सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज के जरिए भ्रम उत्पन्न करने की कोशिशें ठगों के द्वारा की जा रही हैं। इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निवेश प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि सिर्फ 22,000 रुपये लगाकर हर महीने 25 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। यह वीडियो बहुत प्रोफेशनल लगता है, लेकिन यह पूरी तरह फर्जी है। PIB फैक्ट चेक में ये वीडियो पूरी तरह से फेक निकला।
क्या है वीडियो में?
इस एआई जेनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी वीडियो में मोदी जहां बोल रहे थे, उसके बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा लगा हुआ था। वे बोलते हुए नजर आते हैं कि यह प्लेटफॉर्म भारत सरकार द्वारा स्वीकृत है, SBI, Axis Bank जैसी बड़े बैंक इससे जुड़े हुए हैं, और कम निवेश पर भारी मुनाफा मिलेगा। स्क्रीन पर लगातार प्रॉफिट के आंकड़े बदलते रहते हैं – जैसे रोजाना हजारों रुपये का फायदा। न्यूनतम जमा 22,000 रुपये बताया गया है।
⚠️SCAM ALERT!
🚨 A digitally manipulated video of Prime Minister Narendra Modi is doing rounds on the internet wherein he is promoting an investment platform, guaranteeing citizens of a monthly income of Rs 25 lakhs on an initial investment of Rs 22,000. #PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 17, 2026
तथ्य क्या कहते हैं?
PIB Fact Check के मुताबिक, यह वीडियो AI से बनाया गया और डिजिटली मैनिपुलेटेड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी किसी ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म या स्कीम का समर्थन नहीं किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह फर्जी दावा है।
स्कैम का खतरा
फैक्ट चेक एजेंसी ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे वीडियो अक्सर लोगों को लिंक पर क्लिक करने या OTP, बैंक डिटेल्स शेयर करने के लिए उकसाते हैं। यह फिशिंग स्कैम हो सकता है, जिसमें आपका पैसा गायब हो सकता है। PIB ने चेतावनी दी है कि संदिग्ध लिंक्स पर बिल्कुल न क्लिक करें और अजनबियों को कोई व्यक्तिगत जानकारी ना दें।

















