मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा – प्रधानमंत्री
October 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

 मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने 29 सितंबर से गुजरात में शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Sep 25, 2022, 02:51 pm IST
inभारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि के रूप में चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 93वें संस्करण में अपने विचार साझा कर रहे थे। मोदी ने कहा, “28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।”

राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने 29 सितंबर से गुजरात में शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए वह स्वयं इस मौके पर मौजूद रहेंगे। कोरोना के कारण पिछली बार इसे रद्द कर दिया गया था।

चीतों की वापसी से खुशी और गर्व से भरे 130 करोड़ भारतीय, नामकरण पर मांगे सुझाव

भारत में चीतों की वापसी के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नामीबिया से 17 सितंबर को आठ चीतों के भारत लौटने के बाद 130 करोड़ भारतीय खुशी और गर्व से भर हुए हैं। लोगों का सवाल कि हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि चीतों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स बनाई गई है जो यह तय करेगी कि चीते यहां के माहौल में कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी आधार पर कुछ महीने बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। उसी के बाद लोग चीतों को देख पायेंगे। उल्लेखनीय है कि नामीबिया से भारत लाये आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से चीतों के लिए चलाए जा रहे अभियान के नामकरण को लेकर सुझाव मांगे हैं। इस प्रतियोगिता का ईनाम चीता देखने का पहला मौका भी दिला सकता है। उन्होंने कहा कि माई गॉव के प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

जलवायु परिवर्तन से समुद्रीय पारिस्थितिकी को बड़ा खतरा, निरंतर प्रयास जरूरी

जलवायु परिवर्तन से समुद्र और तटीय पारिस्थितिक तंत्र पर मंडरा रहे बड़े खतरे के प्रति आगाह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनसे निपटने के लिए गंभीर और निरंतर प्रयास करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन समुद्री परिस्थितिक तंत्र के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है और दूसरी और हमारे तटों पर गंदगी भी परेशान करने वाली है। उन्होंने ‘स्वच्छ सागर और सुरक्षित सागर’ अभियान का भी उल्लेख किया। यह अभियान 5 जुलाई से शुरू होकर 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती तक चला था।

प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद

प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा, “आप सभी के पास 28 सितंबर को जश्न मनाने की एक और वजह भी है। जानते हैं क्या है! मैं सिर्फ दो शब्द कहूंगा लेकिन मुझे पता है, आपका जोश चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। ये दो शब्द हैं- सर्जिकल स्ट्राइक। बढ़ गया ना जोश!”

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रखर मानवतावादी, चिन्तक और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती (25 सितंबर) पर याद करते हुए कहा कि वह देश के महान सपूत थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पनपी हीन भावना से हमें आजादी दिला कर उन्होंने बौद्धिक चेतना को जागृत किया। किसी देश के युवा जैसे-जैसे अपनी पहचान और गौरव पर गर्व करते हैं, उन्हें अपने मौलिक विचार और दर्शन उतने ही आकर्षित करते हैं। दीनदयाल जी ने विचारों के संघर्ष और विश्व की उथल-पुथल को देखते हुए ‘एकात्म मानव दर्शन’ और ‘अंत्योदय’ का एक विचार देश के सामने रखा। यह विचार पूरी तरह से भारतीय है। ‘एकात्म मानव दर्शन’ विचारधारा के द्वंद और दुराग्रह से मुक्ति दिलाता है और मानव मात्र को एक समान मानने वाले भारतीय दर्शन को दुनिया के सामने रखता है।

वर्ष 2025 तक भारत टीबी मुक्त होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि सही पोषण और समय पर दवाइयों से टीवी का इलाज संभव है। उन्हें विश्वास है कि जनभागीदारी से प्राप्त शक्ति से वर्ष 2025 तक भारत टीबी से मुक्त हो जाएगा।

त्यौहारी सीजन में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को करें हतोत्साहित

प्रधानमंत्री लोगों से आग्रह किया कि वह पॉलिथीन से बने बैग के प्रयोग को हतोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। देश में अब जूट, कपास, केला फाइबर और पारंपरिक बैग का इस्तेमाल बढ़ रहा है। यह पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम त्योहारों पर गैर-प्लास्टिक बैग्स के उपयोग को बढ़ावा दें और स्वच्छता के साथ-साथ अपने पर्यावरण के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

सांकेतिक भाषा विकास कार्यों से लाखों दिव्यांगों को मिल रहा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र’ के सांकेतिक भाषा विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों में सांकेतिक भाषा विकास के लिए देश में चले अभियान से लाखों दिव्यांग भाई-बहनों को लाभ मिल रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री ने ब्रेल लिपि में असमिया भाषा के शब्दकोश ‘हेमकोष’ का भी जिक्र किया। हेमकोष का ब्रेल संस्करण करीब दस हजार पन्नों का है और यह 15 खंडों में प्रकाशित होने जा रहा है इसमें एक लाख से भी अधिक शब्दों का अनुवाद होना है।

