मुंबई। अमरावती जिले में केमिस्ट हत्या मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट में 11 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट में एनआईए ने मुबाशिर अहमद, अब्दुल तौसीफ शेख, मोहम्मद शोएब, शाहरुख खान, अतीक राशिद, यूसुफ खान, इरफान खान, अब्दुल अरबाज, मुस्तिक अहमद, शकील शेख और शमीम अहमद को नामित किया है।
सूत्रों के अनुसार अमरावती स्थित फार्मेसी दुकान के मालिक उमेश कोल्हे की हत्या 21 जून की देर रात घर लौटने के दौरान कर दी गई थी। कोल्हे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी का कथित रूप से समर्थन करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था। इस हत्या का मामला 22 जून को अमरावती सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। लेकिन राज्य सरकार ने मामले की जांच 2 जुलाई को एनआईए को सौंप दिया था। विशेष कोर्ट ने सितंबर में एनआईए को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 महीने का समय दिया था। इसी आधार पर आज एनआईए ने विशेष कोर्ट में इस मामले में चार्जशीट पेश की है।










-120x86.jpg)





