अमेरिका से इस्लामिक कट्टरता का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां न्यूयॉर्क में एक कट्टरपंथी ने ‘अल्लाह हु अकबर’ के मजहबी नारे लगाते हुए दो व्यक्तियों पर चाकू से हमला कर दिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर राउल मोरालेस (51 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हमले को घृणा अपराध मानकर जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स के अऩुसार, ये वारदात न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड इलाके में गुरुवार को हुई। राउल मोरालेस ने चाकू और स्क्रूड्राइवर से दो अलग-अलग जगहों पर लोगों पर हमले किए।
पुलिस का बयान
पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश के मुताबिक, राउल मोरालेस नाम का 51 साल का व्यक्ति पहले दोपहर करीब 1:30 बजे सेंट्रल पार्क वेस्ट के पास एक 57 साल के एशियाई व्यक्ति के पीछे से चाकू मारकर भाग गया। कुछ ही मिनट बाद उसने एक सिनागॉग से बाहर निकल रहे 50 साल के यहूदी व्यक्ति को स्क्रूड्राइवर से गोदा। यह शख्स यार्मुल्के (धार्मिक टोपी) पहने हुए था।
दोनों घायलों को माउंट सिनाई मॉर्निंगसाइड अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: RSS कार्यकर्ता श्रीनिवासन हत्याकांड: NIA ने PFI के पलक्कड़ जिलाध्यक्ष मुहम्मदअली केपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी और सबूत
पुलिस ने हमले के करीब एक घंटे बाद मोरालेस को पास की ही एक NYCHA अपार्टमेंट में छिपे हुए पकड़ लिया। उस समय वह खुद को अंदर बंद करके बैठा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को चाकू और स्क्रूड्राइवर दोनों बरामद हुए। पीड़ितों और गवाहों के बयानों में साफ कहा गया कि मोरालेस ने हमले के दौरान बार-बार “अल्लाहु अकबर” चिल्लाया था।
पुलिस और अधिकारियों की प्रतिक्रियाकमिश्नर टिश ने कहा कि जांच अभी जारी है और मोटिव पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का पहलू भी इस मामले में हो सकता है। NYPD इस पूरे घटनाक्रम को संभावित हेट क्राइम के तौर पर जांच रही है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने इसे यहूदी समुदाय पर हमला बताया और कहा कि कानून की पूरी ताकत से ऐसे किसी भी प्रयास का मुकाबला किया जाएगा।
मेयर ज़ोहरान ममदानी ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका दिख रही है, साथ ही हेट क्राइम एंगल भी देखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस की तेजी से कार्रवाई की सराहना की और कहा कि शहर में ऐसी नफरत भरी घटनाओं की कोई जगह नहीं है।

















