हरिद्वार। रुड़की की खानपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर के पास स्थित प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर में घुसकर दान पत्र चोरी करने वाले आरोपी मोहम्मद आरिफ के साथ पुलिस की आज सुबह मुठभेड़ हुई। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा जलालपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा घायल मोहम्मद आरिफ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। जटाशंकर महादेव मंदिर में मोहम्मद आरिफ के द्वारा दान पत्र चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
1 अक्टूबर को क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर में घुसकर मोहम्मद आरिफ ने दान पत्र चोरी किया। आज रविवार की सुबह धर्मपुर गांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक टेंपो के द्वारा पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने टेंपो का पीछा किया। चालक मोहम्मद आरिफ ने गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस के द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरिफ के पैर में गोली लग गई।

















