दिल्ली की सड़कों पर उत्पाद और हुड़दंग मचाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर से जंतर-मंतर पहुंच गई है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने प्रदर्शन को जारी रखने का ऐलान कर दिया है। उसने CJP समर्थकों के द्वारा दिल्ली की सड़कों पर मचाए गए उत्पात पर बड़ी ही चालाकी से चुप्पी साधते हुए अपने घाय़ल समर्थकों औऱ महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगते हुए कहा, “हम और बेहतर कर सकते थे। आपकी सुरक्षा के लिए मैं और बेहतर कर सकता था।”
दीपके ने कहा कि वो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कॉकरोच संस्थापक ने ‘चलो संसद’ मार्च आज भी जारी रखने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कॉकरोच समर्थकों की हिंसा: 6 IPS समेत 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सीजेपी प्रदर्शनों के दौरान लड़की के साथ मारपीट की दावा झूठा
इस बीच दिल्ली पुलिस ने कॉकरोचों के उस आरोप पर बयान जारी किया है, जिनमें सोशल मीडिया के जरिए दावा किया गया था कि CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान गीतांजलि नाम की 12 साल की लड़की के साथ मारपीट की गई, उसके बाल खींचे गए और उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने उन दावों को भी खारिज किया कि 40-50 लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं, और लोगों से बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाने की अपील की।
5 एफआईआर दर्ज
वहीं दिल्ली पुलिस ने सीजेपी विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन, संसद थाने और दूसरे थानों में अब तक कुल 5 एफआईआर दर्ज की है। मामले में और अधिक एफआईआऱ दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से मुख्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस बीच दिल्ली में सीजेपी के द्वारा मचाए गए उत्पात के बाद दिल्ली के आसपास की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

















