गुरु नानकदेव और भारत की आध्यात्मिक परम्परा
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

गुरु नानकदेव और भारत की आध्यात्मिक परम्परा

Written byPanchjanyaPanchjanya
Nov 19, 2021, 02:31 pm IST
in भारत, दिल्ली
अपने रबाब के साथ। गुरु नानक की छाया की तरह साथ रहते थे भाई मरदाना राह में जहां रुकते वहीं भाई मरदाना भजन या कीर्तन में खो जाते।

अपने रबाब के साथ। गुरु नानक की छाया की तरह साथ रहते थे भाई मरदाना राह में जहां रुकते वहीं भाई मरदाना भजन या कीर्तन में खो जाते।

भारतीय आध्यात्मिक परंपरा वेदों से शुरू होती है। उस समय जो धार्मिक साहित्य रचा गया उसमें अधिकतर बल मनुष्य को कर्मशील बनाने पर दिया गया।ईसा से 550 वर्ष पूर्व वेदों और  उपनिषदों की रचना हुई। एक सर्व शक्तिमान ब्रह्म का संकेत मिला ऋग्वेद में। गुरु नानकदेव के ‘इक ओंकार’ के मंत्र में उस परम शक्ति की ओर संकेत है

डॉ. नरेन्द्र सिह विर्क

विश्व की समस्त संस्कृतियों की बात करें तो भारत की संस्कृति सबसे पुरातन है। ऐसे में तय है कि भारत की आध्यात्मिक परंम्परा की उत्पत्ति सभी आध्यात्मिक परम्पराओं से पहले हुई है। जैन, ईसाई, इस्लाम, यहूदी, पारसी आदि मतों की आध्यात्मिक परंपराओं का उदय बाद में हुआ है। सबसे पुरातन सनातन धर्म के बाद आए बौद्ध, जैन पंथ आदि। सिख पंथ अपेक्षाकृत सबसे नूतन है। गुरु नानकदेव जी ने सिख पंथ की आधारशिला रखी और इनसे ही इस पंथ की आध्यात्मिक परंपरा शुरू हुई। यहां हम भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से नानक देव जी द्वारा आरंभ की गई आध्यात्मिक परंपरा के संवाद पर चर्चा करेंगे।

गुरु नानकदेव जी का अवतरण 15वीं सदी में हुआ। उस समय भारत के राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक हालात खुशगवार नहीं थे। मानवीय मूल्यों और नैतिकता का ह्रास दिखता था-

सरमु धरमु दुइ छपि खलोए कूड़ फिरै परधानु वे लालो।।
अर्थात् धर्म पंख लगाकर उड़ गया और मनुष्य नैतिक तौर पर गिर चुका था। इस समय भारतीय गुलामों से भी बदतर जिंदगी बसर कर रहे थे, कीरत करना तो भूल ही चुके थे। वे वेदों, शास्त्रों स्मृतियों, उपनिषदों, गीता और रामायण की आध्यात्मिक परंपराओं कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग से छिटककर केवल कर्म काण्ड युक्त जीवन व्यतीत कर रहे थे। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में षड् दर्शन, जिसमें छह शास्त्रों का वर्णन है, में भारत की पुरातन शास्त्र के माध्यम से भारतीय संस्कृति की अगुआई हुई।

आज भी पश्चिम में सिंधु सभ्यता के समय में तक्षशिला और पूरब के नालंदा विश्वविद्यालयों के अवशेषों से स्पष्ट हो जाता है कि भारत ने पूरे विश्व में ज्ञान-विज्ञान प्रसारित करने में ख्याति प्राप्त की थी। इसलिए भारत को विश्व गुरु कहा गया है। पर आज इसकी स्थिति  इतनी दयनीय क्यों है? इसका पता केवल गुरु नानकदेव जी की आध्यात्मिक परंपरा पर दृष्टि डालने से होता है।

यही है जो गुरु नानकदेव की आध्यात्मिक परंपरा को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से संवाद करने को प्रेरित करता है। उस समय में काजी-मुल्ला-जोगी अर्थात् समाज को दिशा दिखाने वाले खुद ही अपने पथ से भटक चुके थे। इसका वर्णन गुरु नानक की वाणी में बार-बार आता है। गुरु नानक ने हिंदू और इस्लामी ग्रंथों की निंदा किये बिना अपने पंथ के मानवीय मूल्यों के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया था। डॉ. मुहम्मद इकबाल गुरु नानक के क्रांतिकारी कार्यों के बारे में लिखते हंै: फिर उठी आखिर सदा तौहीद की पंजाब से, हिंद को एक मरदे-कामल ने जगाया ख्वाब से।

