नई दिल्ली। तिब्बत में हिमस्खलन के बाद नेपाल में आई अचानक बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। नेपाल में मूसलाधार बारिश भी हो रही है। इस वजह से बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्य में संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
गृह मंत्री ने किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए एनडीआरएफ को भी सक्रिय किया है। केंद्र सरकार बिहार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार राज्य को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।














