उत्तर प्रदेश

सीतापुर: दूध देने से पहले डिब्बे में थूकता दिखा आरिफ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से दूध के डिब्बे में थूकने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर सीतापुर जनपद में पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसको हिरासत में ले लिया।

Published by
सुनील राय

दूध के डिब्बे में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर सीतापुर जनपद में पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में अभियुक्त का चालान कर दिया है।

दूध में थूकने का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के  इमलिया सुल्तानपुर मोहल्ले का निवासी आरिफ दूध बेचता है।  वायरल वीडियो गत रविवार का बताया जा रहा है। रविवार को वह नैपालापुर स्थित एक घर में दूध देने गया था। कुछ दिन पहले उसको किसी ने दूध में थूकते हुए देखा था। रविवार को जब दूध का डिब्बा लेकर के पहुंचा तो पहले से किसी ने वीडियो बनाने की तैयारी कर रखी थी। आरिफ ने जैसे डिब्बा खोल करके दूध में थूका उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरिफ  दूध के डिब्बे के ऊपर बार-बार झुकता दिखाई दे रहा है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरिफ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरिफ ने अजीब किस्म का तर्क दिया। उसने कहा कि वह दूध को सूंघने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में अभियुक्त का चालान कर दिया है।

दूध में थूकने का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के  इमलिया सुल्तानपुर मोहल्ले का निवासी आरिफ दूध बेचता है।  वायरल वीडियो गत रविवार का बताया जा रहा है। रविवार को वह नैपालापुर स्थित एक घर में दूध देने गया था। कुछ दिन पहले उसको किसी ने दूध में थूकते हुए देखा था। रविवार को जब दूध का डिब्बा लेकर के पहुंचा तो पहले से किसी ने वीडियो बनाने की तैयारी कर रखी थी। आरिफ ने जैसे डिब्बा खोल करके दूध में थूका उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरिफ  दूध के डिब्बे के ऊपर बार-बार झुकता दिखाई दे रहा है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरिफ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरिफ ने अजीब किस्म का तर्क दिया। उसने कहा कि वह दूध को सूंघने की कोशिश कर रहा था।

Share