गुरु नानक देव ने भारतीयों को गफलत की नींद से उठाकर जाग्रत किया। इसमें उस काल में सभी भक्त कवियों का विशेष योगदान रहा है। इन कवियों ने समकालीन राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक कुप्रबंध पर अपनी वाणी में तीक्ष्ण व्यंग्य किया है और कर्मकाण्डियों और अपने समय के शासकों का विरोध किया।

भारतीय आध्यात्मिक परंपरा वेदों से शुरू होती है। इस समय में जो धार्मिक साहित्य रचा गया उसमें अधिकतर बल मनुष्य को कर्मशील बनाने पर दिया गया। यह समय वेदों से लेकर उपनिषदों तक का था, जो ईसा से 550 ईस्वी पूर्व का समय था। वेदों, स्मृतियों और उपनिषदों में बेशक बहुत विस्तृत पूजा-अर्चना के प्रमाण मिलते हंै। परन्तु इस बहुईश्वरवाद को चलाने वाली एक ही शक्ति है, ब्रह्म। इस सबसे पहले एक सर्व शक्तिमान ब्रह्म का संकेत ऋग्वेद में मिलता है-‘तद्एकं’ अर्थात वह ब्रह्म एक है। गुरु नानकदेव जब ‘इक ओंकार’ का मंत्र देते हैं तब यह भी उस परम शक्ति की ओर संकेत है। भारतीय चिन्तनधारा में ब्रह्म को ही सत्य कहा गया है।

गुरु नानक ने ‘इक ओंकार’को ब्रह्म की व्याख्या करते हुए सतनाम कहा है। इसके प्रति प्रसिद्ध विद्वान डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ‘खोज’ पत्रिका के गुरु नानकदेव विशेषांक में लिखते हैं-‘जपुजी साहिब में ‘इक ओंकार’ के लिए सबसे पहले विशेषण सतनाम है। इसका भाव है ब्रह्म का नाम (और नाम के अनुसार गुण) सत्य है’। छांदोग्य उपनिषद् (2.3.4)  में आता है: एतस्रिय ब्रह्मणो नाम सत्र-ऐसे इस बह्म का नाम सत्य है। ब्रह्म के गुणों और सत्य के बारे भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में, गुरमति आध्यात्मिक परंपरा में भी कई जगह ऐसा वर्णन मिलता है। गुरु नानकदेव की आध्यात्मिक धारा इस्लाम के निर्गुण स्वरूप अल्लाह से भी मेल खाती है, जैसे इस्लाम मूर्ति पूजा का खंडन करता है और एक अल्लाह का उपासक है। वही सिद्धांत निर्गुण अकाल पुरख का है, जिसका वर्णन मूल मंत्र मे मिलता है।

गुरु नानकदेव की आध्यात्मिक परंपरा सनातन और इस्लामी आध्यात्मिक परंपराओं से संवाद रचा कर पूरे विश्व को संदेश देती है। सिख पंथ में भी परमात्मा के गुणों का वर्णन है। उसी ब्रह्म की ज्योति तमाम पंथों, फिरकों के अनुयायियों में विद्यमान है। वाणी में है:
सभि महि जोति जोति है सोइ।
तिस दै चानणि सभ महि चानणु होइ।।
और
सभना जीआ का इकु दाता सो मै विसरि न जाई।।

हम सब रंग, वर्ग, जाति-पाति फिरकों, स्थानों के अनुसार भिन्न होते हुए भी परमात्मा का अंश। आत्मा का परमात्मा से बिछड़ना और जुड़ना संसार की रचना है। वनस्पति, धरती, आकाश, अग्नि, जल, पहाड़ों आदि में वही विराजमान हैं:

बलिहारी कुदरति वसिआ।
तेरा अंतु न जाई लखिआ।।
और
जले हरी। थले हरी।।

गीता के तीसरे अध्याय में कर्म योग के संदर्भ में लिखा है-

न कर्मणामनारंभान्रैष्कर्म्य पुरुष:
न च सन्न्यसनादेव सिदिं समधिगच्छति।।

इसी तरह चौथे अध्याय में भी कर्म योग का जिक्र किया गया है और छठे अध्याय में ध्यान योग का, जिससे ज्ञान की प्राप्ति होती है। गीता के दसवें अध्याय में परमात्मा की अनंतता का वर्णन है जिसे देवी-देवता भी नहीं जान सकते। बारहवें अध्याय में एकाग्रता से भक्ति करने की प्रेरणा है।

हरिद्वार में गुरु नानक देव गंगा स्नान करते हुए

इससे सृष्टि और इसके रचयिता को जानने की जिज्ञासा पैदा होती है। कुदरत के भेदों और रहस्यों का वर्णन जपु वाणी में मिलता है। जैसे भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में श्रवण पर जोर दिया गया है। प्रभु के गुणगान तथा प्रभु से मिलन के लिए सनातन धर्म में परा, पष्यंति, मधमा, बैखरी की विधि प्रचलित है, वैसे ही गुरबानी में भी इसका वर्णन है। उसी तरह जपुजी साहिब में श्रवण और मनन  से जुड़ी चार-चार पौड़ियां मिलती हैं। इसी में एक पंक्ति आती है:

गावीऐ सुणीऐ मनि रखीऐ भाउ।
दुखु परहरि सुखु घरि लै जाए।।

मनुष्य जब किसी सिद्धांत या उपदेश को पढ़कर या सुनकर उसे भावना के साथ स्वीकार करता है तब उसके जीवन में परिवर्तन आता है। गुरु साहिब का मनोरथ वाणी मंथन करना और व्यावहारिक जीवन को श्रेष्ठ बनाना है। उनका फरमान है:

गली असी चंगीआ आचारी बुरीआह।
मनहु कुसुधा कालीआ बाहरि चिटवीआह।।

गुरु नानकजी की आध्यात्मिक परंपरा में सिद्धांत और व्यवहार के सुमेल पर जोर दिया गया है। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अंतर्गत भक्ति परंपरा (रामानुज से सिख गुरु साहिबान तक) में समस्त भारतीय रामानंद, जयदेव, कबीर, नामदेव, धन्ना, रविदास, तुलसी, मीरा, फरीद आदि भक्त कवि हैं, जो सगुण और निर्गुण दोनों हैं। गुरु नानकदेव की आध्यात्मिक परंपरा निर्गुण कवियों यथा जयदेव, कबीर, बाबा फरीद, रविदास, नामदेव आदि को अपने कलावे में गूंथकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रूप ज्ञान का सागर जगत को देती है। इस पावन ग्रंथ में संपूर्ण भारत की आदिकाल से मध्य काल तक ध्रुव, प्रह्लाद से लेकर कबीर और रविदास तक निर्गुण आध्यात्मिक परंपरा का वर्णन मिलता है। गुरु ग्रंथ साहिब में कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग का सुमेल है। यह सुमेल भगवद्गीता में भी प्रकट होता है।

विश्व में जब भी किसी दिव्य आत्मा का प्रकाश होता है तब वह प्रभु का संदेश लेकर संसार का मार्गदर्शन करती है। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है-जब-जब धर्म की हानि होती है तब-तब मैं धर्म की स्थापना के लिए आता हूं। इसी तरह संसार के कल्याण हेतु हजरत ईसा को जोर्डन नदी के तट पर ज्ञान हुआ था। हजरत मुहम्मद को मक्के के नजदीक एक पहाड़ की गुफा में ज्ञान प्राप्ति हुई और महात्मा बुद्ध को गया में एक वृक्ष नीचे ज्ञान मिला। गुरु नानकदेव ने तीन दिन काली बेई नदी में अलोप रहने के बाद संसार को ज्ञान का मार्ग दिखाया।
गुरु नानकदेव जी की परंपरा में भारतीय चिंतन की तरह पुनर्जन्म की चर्चा भी है:

घर दर फिरि थाकी बहुतेरे।
जाति असंख अंत नही मेरे।।
केते मात पिता सुत धीआ।
केते गुर चेले अंत नही मेरे।।

गुरु नानक जी की विचारधारा में इस्लाम और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा बीज रूप में विद्यमान है। इसके बावजूद यह परंपरा कन्वर्जन पर जोर ना देकर मुसलमान को सच्चा मुसलमान, हिंदू को श्रेष्ठ हिंदू, जोगी को नेक जोगी, गृहस्थ को उत्तम गृहस्थ, राजा को न्यायशील राजा बनने का संदेश बहुत ही स्पष्ट शब्दों में देती है-

नानक चुलीआ सुचीआ
जे भरि जाणै कोए।।

गुरु नानकदेव जी की आध्यात्मिक परंपरा ना तो इस्लाम का अनुवाद करती है, ना ही भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का। बल्कि यह मनुष्य को समस्त ब्रह्मांड के साथ जुड़ने की प्रेरणा देती है, जिसके बारे में रविन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा ‘गगन में थालि रवि चंद’ कौमी गीत गाया गया था।

