
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 17 सितंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। 17 सितंबर को एक बार फिर से मौसम बदल रहा है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर कई प्रदेशों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 सितंबर को 20 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है जो कई राज्यों में टेंशन बढ़ा सकता हैं।
इन 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 सितंबर को दिल्ली, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, पंजाब, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 17 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है।
इस दौरान आंधी-तूफान का अलर्ट भी है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। यूपी में 17 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, बहराइच, आगरा और बरेली में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भरतपुर, पाली, टोंक, अलवर, डूंगरपुर और डीडवाना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां छिंदवाड़ा, उज्जैन, नर्मदापुरम, धार, हरदा, देवास, उमरिया, मंडला, सिवनी, बालाघाट, गुना और जबलपुर भारी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल के शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू, मंडी, सोलन, किन्नौर, ऊना, मंडी, लाहौल स्पीति, सोलन और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।