सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिशें की जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए भ्रम और ठगी का जाल न फैलाएं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री को अगले 3 महीने के लिए देश के सभी छात्रों को फ्री मोबाइल रीचार्ज का ऐलान करते हुए दिखाया गया है।
🚨 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डिजिटली ऑल्टर्ड वीडियो साझा कर यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा सभी छात्रों को 3 महीने के लिए मुफ्त मोबाइल रिचार्ज दिया जाएगा।#PIBFactCheck
❌ यह दावा फर्ज़ी है।
✅ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।… pic.twitter.com/Amk7WHi8f3
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 5, 2026
पीआईबी फैक्ट चेक की पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर पर सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने इसे फेक न्यूज करार दिया है।
सच्चाई क्या है
पीआईबी ने कहा कि यह दावा गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या योजना इस बारे में जारी नहीं हुई है। इस तरह की पोस्ट वायरल करके सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। एजेंसी का कहना है कि इस तरह की पोस्ट के जरिए साइबर अपराधी लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं।

















