दिल्ली में धारा 163 लागू होने और प्रदर्शन की अनुमति न होने के बावजूद CJP के संसद मार्च में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। दिनभर इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया गया, लेकिन शाम होते-होते जनपथ रोड पर हालात बदलते नजर आए। पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने, सुरक्षाकर्मियों पर पथराव, बैरिकेडिंग तोड़ने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसे दृश्य कैमरे में कैद हुए।
कई प्रदर्शनकारी मास्क पहनकर पहुंचे थे। हालात बिगड़ने के बाद भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया। पाञ्चजन्य की EXCLUSIVE Ground Report में देखिए संसद मार्च, जनपथ रोड पर हुए घटनाक्रम, पुलिस कार्रवाई और Ground Zero से सामने आई पूरी तस्वीर।
