भारतीय चिंतन में भारत भू को माता कहा गया है। गुरु नानकदेव जी पूरी धरती को माता मानते हैं। वे संसार के देशों की सीमाएं, जातिवाद, अमीरी- गरीबी, राजा-प्रजा आदि के भेद तोड़कर भारतीय विरासत को उच्च स्तर तक पहुंचाते हैं, जो बाद में गुरु ग्रंथ साहिब की संपादना, हरिमंदिर साहिब के निर्माण, खालसा पंथ की सर्जना के समय पांच प्यारों के द्वारा प्रगट होती है। गुरु नानकदेव जी की आध्यात्मिक परंपरा में इस्लामी मत के बाबा फरीद और सनातनी धर्म के बंगाल के जयदेव विद्यमान हंै। उनकी आध्यात्मिक परंपरा में कुदरत की विविधता में एकता देखने, शरीर के अंगों की विविधता के बावजूद सम रहकर चलने, शरीर के पांच तत्व विरोधी प्रकृति के होते हुए भी शरीर में समाये रहने का सार है। भिन्न होते हुए भी ये तत्व भिन्न नहीं, अपितु एक दूसरे के सहायक हैं। उनका पावन वाक्य है:

तेरे नाम अनेका रूप अनंता
कहणु न जाही तेरे गुण केते।।

उस एक ब्रह्म रूप के अनेक दर्शन हैं। सांसारिक खेल-खेल कर फिर सब उसमें विलीन हो जाते हैं। राम, दामोदर, अल्लाह, सोह्म, सत्नाम, रहीम, गोपाल, वाहेगुरु आदि अनेक नाम हैं जो गुरमति की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब में प्रगट हैं। मनुष्य जपु की शारीरिक क्रिया और फिर मानसिक क्रिया द्वारा श्रोता बनकर प्रभु के साथ अभेद यानी एक हो सकता है। पूजा पद्धतियां अलग-अलग हैं पर प्रभु एक हैं। जैसे सागर के वाष्पीकरण से हिम पर्वत बनता है, हिम पर्वत से नदियां पैदा होती हैं और फिर वे सागर में मिल जाती हैं, इसी तरह संसार में मनुष्य परमात्मा से पैदा होकर उसी में विलीन हो जाता है। यही संसार का चक्र है।

गुरु गोविंद सिंह जी के हाथ से लिखा आदिमंत्र ‘इक ओंकार’

एक मुरति अनेक दरसन कीन रूप अनेक। खेल खेल अखेल खेलन अंत को फिरि एक।।
सिख पंथ के विद्वान डॉ. तारन सिंह ‘गुरु ग्रंथ साहिब का साहित्यिक इतिहास’ में लिखते हैं कि अगर किसी आदमी को भारतीय धर्म ग्रंथों, जो कि हमारा ही परंपरागत इतिहास है, का ज्ञान नहीं है तो वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को भी नहीं समझ सकता। यह महान गुरु ग्रंथ साहिब पुरातन परंपरा को और आगे बढ़ाता है। यह अद्यतन तथा सर्वोत्तम ज्ञान है। भारतीय ब्रह्म विद्या की जानकारी ही किसी मनुष्य में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की वाणी का बोध प्राप्त करने में सहायक हो सकती है।
(लेखक हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष हैं) 

Topics: सिख धर्मगुरु नानक देव के उपदेशप्रकाशपर्वगुरु नानक देवकार्तिक पूर्णिमागुरु नानक जयंती
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी

गुरु नानक जी का संदेश आज भी प्रासंगिक : दत्तात्रेय होसबाले

श्रीगुरु नानकदेव जी

कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती पर विशेष: गुरु नानक देव का नर्मदा-ताप्ती प्रवास और एक ओंकार का उद्घोष

Guru Arjan dev ji

बलिदानियों के शिरोमणि और ब्रह्मज्ञानी गुरु अर्जन देव जी

Kartik Purnima Ganga Snan

गंगा नगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सब जग तारण नानक आए

गुरू तेग बहादुर जयंती विशेष : हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हुए गुरू तेग बहादुर

Load More

ताज़ा समाचार

Racism with indian trucker in austrelia

“भारतीयों को मार डालो, बच्चों को डुबो दो…औरतों को गुलामी में बेंचो”– ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के साथ हिंसक नस्लवाद

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी ब्लॉकेड: ईरान पर तीसरी रात हमला, ट्रंप का 20% टैरिफ ऐलान; तेल की कीमतें 7.8% बढ़ी

Donald trump marco rubio cuba president

ट्रंप प्रशासन ने ICC को पूरी तरह खत्म करने की मुहिम शुरू की, मार्को रुबियो बोले- अमेरिकी संप्रभुता पर खतरा

trump Administration returns 81 billian dollor tarrifs

ट्रंप के टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार देने के बाद, अमेरिका को 81 अरब डॉलर वापस करने पड़े

मूर्खों की संगति, टॉक्सिक कल्चर और झूठे दोस्तों से परेशान हैं? मानसिक शांति का अचूक मंत्र है यह श्लोक

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद अहद गिरफ्तार, शहजाद भट्टी कनेक्शन सामने आया

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies