नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बातचीत के जरिये देश में मंदिरों के तीन बड़े विवाद सुलझाने की पहल विफल हो गई है। हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। दोनों पक्षों ने कहा कि वे विवाद का समाधान केवल न्यायिक प्रक्रिया और कानूनी फैसले के जरिये ही चाहते हैं।
उच्चतम न्यायालय प्रशासन ने समाधान समारोह 2026 के तहत सहमति आधारित विवाद निपटारे की पहल की। इसके तहत उच्चतम न्यायालय ने वाराणसी के ज्ञानवापी, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह और संभल की शाही जामा मस्जिद के विवादों को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन दोनों पक्षों का कहना है कि इन विवादों में महत्वपूर्ण कानूनी और संवैधानिक प्रश्न जुड़े हैं। ऐसे में इनका समाधान केवल कोर्ट के फैसले से ही संभव है।














