ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में 40 साल पुराने हिंदू मंदिर की जमीन एक इस्लामिक संगठन को बेचे जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह केवल पूजा स्थल नहीं बल्कि हजारों हिंदुओं की सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। दूसरी ओर परिषद का दावा है कि बिक्री पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है। लेकिन यह मामला सिर्फ एक मंदिर तक सीमित नहीं है। पिछले 50 वर्षों में ब्रिटेन में हजारों चर्च बंद हुए हैं, जबकि मस्जिदों और इस्लामिक केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ी है। क्या ब्रिटेन की धार्मिक पहचान में बड़ा परिवर्तन हो रहा है? इस वीडियो में जानिए पीटरबरो मंदिर विवाद, बदलती डेमोग्राफी और ब्रिटेन के धार्मिक परिदृश्य की पूरी कहानी।











