
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद नजीर
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर ने लिव इन में रह रही हिंदू महिला की 14 साल की नाबालिग बेटी से महीनों तक दु्ष्कर्म किया। मोहम्मद नजीर की इस घिनौनी करतूत के कारण किशोरी गर्भवती हो गई। उसकी तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने की बात सामने आई। किशोरी के मामा की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मद नजीर के साथ एक हिंदू महिला पिछले 3 साल से अपनी 14 साल की बच्ची के साथ लिव इन में रह रही थी। करीब 6 दिन पहले किशोरी की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने किशोरी को तीन महीने की गर्भवती बताया। नाबालिग पुत्री के गर्भवती होने की बात सुनकर मां के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला ने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की। उसने मां को बताया कि मोहम्मद नजीर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर डरा-धमकाकर चुप रहने को कहता है।
इस पर महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर मोहम्मद नजीर पर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन रुड़की के पास से गिरफ्तार किया।