दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून 2026 को CJP द्वारा कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का घोषित उद्देश्य छात्रों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाना था। हालांकि, ग्राउंड पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान मुद्दा केवल पेपर लीक तक सीमित नहीं रहा। बातचीत के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि मंच और भीड़ के बीच RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए नारे लगाए गए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “इन्हें क्या मालूम RSS है क्या? अगर पहले पता होता कि यहां इस तरह के नारे लगेंगे तो मैं इस प्रदर्शन में नहीं आता।” आखिर छात्रों के मुद्दे पर बुलाए गए इस प्रदर्शन में ‘आज़ादी’ के नारों और राजनीतिक टिप्पणियों की चर्चा क्यों होने लगी? जंतर-मंतर से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए प्रदर्शन में शामिल लोगों ने क्या कहा।
















