नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 12 सितंबर को देशभर के मौसम का मिजाज बताया है। 12 सितंबर को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर को देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा की वजह से पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।
देश के 24 राज्यों में बारिश-आंधी की अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि 12 सितंबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी आ सकती है। साथ ही 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, बहराइच, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड से लेकर बिहार तक में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में भी कल आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 12 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।
















