काठमांडू। तिब्बत में हिमस्खलन की वजह से नेपाल के भोटेकोसी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नेपाल बाढ़ सूचना तथा राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने बुधवार दोपहर 1:35 बजे जारी सूचना में लोगों से भोटे कोसी और त्रिशूली नदियों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।
अपील में कहा गया है कि नदी के अवरुद्ध स्थान पर पानी के बहाव में संभावित बदलाव के कारण निचले तटीय क्षेत्रों में जोखिम बरकरार है। इसलिए नदी के आसपास स्थित बस्तियों में रहने वाले लोग उच्च सतर्कता बरतें।
हिमस्खलन के बाद आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिड़ जिलों में बड़ी क्षति पहुंचाई है। नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित क्षेत्र के लोगों को लगातार सतर्क रहने और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने को कहा गया है।










