नई दिल्ली: मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक, 29 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने पांच राज्यों के लिए तेज तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।
वहीं, 2 से 3 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है। विभाग का कहना है कि बिहार, झारखंड के कई जिलों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है।
23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 सितंबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, मेघालय और गुजरात में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में 29-30 सितंबर को मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है। यूपी में 29 सितंबर को बारिश और सतही हवा का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का अलर्ट भी जारी किया गया है। बिहार में भी 29 सितंबर को बारिश और आंधी का अलर्ट है। झारखंड और उत्तराखंड व हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में 29 सितंबर को चमोली, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और नैनीताल में मध्यम से तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है।














