दिल्ली में कॉकरोचों के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए सरकार और पुलिस को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही है। इसी क्रम में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत और एक पत्रकार रोजी का जिक्र था। पोस्ट में दावा किया गया कि पत्रकार के सवाल पूछने पर ACP ने उनके ब्रेस्ट दबाए, धक्का दिया और फिर वहां से भाग गए। साथ में कुछ CCTV जैसी तस्वीरें या फुटेज भी लगाए गए थे।
क्या दावा किया जा रहा था
वायरल पोस्ट में हिंदी में लिखा था कि दिल्ली के ACP विवेक भगत ने जर्नलिस्ट रोजी के सवाल पर उनका ब्रेस्ट दबाकर उन्हें पुश किया और भाग गए। इसमें ACP और पत्रकार की तस्वीरें, कुछ स्टिल इमेज और “दिल्ली पुलिस पर शर्म आती है” जैसे शब्द थे। इसे असली CCTV फुटेज बताकर शेयर किया जा रहा था।
AI-GENERATED CONTENT ALERT BY DELHI POLICE#PIBFactCheck
❌The post contains AI-generated/manipulated visuals. The CCTV footage image is fake.
💠Citizens are advised not to circulate such malicious content.
💠Sharing such posts may attract legal action against the profile… pic.twitter.com/NO6bHiwu9R
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 4, 2026
दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक
4 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक अकाउंट से फैक्ट चेक जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि पोस्ट में AI से बनाई या बदली हुई विजुअल्स इस्तेमाल की गई हैं। जो CCTV फुटेज इमेज दिखाई जा रही है, वह नकली है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऐसे नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को आगे न बढ़ाएं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी पोस्ट शेयर करने पर प्रोफाइल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
PIB फैक्ट चेक की पुष्टि
PIB फैक्ट चेक ने भी दिल्ली पुलिस की इस चेतावनी को दोहराया। उन्होंने लिखा कि पोस्ट में AI-जनरेटेड या मैनिपुलेटेड विजुअल्स हैं और CCTV इमेज फर्जी है।
















