भारत

ChatGPT फिर हुआ डाउन! लाखों यूज़र्स नहीं कर पा रहे लॉगिन, जानें क्या है मामला?

OpenAI का लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है। दुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स ने शिकायत की है कि वे ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

Published by
Mahak Singh

OpenAI का लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है। दुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स ने शिकायत की है कि वे ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों को लॉग इन करने, नई चैट शुरू करने और पुरानी चैट हिस्ट्री देखने में परेशानी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आउटेज करीब 40 मिनट पहले शुरू हुआ। DownDetector पर अमेरिका, यूरोप, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के यूज़र्स ने लगातार शिकायतें दर्ज कराई हैं।

यूज़र्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?

इस आउटेज के दौरान ChatGPT की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों प्रभावित दिख रहे हैं। यह समस्या सिर्फ फ्री यूज़र्स तक सीमित नहीं है, बल्कि कई पेड सब्सक्राइबर्स भी इससे प्रभावित हुए हैं। सबसे ज़्यादा सामने आने वाली समस्याएं हैं-

  • ChatGPT में लॉग इन नहीं हो पा रहा।
  • चैट हिस्ट्री लोड नहीं हो रही।
  • यूज़र्स अपने-आप अकाउंट से साइन आउट हो रहे हैं।
  • प्रॉम्प्ट भेजने पर “Service Unavailable” का मैसेज दिखाई दे रहा है।
  • नई और पुरानी बातचीत खुल नहीं रही।
  • कई यूज़र्स ने X (पहले Twitter) पर बताया कि ऐप सिर्फ लोडिंग स्क्रीन पर अटक रही है।

OpenAI ने क्या कहा?

OpenAI ने अपने स्टेटस पेज पर इस समस्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसकी टीम मामले की जांच कर रही है। कंपनी का कहना है कि, “हम लिस्टेड सर्विसेज़ में आ रही समस्या की जांच कर रहे हैं।” हालांकि, अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आउटेज किस वजह से हुआ है और इसे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह बड़ी तकनीकी दिक्कत पिछले बड़े आउटेज के सिर्फ दो दिन बाद सामने आई है। उस समय ChatGPT के साथ Codex और OpenAI की API सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। पिछली बार सेवाओं को पूरी तरह सामान्य होने में करीब 24 घंटे लगे थे। लगातार दूसरी बार हुई इस समस्या के बाद कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर OpenAI की सेवाओं की विश्वसनीयता को लेकर चिंता जताई है।

फिलहाल क्या करें?

अगर आपके ChatGPT में भी दिक्कत आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके अकाउंट तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के कई यूज़र्स इसका सामना कर रहे हैं। ऐसे में कुछ समय इंतजार करें और बाद में दोबारा कोशिश करें। OpenAI की टीम इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी हुई है।

Share