योग के बाद अब हाइपरटेंशन कंट्रोल इनीशिएटिव को मिली पहचान

मोदी ने कहा कि योग के भौतिक और मानसिक लाभ हैं। योग भारत की एक पहल है। योग के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भारत के एक और प्रयास इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनीशिएटिव कॉफी पहचाना है और सम्मानित किया है । साथ ही प्रधानमंत्री योग से लाभान्वित एक दिव्यांग बिटिया अन्वी का उल्लेख किया। योग ने अन्वी को नया जीवन दिया है। अन्वी आज देशभर में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेती है और मेडल प्राप्त करती है।

बापू की जयंती पर वोकल फॉर लोकल का संकल्प लें 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूजनीय बापू (महात्मा गांधी) की जन्म जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को तेज करेंगे। त्योहारों की खुशी में स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों को शामिल करेंगे। इसके लिए खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट जैसे उत्पादों के साथ-साथ स्थानीय समान खरीदेंगे।

बेंगलुरु और मेरठ में चल रहे स्वच्छता अभियानों को बताया प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री ने इस दौरान बेंगलुरु और मेरठ में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में ‘युथ फॉर परिवर्तन’ पिछले 8 सालों से स्वच्छता और दूसरी सामुदायिक गतिविधियों को लेकर काम कर रही है। उनका ‘मोटो’ बिल्कुल स्पष्ट है कि ‘शिकायत बंद करो और काम शुरू करो’ । इन्होंने अपने अभियान में सौ से डेढ़ सौ नागरिकों को जोड़ा है। यह हर रविवार को कचरा हटाने, सफाई करने और पेंटिंग व आर्क के जरिए सुंदरता का काम करते हैं। मोदी ने मेरठ में ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की सुरक्षा के साथ शहर का सौंदर्यीकरण कर रहा है। बेकार चीजों से कम खर्च में स्थानीय स्थलों का सौंदर्यकरण कर रहा है।

 

मोटे अनाज से बने व्यंजनों की तैयार हो रेसिपी बुक

प्रधानमंत्री ने पिछली बार की तरह इस बार भी वर्ष 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किए जाने का उल्लेख किया और कहा कि हमें मोटे अनाजों पर आधारित खाद्य वस्तुओं की रेसिपी बुक और सार्वजनिक इनसाइक्लोपीडिया तैयार करना चाहिए। इसमें लोग मोटे अनाज से बनने वाले खाद्य पदार्थों और उनसे अनुभव साझा कर सकेंगे। साथ ही इसे अपनाते समय हमारे पास बेहतरीन रेसपी का भंडार भी होगा।

Topics: मन की बातमन की बात का प्रसारणMan ki batNarendra Modiपीएम मोदीPM Modiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर (फोटो साभार- गुजरात पर्यटन)

1000 साल पुराना मोढेरा सूर्य मंदिर: इस्लामी आक्रमणों के दंश से लेकर ‘सौर ग्राम’ बनने तक की यात्रा

PM मोदी से बोले कैप्टन मच्छार- हनुमानजी ने बचा लिया, जब भी दर्द में होता हूं ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ता हूं

PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार के बातचीत का VIDEO देखिये

PM मोदी ने की कैप्टन मच्छार के परिवार से बात, बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा- उनके साहस ने सैकड़ों की जान बचाई

कैप्टन स्मित मछार

कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाई; PM मोदी, नेतन्याहू और RSS ने की बहादुरी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मन की बात में बोले PM मोदी: सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल, अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि और सुंदरबन की महिलाओं की सराहना

Load More

ताज़ा समाचार

Madhav Srishti Naturopathy Centre Solan Inauguration Governor Vidya Bharti Panchjanya

सोलन में ‘माधव सृष्टि’ प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ: राज्यपाल ने की सराहना, जानें केंद्र की बड़ी बातें!

Mangarh Dham National Monument Demand Vanvasi Kalyan Ashram Satyendra Singh Bhilwara Panchjanya

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे केंद्र: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की भीलवाड़ा बैठक में बड़ा प्रस्ताव!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Fact Check: गोवा सीईओ रिपोर्ट, इंडियन एक्सप्रेस के 97 ‘वैध वोटर’ दावे का सच क्या है?

IRCTC होटल टेंडर मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू-राबड़ी-तेजस्वी कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को

natural oil source found in Andman sea

Explainer: भारत के तेल आयात में आई बढ़ी बढ़ोतरी, जानिए क्या है कारण?

UCC

राष्ट्रपति ने गुजरात समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 को मंजूरी दी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य

किशनगंज के 40 हिंदुओं ने एसपी से मांगी सुरक्षा, जानिए क्या है कारण ?

उत्तराखंड में मानसून की विदाई करीब, अगले दिनों मौसम शुष्क रहेगा

यूएई अधिकारी अनवर गर्गश ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की, फ्लाईदुबई घटना को आतंकी करार दिया

प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर (फोटो साभार- गुजरात पर्यटन)

1000 साल पुराना मोढेरा सूर्य मंदिर: इस्लामी आक्रमणों के दंश से लेकर ‘सौर ग्राम’ बनने तक की यात्रा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies