पाञ्चजन्य द्वारा आयोजित ‘सुशासन संवाद-राजस्थान’ में विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं चर्चा हो रही है। इसी विशेष संवाद में प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित बेगम बतूल जी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को राजस्थान की कला, संस्कृति और लोकपरंपराओं से जोड़ते हुए सुशासन और समग्र विकास के व्यापक दृष्टिकोण को और अधिक सार्थक बनाया।
बेगम बतूल जी राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं। वे मांड और भजन गायन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने राजस्थानी लोक संगीत और पारंपरिक संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाई है। उनके योगदान के लिए उन्हें 2021 में नारी शक्ति पुरस्कार और 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।















