क्या आप चाहेंगे आपके बच्चे भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग करें ?
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

क्या आप चाहेंगे आपके बच्चे भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग करें ?

मैं रोज युवाओं से मिलती हूं, कॉलेज में, विश्वविद्यालयों और औपचारिक मंचों पर ही नहीं, अनौपचारिक मंचों पर भी मिलती हूं, उनकी भाषा ऐसी नहीं होती है।

Written byप्रोफेसर पूनम कुमारीप्रोफेसर पूनम कुमारी
Aug 1, 2026, 06:58 pm IST
inभारत, मत अभिमत

सीजेपी आंदोलन के दौरान जेन जी की जो भाषा सामने आई, उसने कई पहलुओं पर सोचने को मजबूर किया। इस तरह की अभद्र, अश्लील और असभ्य भाषा का अनुमोदन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। भाषा विचारों की वाहिका होती है, उसमें संप्रेषण होना चाहिए। आपके भावों को वह दूसरों तक पहुंचाए। लेकिन प्रदर्शन के दौरान कौन सा भाव आप पहुंचाना चाहते थे और किस भाषा का आपने प्रयोग किया, इन दोनों में जमीन-आसमान का अंतर था। आप बात तो करना चाहते थे शिक्षा व्यवस्था पर, पेपर लीक पर, लेकिन आपने असभ्य, फूहड़ भाषा का प्रयोग किया। पेपर लीक और शिक्षा पर बात न करके दूसरे-दूसरे विषयों को लेकर बातें कीं, जो बिल्कुल ही समर्थन योग्य नहीं था।

यह युवाओं की भाषा नहीं

यह भी कहा जा रहा है कि आज के युवा की यह भाषा है और युवा इसी भाषा में बोल रहा है, मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं रोज युवाओं से मिलती हूं, कॉलेज में, विश्वविद्यालयों और औपचारिक मंचों पर ही नहीं, अनौपचारिक मंचों पर भी मिलती हूं, उनकी भाषा ऐसी नहीं होती है। यह उन्हीं युवाओं की भाषा है, जो सोशल मीडिया पर लाइक के लिए काम कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी वैल्यू बढ़ाने और धन अर्जित करने के लिए काम कर रहे हैं।

गाली युक्त भाषा को कौन दे रहा बढ़ावा

इसको बढ़ावा देने वाले लोग कौन हैं? स्टैंड-अप कॉमेडियन और स्टैंड-अप टॉकिंग का जो एक चलन चल पड़ा है, उसमें आप देखिए कि जितने भी जज बैठे होते हैं, वे खुलेआम इस तरह की अश्लील भाषा का प्रयोग करते हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन वह भी खुलेआम गालियों का प्रयोग कर रहा है। उससे हो क्या रहा है? जितनी गाली, उतना व्यू। जितनी गाली, उतना कमेंट। और जितना कमेंट, जितना लाइक, उतना पैसा। तो यह भाषा सीधे-सीधे बाजार से जुड़ गई है। किसी को लाइक्स के कारण 500 मिल रहा है, किसी को 1,000 मिल रहा है और वह बढ़ाते जा रहे हैं कि आप और बढ़ाएँ तो और लाइक्स मिलेगा और पैसे मिलेंगे। यह एक चेन बन गई है, उस चेन को हम लोगों को रोकना है। इससे ऐसी भाषा का प्रयोग भी बंद होगा।

