
Hanuman Ansh Collection
साल 2026 में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से सभी का ध्यान खींच लिया है। नीम करौरी बाबा की जिंदगी से प्रेरित यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में आस्था से जुड़ी कहानी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के कई दिन बाद भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है और अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने भारत में अब तक करीब 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई लगभग 169.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हिसाब से फिल्म को 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए करीब 30.8 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। फिल्म जिस तरह से लगातार कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह आंकड़ा ज्यादा दूर नजर नहीं आ रहा है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स अब इसे विदेशों में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 सितंबर से फिल्म विदेशी बाजारों में रिलीज होगी। ऐसे में विदेशों से होने वाली कमाई फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को और बढ़ा सकती है। फिल्म की कमाई में हाल के दिनों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। सोमवार को फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार को कलेक्शन बढ़कर लगभग 11 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलीज के 33 दिन बाद भी फिल्म का इस तरह कमाई करना बड़ी बात मानी जा रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि ‘हनुमान अंश’ आखिर कब 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करती है। अगर फिल्म की कमाई की रफ्तार आगे भी ऐसी ही बनी रही, तो जल्द ही यह आंकड़ा पार किया जा सकता है।