पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअंत सिंह हत्याकांड में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है।
भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबियत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से 10 दिनों की पैरोल दी जाए।
1995 में की थी हत्या
बता दें कि हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा था और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है। इसी केस में वो फिलहाल सजा काट रहा है। बेअंत ने पूर्व सीएम की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त 1995 में हत्या कर दी थी।
बेअंत सिंह की हत्या में दिलावर सिंह नाम का शख्स भी शामिल था, जो आत्मघाती हमलावर के तौर पर वहां आया था। मार्च 2007 में हवारा को इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, हालांकि 2010 में हवारा की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था।
हवारा की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी मां अमेरिका में रहती है जो कोमा में है।











