हल्द्वानी: राहुल गांधी से जुड़े एक अनऑफिशियल पेज ने गुरुवार रात एक अफवाह फैला दी। “ऑफिस ऑफ आरजी” नाम के इस पेज से एक 12 सेकंड का वीडियो पोस्ट हुआ। जिसमें राहुल गांधी के घर के बाहर रोजाना रहने वाली दिल्ली पुलिस की सुरक्षा को दिखाया गया। और दावा किया गया कि उत्तराखंड पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एससी-एसटी मामले में राहुल गांधी की गिरफ्तारी कर सकती है।
इस पेज में वीडियो के साथ उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा गया कि “उत्तराखंड पुलिस राहुल गांधी जी को दलितों की आवाज़ उठाने के जुर्म में उनके निवास जब मर्जी पहुंच सकती है।
हम डरने वाले नहीं हैं
जाहिर है उत्तराखंड पुलिस ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बात नहीं कही। ऐसे में सवाल है कि इस पेज का उद्देश्य क्या मात्र अफवाह फैलाना था। हालांकि, इस पेज का दावा है कि यह राहुल गांधी का अनऑफिशियल पेज है। लेकिन इस पेज में राहुल गांधी से संबंधित ऑफिशियल पोस्ट ही है।
इस पोस्ट के जारी होने के बाद कई मीडिया पोर्टल और न्यूज चैनल्स के रूम में ये खबर तैरती रही। उधर नैनीताल पुलिस के एसएसपी मंजुनाथ टी सी ने जारी अपने बयान में कहा है कि भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, दिल्ली में कोई पुलिस टीम नहीं भेजी गई है, सोशल मीडिया में भ्रम न फैलाया जाए।