बच्चों को किस दिशा में ले जा रहे हैं

हमारे समाज में कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं कि भाई, यह महिलाएं जो हैं, लड़कियां जो हैं, बच्चियां जो हैं, वह लड़कों की भाषा में अगर बात कर रही हैं, अपने मन की बात कह रही हैं, तो इसमें गलत क्या है, बुरा क्या है? यह जेन जी की भाषा है और यह अश्लीलता से हमें मुंह नहीं मोड़ना चाहिए, यही आज की सच्चाई है। मैं इसके समर्थन में बिल्कुल नहीं हूं। वे इस तरह से बच्चों को समर्थन देकर उन्हें किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? मैं एक बहुत सीधा सा प्रश्न उन सारे विचारकों और लोगों से, फेमिनिस्ट्स से पूछना चाहती हूं कि क्या उनके अपने बच्चे ऐसी ही अभद्र, अश्लील और फूहड़ भाषा में उन्हें संबोधित करें, उनसे बात करें, तो उनको कैसा लगेगा? क्या वे अपने बच्चों के मुंह से ऐसी बातें सुनना चाहेंगे? वह चाहेंगे कि उनके बच्चे भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग करें और इसी भाषा में उनसे बात करें? जो लोग इस भाषा के समर्थन में उतरे हैं, वे सामने आएं और अपना उत्तर दें।

इन समाधानों पर दें ध्यान

निश्चित रूप से अगर समस्या है, तो समस्या से ज्यादा हमें समाधान पर बातचीत करना है। परिवार में जाकर देखना पड़ेगा, माता-पिता से बात करनी होगी। स्कूलों में, कॉलेजों में, विश्वविद्यालयों में भाषा को लेकर हमें कार्यशाला करनी होगी। भाषा का काम क्या है? भाषा भावों की वाहिका है, विचारों की वाहिका है। आप अपने विचारों को दूसरे तक संप्रेषित करते हैं और अगर आपके मन में किसी से असहमति है, नाराजगी है, तो उसके लिए भी भाषा में बहुत सुंदर-सुंदर शब्द हैं। आप उन भाषा का प्रयोग कीजिए, उस तरह से अपने विचारों को अभिव्यक्त कीजिए। गाली-गलौज भरी भाषा के जरिये जेन जी को भटकाया गया। कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर यह बच्चे आए थे और उन्होंने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है, तो क्या वे (सीजेपी) इस भाषा का खंडन करते हैं? या फिर इसका समर्थन करते हैं? उन्हें यह बात स्पष्ट करनी चाहिए।

Topics: जंतर-मंतर पर गालियांसीजेपी आंदोलन और गालियांजेन जी की भाषाप्रोफेसर पूनम कुमारी
प्रोफेसर पूनम कुमारी
प्रोफेसर पूनम कुमारी
भारतीय भाषा केंद्र, जेएनयू [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के दौरान मंच पर (बाएं से) सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष। इन्होंने कथित आंदोलन का नेतृत्व किया था।

नैतिक अनाचार, गंभीर अपराध

गाली मुक्त Gen Z : भाषा और व्यवहार आपके कर्म का निर्धारण करते हैं

Load More

ताज़ा समाचार

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

MCU भोपाल में बोले मुकुल कानिटकर- ‘शक्तिहीन शिकायत करता है, युवा समाधान देता’ है

उज्जैन में विश्व बंधुत्व दिवस पर बोले पराग अभ्यंकर: युवा शक्ति को दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध जरूरी

badhalganj gorakhpur rss centenary yuva samvad deepak visput address

बड़हलगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर युवा संवाद: दीपक विस्पुते जी ने दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ और सामाजिक एकता का मंत्र

गुवाहाटी: प्राग्ज्योतिषपुर विश्वविद्यालय पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, शिक्षा, संस्कृति व मूल्यों पर दिया जोर

ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक जीत: दिल्ली डिक्लेरेशन में पहलगाम हमले की निंदा

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिल्ली घोषणापत्र जारी : UNSC सुधार, स्थानीय मुद्रा और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पौधरोपण करते ब्रिक्स समूह के सदस्य।

नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर: ब्रिक्स नेताओं ने खिंचवाई ‘फैमिली फोटो’, फिर एक खास पौधे से दिया दुनिया को बड़ा संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक, सीमा सहित कई मुद्दों पर हुई बात

kisan sangh free uniforms notebooks and bags distributed to 7000 flood affected students

असम: शिवसागर में भारतीय किसान संघ की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावित 7,000 छात्रों को दी जा रही नि:शुल्क सहायता!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies