
रणधीर जायसवाल
नई दिल्ली। मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के प्रभावों का विश्लेषण किया जा रहा है और भारत अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के 7 अगस्त को मक्का में हस्ताक्षरित एक पारस्परिक रक्षा समझौता पर पत्रकार वार्ता में जवाब दिया। यह समझौता किसी भी एक हस्ताक्षरकर्ता देश पर सशस्त्र हमले को तीनों देशों पर हमला मानता है। यह सऊदी-पाकिस्तान के पूर्व रक्षा संबंधों का विस्तार दर्शाता है।
प्रवक्ता ने कहा, “हम पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रमों पर लगातार करीब से नजर रख रहे हैं। जहां तक इस समझौते का सवाल है, हम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता दोनों के नजरिए से इसके प्रभावों की समीक्षा कर रहे हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएगा।”
जायसवाल ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर इस समझौते के प्रभावों का विश्लेषण कर रहा है और साथ ही अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।