काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसके संपर्क सीमा पार सक्रिय तस्करों से जुड़े हैं।
पिछले लम्बे समय से शामिल थे इस धंधे में
जांच के मुताबिक आरोपियों की भूमिका अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर उसे पंजाब के विभिन्न जिलों में आगे पहुंचाने की थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे और लंबे समय से इस गतिविधि में शामिल थे। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
केस दर्ज, जांच शुरू
इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के विदेशी हैंडलर, हेरोइन की खेप के स्रोत, सप्लाई रूट और इसे आगे पहुंचाने वाले संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाया गया है और पूरे नेटवर्क की कडय़िां जोडऩे के प्रयास जारी हैं।











