धन का इस्तेमाल भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ है।

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा योजना का किया ऐलान
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे परिवारजनों जब 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलते हैं, तो कैसी कैसी योजनाएं मिली हैं। पीएम स्वानिधी योजना, आवास योजना से लाभ मिला है। आने वाले समय में विश्वकर्मा जयंति पर हम 13-15 हजार करोड़ रुपये से नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा- 25000 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को कहना चाहता , कि देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25000 जनऔषधी केंद्र खोले जा रहे हैं। देश आने वाले 5 सालों में 3 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा।

‘महंगाई कम करने की कोशिश जारी रहेंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब इनकम टैक्स में छूट बढ़ती है, तो सबसे ज्यादा लाभ सैलरी क्लास को होता है। मेरे परिवारजनों विश्व कोरोना के बाद उभर नहीं पाया है। युद्ध ने नई मुसीबत पैदा की है। दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है। हम भी दुनिया से सामान लाते हैं, हमारा दुर्भाग्य है कि महंगाई इंपोर्ट करनी पड़ती है। भारत ने महंगाई पर नियंत्रित रखने के लिए कई प्रयास किए हैं। हमें सफलता भी मिली है। दुनिया से अच्छी स्थिति हमारे लिए है, यह सोचकर हम बैठ नहीं सकते। हमारा लक्ष्य देश को महंगाई से छुटकारा दिलाना है। इसके लिए हमारी कोशिशें जारी रहेगी।

‘आज 75000 अमृत सरोवर बनाने पर काम चल रहा है’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग दे रहे हैं। आज भारत पुरानी सोच पुराने ढर्रे को छोड़कर लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है। जैसा हम कहते हैं कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हम करते हैं, उन योजनाओं का उद्घाटन भी हम करते हैं। हमने आजादी के अमृत महोत्सव में 50 हजार अमृत सरोवर की कल्पना की थी। आज 75000 अमृत सरोवर बनाने पर काम चल रहा है। 18000 गांवों तक बिजली पहुंचाना, बेटियों के लिए शौचालय बनाना। समय से पहले हम लक्ष्यों तक पहुंच रहे हैं। 200 करोड़ वैक्सीनेशन का काम हुआ। ये सुनकर लोग चौंक जाते हैं। हम 6G की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

Topics: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषणपीएम मोदीPM Modiस्वतंत्रता दिवसIndependence DayRed FortIndependence Day 2023लाल किलाpm modi speech on Independence Day
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं चारधाम यात्रा।

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बन रहा उत्तराखंड, चारधाम समेत अन्य मंदिरों में रिकॉर्ड श्रद्धालु, PM मोदी का जताया आभार

supreme court

‘आग को और भड़का रहे थे CJP के आयोजक’ : 20 जुलाई हिंसा के लिए जवाबदेही तय करने वाली याचिका पर SC तुरंत सुनवाई को तैयार

PM Narendra Modi

PM मोदी का video संदेश: कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को गाली दी, समय है इन्हें राह दिखाने का, ये भी हमारे हैं

PM Narendra Modi

मेटा ने पीएम मोदी का नीट पेपर लीक पर सेल्फी वीडियो भारत में ब्लॉक कर दिया, बाद में ग्लिच बताकर बहाल किया

नंदन नीलेकणि

परीक्षा सुधारों पर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बना हाई पावर टास्क फोर्स

पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने बनाई नई योजना

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: अब 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना और 3 महीने में होगा फैसला

Load More

ताज़ा समाचार

कलकत्ता हाईकोर्ट

‘मदरसों में वंदे मातरम् गाने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा’: ईसाई स्कूलों का हवाला देते हुए कलकत्ता HC ने की सख्त टिप्पणी

अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आया बड़ा बदलाव (फोटो सांकेतिक है और एआई द्वारा निर्मित)

5 अगस्त 2019 का ऐतिहासिक फैसला: अनुच्छेद 370 हटने से बदला जम्मू-कश्मीर और भारतीय राजनीति का नक्शा

FSSAI ने डाबर के ‘100% प्योर’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

मप्र के ग्वालियर में फिर पकड़े गए संदिग्ध 13 बांग्लादेशी, क्या सक्रिय हो रहा अवैध घुसपैठ का नेटवर्क?

North korea Spy setelite Kim jong un US

उत्तर कोरिया में भीषण गर्मी: सरकारी अखबार ने कुत्ते के मांस का सूप खाने की सलाह दी

Pushkar Singh Dhami meeting with officials

उत्तराखंड में दो आधुनिक साहित्य ग्राम: गढ़वाल व कुमाऊँ में साहित्यिक पर्यटन को नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को मुफ्त इलेक्ट्रिक साइकिल देने का ऐलान नहीं किया, PIB फैक्ट चेक ने वीडियो को फर्जी बताया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नितिन गडकरी को E20 इथेनॉल डीपफेक पर अंतरिम राहत दी, सोशल मीडिया को पोस्ट हटाने का आदेश

Explainer: RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर क्यों बरकरार रखा? जानिए

‘द्वेष भाव से दी गई गालियां देती हैं गहरे घाव’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies